uttarakhand weather
उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हाल

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम ?, जानें कहां होगी बारिश और खिलेगी धूप
Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में बीते कई दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जबकि मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। जिस कारण तापमान में कमी दर्ज की गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली और उसके बाद से मौसम की बेरूखी जारी है। बीते छह दिनों से पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी का सिलासिला जारी है। तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश के साथ ही तूफान का असर देखने को मिला है।

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
बात करें आज शुक्रवार के मौसम के हाल की तो आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।
इसके साथ ही 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार हाल ही में मौसम में आया बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हुआ है। इस सिस्टम का प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक बना रह सकता है, जिसके चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
देहरादून में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल (Dehradun Weather)
राजधानी देहरादून में आज मौसम (Dehradun Weather) सामान्य से लेकर आंशिक रूप से बादलों वाला रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बादल बनने की संभावना है, जिससे हल्की बारिश भी हो सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम करीब 24° सेल्सियस और न्यूनतम लगभग 12° सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : बड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हालuttarakhand weather
कल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। विदाई की ओर बढ़ रहा मानसून प्रदेश में सक्रिय बना हुआ है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 26 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
कल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
26 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट, जबकि देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट तथा हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
27 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार में रेड अलर्ट, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट तथा बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कल दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
भारी बारिश के अलर्ट के चलते पिथौरागढ़ और नैनीताल में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही दोनों जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 26 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम धामी ने दिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए जारी रेड अलर्ट की चेतावनी को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से वार्ता कर सभी संबंधित जनपदों एवं विभागों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों को सक्रिय रखते हुए मौसम संबंधी चेतावनियों का तत्काल स्थानीय स्तर तक प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने भी मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से वार्ता कर प्रदेश में मौसम की स्थिति और तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम की स्थिति पर पैनी नजर रखते हुए संभावित परिस्थितियों के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
लोगों से सावधान रहने की अपील
लोगों से अपील की गई है कि वो मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र द्वारा मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
किसी भी आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1070, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबर 1077 तथा आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 25 सितंबर को मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश का अलर्ट है। आज बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।
इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी बारिश के तेज दौर की संभावना है।
कुमाऊं में ज्यादा सक्रिय रहेगा मौसम
नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल और भवाली समेत आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल घिरने और बारिश होने के आसार हैं। बागेश्वर और अल्मोड़ा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पिथौरागढ़ और चंपावत में भी बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश से जलभराव और पहाड़ी सड़कों पर मलबा आने की समस्या हो सकती है। नदी-नालों और ढलानों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
देहरादून समेत इन इलाकों में भी बारिश
देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में आज बादल छाए रहने के साथ दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पौड़ी और चमोली में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है।

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर, काशीपुर और खटीमा में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। हरिद्वार में मौसम सामान्य रहने के बीच कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
26-27 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का दायरा
रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी में आज हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर और व्यापक हो सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में अगले 6 दिन बारिश की चेतावनी, पढ़ें मौसम विभाग का नया अपडेट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 24 से 29 सितंबर तक राज्य के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले छह दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। शुरुआती दो दिनों में कुछ चुनिंदा जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि इसके बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले 6 दिन बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
25 से 27 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर
25 सितंबर यानी शुक्रवार को बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
इसके बाद बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। 26 सितंबर, शनिवार को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। 27 सितंबर, रविवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है और कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

बारिश के साथ ही होगी नए हफ्ते की शुरूआत
28 सितंबर को नए सप्ताह की शुरुआत भी बारिश के साथ होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन राज्य के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 29 सितंबर, मंगलवार को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने का अनुमान है। मैदानी और अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।
मानसून की विदाई का दौर
उत्तराखंड में सामान्य तौर पर मानसून जून के अंतिम सप्ताह के आसपास सक्रिय होता है। कई बार इसकी सक्रियता जुलाई के शुरुआती दिनों तक बनी रहती है। जुलाई और अगस्त में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज होती है। सितंबर आते-आते मानसून कमजोर पड़ने लगता है लेकिन फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं।
Breakingnews18 hours agoउत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Breakingnews12 hours agoबैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश
Dehradun17 hours agoदेहरादून में SSP ने किए बंपर तबादले, 22 SI और ASI को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
Haridwar17 hours agoहरिद्वार में शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार
uttarakhand weather10 hours agoकल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद









































