Uttarakhand
अंकिता भंडारी मर्डर केस एक बार फिर चर्चाओं में, उर्मिला सनावर के वीडियो ने मचाया राजनीति में भूचाल

मुख्य बिंदु
Ankita Bhandari Murder Case : उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। हाल ही में सामने आए अभिनेत्री उर्मिला सनावर के एकाएक वायरल हुए वीडियो ने प्रदेश की राजनीतिक हलचलों को तेज कर दिया है। अपने वीडियो में उर्मिला सनावर ने इस मामले में एक कथित वीआईपी का नाम उजागर करने का दावा किया है।
इतना ही नहीं, उन्होंने भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस मुद्दे को लगातार सामने रखा है। इसी बीच, अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि उर्मिला सनावर के पास इस प्रकरण से जुड़े कोई ठोस और अहम सबूत हैं, तो उन्हें बिना देरी किए अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
Urmila Sanavar के वीडियो से भाजपा नेताओं में हलचल
दरअसल, चर्चित Actress Urmila Sanavar ने अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग सुनाते हुए दावा कर रही हैं कि ये रिकॉर्डिंग पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की है। उर्मिला का कहना है कि इस रिकॉर्डिंग में Ankita murder case से जुड़े तथाकथित वीआईपी का नाम उजागर किया जा रहा है। रिकॉर्डिंग के दौरान बार-बार “गट्टू, गट्टू” नाम का उल्लेख होता है। इस पर सफाई देते हुए उर्मिला सनावर ने कहा कि इस रिकॉर्डिंग में “गट्टू” शब्द का इस्तेमाल भाजपा के प्रदेश प्रभारी Dushyant Gautam के लिए किया गया है।
Ankita Bhandari Murder Case फिर सुर्खियों में
उर्मिला सनावर ने दावा किया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस वीआईपी की चर्चा लंबे समय से हो रही थी, वो कोई और नहीं बल्कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम हैं। उनका आरोप है कि इसी कथित वीआईपी Dushyant Gautam के लिए अंकिता भंडारी पर वीआईपी सर्विस देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके साथ ही, उर्मिला लगातार नए-नए वीडियो जारी कर भाजपा के कई नेताओं को निशाने पर ले रही हैं और उनसे जुड़ी अन्य रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की चेतावनी भी दे रही हैं।

अंकिता की मां ने कोर्ट में सबूत पेश करने की मांग उठाई
उर्मिला सनावर के वीडियो सामने आने के बाद अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और इस अमानवीय अपराध में शामिल सभी वीआईपी और अन्य दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। भावुक होते हुए सोनी देवी ने बताया कि उनकी बेटी पर एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा गलत काम करने का दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी।
जब अंकिता ने इसका विरोध किया, तो उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। उन्होंने आगे कहा कि यह मामला केवल उनकी बेटी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की हर बेटी की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है। इसीलिए, उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सभी तथ्यों और साक्ष्यों को निष्पक्ष रूप से अदालत के सामने रखकर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए।
बेटी की याद में छलका मां का दर्द, Urmila Sanavar सुरक्षा की मांग
न्याय प्रणाली पर भरोसा जताते हुए सोनी देवी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अदालत से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। इस बीच, अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर भावनात्मक पहलू सामने आया है। दर्द भरे शब्दों में उन्होंने कहा कि जिस तरह उनकी बेटी को रिसॉर्ट में हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी थी और उसने उन्हें उजागर करने की बात कही थी, उसी के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
इसके अलावा, उन्होंने आशंका जताई कि कहीं उर्मिला सनावर के साथ भी ऐसी कोई अनहोनी न हो जाए। इसलिए उन्होंने उर्मिला की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग भी की। अंत में, बेटी के जाने का दर्द साझा करते हुए सोनी देवी ने कहा कि जब से अंकिता इस दुनिया से गई है, तब से वह एक पल के लिए भी चैन की नींद नहीं सो पाई हैं।
Haridwar
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
Table of Contents
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक और युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
इलाज के दौरान दोनों की मौत
दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक और युवती ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का कारण होने की जानकारी मिली है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Pithoragarh
आदि कैलाश यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, 20 सितंबर तक टाला गया यात्रा का दूसरा फेज

Pithoragarh News : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खराब मौसम और कई स्थानों पर सड़क मार्ग प्रभावित होने के कारण यात्रा के दूसरे चरण को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होना प्रस्तावित था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अब इसे आगे बढ़ाकर 20 सितंबर तक टाल दिया गया है।
Table of Contents
आदि कैलाश यात्रा पर लगी अस्थाई रोक
धारचूला के उपजिलाधिकारी (SDM) आशीष जोशी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए इनर लाइन परमिट जारी करने की प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू किए जाने की संभावना है। हालांकि ये तारीख अभी अंतिम नहीं है। यात्रा शुरू करने का फैसला क्षेत्र में मौसम और सड़क समेत अन्य यात्रा परिस्थितियों की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।
20 सितंबर तक टाला गया यात्रा का दूसरा फेज
20 सितंबर से परमिट जारी करने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए मौसम का अनुकूल होना और यात्रा मार्गों का सुरक्षित होना जरूरी होगा। प्रशासन किसी भी स्थिति में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहता।

BRO ने शुरू किया पुल निर्माण का काम
यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया है। वहीं, सेना की ओर से ऊंचाई वाले इलाकों की ओर पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि यात्रा तभी दोबारा शुरू की जाएगी, जब मौसम और परिवहन व्यवस्था को लेकर सुरक्षा की पर्याप्त पुष्टि हो जाएगी। इसके बाद ही तीर्थयात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
दो महीने में 52 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
आदि कैलाश यात्रा को इस साल श्रद्धालुओं का जबरदस्त रुझान मिला है। 1 मई से यात्रा शुरू होने के बाद महज दो महीनों के भीतर 52,441 यात्रियों ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से ये यात्रा लगातार देशभर में लोकप्रिय होती जा रही है।
Dehradun
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार

Dehradun News : उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए हैं। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
Table of Contents
स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एक ही दिन में 31 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और संक्रमण की रोकथाम से जुड़ी गतिविधियां तेज कर दी हैं। नए मामलों के साथ राज्य में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 484 हो गई है। इनमें से 84 मरीज अभी सक्रिय हैं और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।
देहरादून में सबसे ज्यादा नए मामले
24 घंटे में सामने आए 31 नए मामलों में 23 मरीज देहरादून जिले से हैं। राज्य में अब तक सामने आए कुल 484 मामलों में भी बड़ी संख्या देहरादून जिले से ही है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून के सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

रैपिड रिस्पॉन्स टीमें सक्रिय
स्वाइन फ्लू के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलग-अलग जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय किया गया है। इन टीमों के जरिए नए मरीजों की जानकारी जुटाने के साथ संक्रमण के संभावित स्रोत और संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हो रहा काम
देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां भी स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटा रही हैं। इसके साथ ही मरीज के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग का फोकस नए मामलों की समय पर पहचान करने और संक्रमण को आगे फैलने से रोकने पर है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हुई हैं।
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में विदाई से पहले और बरसेगा मानसून, अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
Haridwar4 hours agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत
Dehradun12 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए ट्रांसफर
Dehradun11 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार
Pithoragarh9 hours agoआदि कैलाश यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, 20 सितंबर तक टाला गया यात्रा का दूसरा फेज









































