Dehradun
देहरादून 27 फरवरी से बसंतोत्सव के लिए रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान

लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव के लिए रुट प्लान जारी
Dehradun Basantotsav Route Plan: उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में 27 फरवरी से बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभावन में आयोजित इस बसंतोत्सव के दौरान सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था बनाये रखने और असुविधा से बचने के लिए यातायात प्लान तैयार किया गया है।
देहरादून में बसन्तोत्सव के लिए रुट प्लान जारी
बसन्तोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रभावी सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस अधीक्षक यातायात ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव कार्यक्रम के लिए सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया गया।
इसके साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुगम आवागमन, व्यवस्थित पार्किंग और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत यातायात प्लान तैयार किया गया, जिसकी रूपरेखा निम्नानुसार निर्धारित की गई है:
ये भी पढ़ें_ राजभवन में दिखी सभी राज्यों की झलक, राज्यपाल बोले- ऐसे कार्यक्रम दर्शाते हैं भारत की एकता
देहरादून में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों हेतु विशेष पार्किंग और रूट प्लान निर्धारित किया गया है। आगंतुकों से अनुरोध है कि वो निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करें।
Dehradun Basantotsav Route Plan: निर्धारित रूट प्लान
1. राजपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन
राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से दाहिने मोड़कर न्यू कैंट रोड के रास्ते एनेक्सी तिराहा तक ड्रॉप किया जाएगा। इसके बाद वाहनों को 8th GR ग्राउंड पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
2. रायपुर / ईसी रोड / सुभाष रोड से आने वाले वाहन
इन मार्गों से आने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से बाईं ओर मोड़ते हुए न्यू कैंट रोड के जरिए एनेक्सी तिराहा तक पहुंचाया जाएगा। वहां यात्रियों को उतारने के बाद वाहन 8th GR ग्राउंड पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
यदि यह पार्किंग भर जाती है, तो वाहनों को आरटी ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।
दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी आरटी ग्राउंड में ही सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, पार्किंग स्थल से एनेक्सी तिराहा तक शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
3. कैंट रोड / चकराता रोड से आने वाले वाहन
इन मार्गों से आने वाले वाहनों को बिंदाल और गढ़ी कैंट होते हुए वाटिका तिराहा से बाईं ओर महिंद्रा ग्राउंड पार्किंग में भेजा जाएगा। वहां से आगंतुकों को शटल सेवा के माध्यम से एनेक्सी तिराहा तक पहुंचाया जाएगा।
4. शटल सेवा की सुविधा
सभी प्रमुख पार्किंग स्थलों से शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
5. सरकारी कर्मचारियों के वाहन
सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के निजी वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड में ही कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें_ Dhami cabinet: 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, वितीय वर्ष 2026-27 में 1.11 लाख करोड़ होगा बजट
विशेष निर्देश
- सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- इसके लिए स्थिर और मोबाइल पुलिस ड्यूटी तैनात की जाएगी।
- गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा।
- राजभवन गेट से दिलाराम चौक और वाटिका तिराहा तक यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हॉक मोबाइल लगातार गश्त करेगी।
- पार्किंग स्थलों की पहचान के लिए संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।
वैकल्पिक रूट प्लान
1. दिलाराम चौक पर यातायात दबाव होने की स्थिति में
राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के भीतर से न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा तक भेजा जाएगा। इसके बाद वाहनों को 8th GR ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।
2. मसूरी / कुठालगेट की ओर से आने वाले वाहन
इन मार्गों से आने वाले वाहनों को जोहड़ी गांव और गुच्चुपानी तिराहा होते हुए CSD तिराहा तक लाया जाएगा। वहां यात्रियों को उतारने के बाद वाहन महिंद्रा ग्राउंड पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
पार्किंग स्थल और क्षमता
1. आरटी यूनिट ग्राउंड
- दूरी: लगभग 100 मीटर
- क्षमता: 400 वाहन
2. 8th गढ़वाल राइफल ग्राउंड
- दूरी: लगभग 900 मीटर
- क्षमता: 250 वाहन
3. महिंद्रा ग्राउंड
- दूरी: लगभग 1.2 किमी
- क्षमता: 600 वाहन
वैकल्पिक पार्किंग स्थल
1. गोरखा इंटर कॉलेज (बीजापुर गेस्ट हाउस के पास)
- क्षमता: 50 कार
2. CSD कैंटीन पार्किंग
- क्षमता: 50 कार
यदि एनेक्सी तिराहा पर जाम की स्थिति बनती है, तो वाहनों को सीधे पार्किंग स्थलों तक भेजा जाएगा। इसके बाद शटल सेवा के माध्यम से आगंतुकों को राजभवन तक पहुंचाया जाएगा।
आमजन के लिए अपील
- नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर वाहन टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी।
- असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें।
- अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें और धैर्य बनाए रखें।
- यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
- निर्धारित डायवर्जन का पालन अवश्य करें।
- वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
सहायता के लिए संपर्क
आपातकालीन नंबर: 112 / 9411112972
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7579278154
यातायात से जुड़े ताजा अपडेट के लिए देहरादून पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करने की सलाह दी जाती है।
Dehradun
देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद

Dehradun News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड प्रवास का शनिवार को अंतिम दिन रहा। अपने दौरे के समापन से पहले उन्होंने देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
Table of Contents
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन
सुबह मंदिर पहुंचने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति तथा समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भी उनका स्वागत किया।
उत्तराखंड दौरे के दौरान नितिन नबीन ने की कई बैठकें
उत्तराखंड दौरे के दौरान नितिन नबीन ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।

चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती और सामूहिक प्रयासों को चुनावी सफलता की कुंजी बताया।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि समय रहते संगठनात्मक तैयारियों को धार देकर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में लगातार बैठकें और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Breakingnews
बड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
Dehradun News : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के वरिष्ठतम सदस्य अनिल कुमार राणा को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा
उप सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता, उत्तराखण्ड शासन जसविन्दर कौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार राणा, आयोग में अध्यक्ष के रिक्त पद पर नियमित नियुक्ति होने और नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने तक अध्यक्ष पद के पदीय दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वह्न करेंगे।
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun
त्यूणी में बड़ा हादसा ! जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान

Dehradun News : देहरादून के त्यूनी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से नदी में पानी छोड़े जाने के दौरान नदी किनारे खेल रही एक मासूम बच्ची तेज बहाव की चपेट में आ गई। पानी का स्तर अचानक बढ़ने से बच्ची नदी में बह गई और उसकी डूबने से मौत हो गई।
Table of Contents
जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान
उत्तराखंड के त्यूणी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सरनाड बस्ती निवासी कैलाश थापा की ढाई वर्षीय मासूम बेटी मरसिका की पब्बर नदी में डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को कुछ बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे, तभी सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़ा गया। पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और मासूम बच्ची तेज बहाव की चपेट में आ गई।

नदी से बरामद किया गया बच्ची का शव
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयासों के बाद बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया। थाना प्रभारी अश्विनी बलूनी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया गया।
हादसे के बाद से परिवार में पसरा मातम
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बांध से पानी छोड़ने से पहले पर्याप्त चेतावनी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
Cricket10 hours agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
Uttarkashi15 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Breakingnews16 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun14 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee13 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी






































