Uttarkashi
उत्तरकाशी के सीमांत गांवों के लिए उम्मीद की किरण, नेलांग और जादुंग गांव को दोबारा बसाने की तैयारी तेज

Uttarkashi News : उत्तरकाशी के सीमांत गांवों के लिए उम्मीद की किरण फिर से जगी है। नेलांग और जादुंग गांव को दोबारा बसाने की तैयारी तेज हो गई है।
Table of Contents
नेलांग और जादुंग गांव को दोबारा बसाने की तैयारी तेज
भारत–चीन सीमा के समीप 1962 से वीरान पड़े नेलांग और जादुंग गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत दोबारा बसाने की तैयारी तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जहां पर्यटन विकास बोर्ड और जिला प्रशासन इन सीमावर्ती गांवों को आकर्षक पर्यटन स्थल एवं वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

संस्कृति और आजीविका को दिया जाएगा बढ़ावा
दोनों ही सीमांत गावों में होमस्टे के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और आजीविका को बढ़ावा दिया जाएगा। नेलांग–जादुंग पुनर्विकास परियोजना का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रिवर्स माइग्रेशन को प्रोत्साहित करना, सीमा सुरक्षा को मजबूत करना और पर्यटन गतिविधियों का विस्तार करना है। जिसके तहत पहले चरण में जादुंग गांव के 6 पुराने व जर्जर मकानों का पारंपरिक पैटर्न पर जीर्णोद्धार किया जा चुका है।
जादुंग गांव में बनाए जा रहे हैं 14 होमस्टे
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत जादुंग गांव में कुल 14 होमस्टे विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 6 पूर्ण हो चुके हैं। जबकि शेष 8 पर शीतकाल के बाद कार्य में तेज़ी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस परियोजना पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

1962 में खाली कराए गए नेलांग–जादुंग गांवों में अब चरणबद्ध तरीके से पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ताकि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हों और सीमांत गांव फिर से आबाद होकर पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बना सकें।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में जंगल में बैल चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका

Uttarkashi News : उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आ रही है। नौगांव क्षेत्र में बैल चराने के लिए जंगल गए शख्स की खाई में गिरने से मौत हो गई।
Table of Contents
उत्तरकाशी में जंगल में बैल चराने गए व्यक्ति की मौत
उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र के तुनालका गांव निवासी 54 वर्षीय जनक सिंह सजवाण की जंगल में गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना गांव के पास नाला तोक के जंगल की बताई जा रही है। इस मामले में जंगली जानवर के हमले की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
जंगली जानवर के हमले की जताई जा रही आशंका
मिली जानकारी के मुताबिक जनक सिंह अपने बैलों को चराने के लिए जंगल गए थे। जिस जगह ये घटना हुई, वहां से ग्रामीणों का आम रास्ता गुजरता है, जो करीब छह फीट चौड़ा है। घटना के बाद उनके बैलों का पता लगभग छह घंटे बाद चला। बताया जा रहा है कि बैल घटनास्थल से काफी दूर चले गए थे। इसी आधार पर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी जंगली जानवर के हमले के कारण वे वहां से भागे होंगे।

यमुनोत्री हाईवे के पास मृत मिले जनक सिंह
बताया गया कि जनक सिंह यमुनोत्री हाईवे के पास मृत मिले। आशंका है कि वह करीब 400 मीटर तक नीचे लुढ़कते हुए गिरे थे। ग्राम प्रधान महावीर सजवाण ने भी घटना की परिस्थितियों को देखते हुए जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
Uttarkashi
शीतकाल के लिए इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, शुभ मुहूर्त हुआ तय

Uttarkashi News : यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए कब बंद होंगे इसकी तारीख और शुभ मुहूर्त तय हो गया है। विजयदशमी के अवसर पर मंदिर समिति और पुरोहित समाज की बैठक में पंचांग और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कपाट बंद करने का समय निर्धारित किया गया।
Table of Contents
शीतकाल के लिए इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद करने का शुभ समय सुबह 10 बजकर 28 मिनट निर्धारित किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में विधि-विधान के साथ यह प्रक्रिया संपन्न होगी।
विजयदशमी पर आयोजित बैठक में लिया गया फैसला
विजयदशमी के अवसर पर यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति और पुरोहित समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचांग और परंपराओं के आधार पर कपाट बंद करने का मुहूर्त तय किया गया। इसी के साथ इस वर्ष धाम के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित हो गई।

हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं यमुनोत्री धाम
यमुनोत्री धाम उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सर्दियों के आगमन के साथ कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की पूजा-अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास स्थल पर की जाती है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में भतीजे की पत्नी से था प्रेम संबंध, 3 साथियों संग चाचा को पीट-पीटकर मार डाला

Uttarkashi News : चिन्यालीसौड़ के बधाण गांव में रिश्तों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मारपीट के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशनलाल के रूप में हुई है। मामले में उसके रिश्ते के भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में भतीजे की पत्नी से था प्रेम संबंध
पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर को रोशनलाल अपने रिश्ते के भतीजे की पत्नी को लेकर चला गया था। महिला के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को चिन्यालीसौड़ से बरामद किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी थी। तय हुआ था कि महिला रोशनलाल के साथ रहेगी और अपने पति से कानूनी तौर पर तलाक लेने की प्रक्रिया पूरी करेगी।
3 साथियों संग चाचा को पीट-पीटकर मार डाला
बता दें कि इसी सिलसिले में बीते शनिवार को दोनों पक्ष न्यायालय पहुंचे थे। आरोप है कि कोर्ट की कार्रवाई शुरू होने से पहले महिला के पति अर्जुन ने अपने तीन साथियों विकास, वीरेंद्र और केशव के साथ मिलकर रोशनलाल को उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग की ओर ले गया।
आरोप है कि वहां चारों ने रोशनलाल के साथ जमकर मारपीट की। गंभीर हालत में रोशनलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन आरोपी उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद रोशनलाल के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर नगर कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाल दिनेश कुमार के अनुसार मामले की जांच जारी है। वहीं, जीरो एफआईआर को आगे की कार्रवाई के लिए धरासू थाने भेज दिया गया है।
Dehradun24 hours agoगैरसैंण सत्र से पहले 24 को देहरादून में होगी कार्यमंत्रणा की बैठक, प्रीतम सिंह ने उठाए सवाल
big news22 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, अनुपूरक बजट समेत इन प्रस्तावों पर टिकी नजरें
big news16 hours agoधामी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
Chamoli22 hours agoबद्रीनाथ से कांग्रेस का बड़ा अभियान शुरू, न्याय यात्रा लेकर जनता के बीच पहुंचे गणेश गोदियाल
uttarakhand weather5 minutes agoउत्तराखंड में मौसम आज से बदलेगा मिजाज, बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार








































