Dehradun
मानवता की मिसाल: CM राहत कोष में रिटायर्ड ब्रिगेडियर का ₹10 लाख योगदान

दैवीय आपदा प्रभावित बच्चों के लिए रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मानवीय पहल
देहरादून(DEHRADUN): समाज के प्रति दायित्व और मानवीय संवेदनाओं को आज भी जीवित रखने वाले लोग हमारे बीच मौजूद हैं। इसी भावना का परिचय देते हुए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रू. की उदार राशि का योगदान दिया है। ये सहयोग आपदा पीड़ितों और समाज के वंचित वर्गों, विशेष रूप से बच्चों के कल्याण के उद्देश्य से किया गया है।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर सीएम रिलीफ फण्ड में दिया 10 लाख रूपए
देहरादून के वसंत विहार निवासी एवं मूल रूप से जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल से ताल्लुक रखने वाले ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर ये चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि ये राशि पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आपदा से प्रभावित गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आजीविका को संबल देने के लिए प्रदान की गई है।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की सराहनीय पहल: सीएम धामी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ब्रिगेडियर जोशी की सराहना करते हुए कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी द्वारा किया गया यह योगदान राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बनती है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करती है।
ब्रिगेडियर जोशी का यह कदम साबित करता है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा का भाव समाप्त नहीं होता, बल्कि और अधिक सशक्त रूप में सामने आता है।
Uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 8 जिलों के बदले गए कप्तान..यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तराखंड की कानून व्यवस्था में हुआ बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
UTTARAKHAND POLICE TRANSFER: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं. शासन की तरफ से जारी तबादला सूची में आठ जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड पुलिस में अधिकारियों के बंपर तबादले
उत्तराखंड शासन ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेर बदल किया है. जारी शासनादेश के मुताबिक 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिनमें आठ जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, ये बदलाव प्रशासनिक संतुलन, कार्यकुशलता और आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती के निर्देश
सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद राज्य की पुलिस व्यवस्था में नई कार्यशैली और सक्रियता देखने की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले कुछ समय से प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे थे.
यहाँ देखें तबादला सूची

Dehradun
DEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त

नाले में मिला युवक का शव, पहचान नहीं हो सकी
DEHRADUN: देहरादून से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंद्रमणि श्मशान घाट के पास गंदे नाले में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मुख्य बिंदु
चंद्रमणि श्मशान घाट में नाले में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने नाले में शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नहीं हो पाई युवक की शिनाख्त
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, और मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लगातार सामने हो रही ऐसी घटनाओं के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं—आखिर उत्तराखंड में हो क्या रहा है? कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता में चिंता बढ़ती जा रही है।
सिलवर सिटी में एक युवक की गोली मारकर हुई हत्या
आज सुबह देहरादून में एक बार फिर गोलीकांड की घटना सामने आई है। तिब्बती मार्केट के बाद, आज 13 फरवरी को सिल्वर सिटी क्षेत्र में फायरिंग की वारदात सामने आई, जिससे राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण, शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
बिल्डिंग की सीढ़ियों पर मिला मृतक का शव
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विक्रम शर्मा, निवासी सहस्त्रधारा क्षेत्र, के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद, इमारत की सीढ़ियों पर शव पड़ा मिला, जबकि आरोपी फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
big news
Shootout in Dehradun Silver City : देहरादून में फिर हुआ गोलीकांड, तिब्बती मार्केट के बाद राजपुर रोड पर युवक को मारी गोली

Shootout in Dehradun Silver City
देहरादून: तिब्बती मार्केट के बाद आज 13 फरवरी को सिल्वर सिटी में गोलीकांड की घटना सामने आई है। महज दो दिनों के भीतर दूसरी घटना सामने आई है। वारदात ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से शहर में सनसनी मच गई।
देहरादून के सिल्वर सिटी में गोलीकांड से मची सनसनी (Shootout in Dehradun Silver City)
प्रथम दृष्टिय मृतक की पहचान विक्रम शर्मा सहस्त्रधारा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विक्रम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
तीन अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली
बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इमारत की सीढ़ियों पर विक्रम का शव पड़ा मिला। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

मौके पर पहुंचे आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून
घटना की सूचना मिलते ही आईजी गढ़वाल रेंज और एसएसपी देहरादून भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुट गई है।
देहरादून में ध्वस्त कानून व्यवस्था से लोगों में दहशत
DEHRADUN में पिछले दो हफ्तों के भीतर पांच हत्याएं हो चुकी हैं। वहीं हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून जिलों मिलकर पिछले 15 से 20 दिनों के भीतर करीब 10 हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं।
लगातार बढ़ते अपराधों से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अपराधियों के बुलंद हौसलों के बीच राजधानी के लोग दहशत में हैं और पुलिस प्रशासन के सामने हालात पर काबू पाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
दिनदहाड़े भरे बाजार युवती की हो चुकी हत्या
बीती 2 फरवरी की सुबह करीब 10:30 बजे DEHRADUN के पलटन से सटे मच्छी बाजार के में गुंजन श्रीवास्तव नाम की युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. घटना उस वक्त हुई, जब बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी. बीच बाजार में हुई इस हत्या से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई.
गुंजन हत्याकांड के बाद फिर तिब्बती मार्केट में हुईं वारदात
पहली घटना को अभी 9 दिन भी नहीं बीते थे कि 11 फरवरी की सुबह एक और हत्या ने देहरादून को हिला कर रख दिया. इस बार घटना मुख्य बाजार क्षेत्र तिब्बती मार्केट के पास हुई. जहां अर्जुन शर्मा नाम के शख्स की सुबह-सुबह हत्या कर दी गई.हालांकि पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार जरूर कर लिया लेकिन घटना की असल वजह तक पहुँचने के लिए पुलिस कारवाही में जुटी हुईं है.
Cricket8 hours agoCAN vs UAE Dream11 Team | कनाडा बनाम यूएई ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन…
Breakingnews24 hours agoउत्तराखंड में सांसद निधि खर्च का हाल: दिसंबर 2025 तक सिर्फ 18% राशि ही उपयोग
big news7 hours agoShootout in Dehradun Silver City : देहरादून में फिर हुआ गोलीकांड, तिब्बती मार्केट के बाद राजपुर रोड पर युवक को मारी गोली
Dehradun6 hours agoDEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
Cricket16 hours agoICC T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे – ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Tehri Garhwal5 hours agoDEVPRAYAG: तीनधारा क्षेत्र में गंगा नदी में गिरा पिकअप वाहन, सर्च ऑपरेशन जारी
Cricket8 hours agoUSA vs NED Dream11 Prediction Today : चेन्नई में किसका बजेगा डंका? पूरी फैंटेसी गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket3 hours agoAUS vs ZIM: टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2007 की यादें ताज़ा..








































