Roorkee
तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार

Roorkee News : गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां अवैध तमंचों की खेप के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
खानपुर में तमंचों का ट्रांजिट फेल
खानपुर पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल देर रात चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक पर पड़ी। रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
लेकिन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उपनिरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शमशेर पुत्र महमूद निवासी करणपुर को दबोच लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर से ला रहा था अवैध तमंचों की खेप
पकड़े गए आरोपी शमशेर से पूछताछ में सामने आया कि वो पुरकाजी, मुजफ्फरनगर से अवैध तमंचों की खेप लेकर पथरी क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार पहले से पथरी इलाके में फैले हुए हैं और पहले भी यहां अवैध हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है। अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में जुटी है। खानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Roorkee
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच लोग कर रहे कन्या पूजन

Roorkee News : देशभर में अष्टमी का पर्व आज पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी दुर्गाष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। रूड़की में अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
Table of Contents
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। रुड़की से आस्था की एक भव्य और मनमोहक तस्वीर सामने आई है। रुड़की के दुर्गा चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें दूर तक दिखाई दीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा होता गया और मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया।

जय माता दी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी मां दुर्गा के दर्शन के लिए धैर्यपूर्वक कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, वहीं भजन-कीर्तन ने पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु फूल, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।ॉ
प्रशासन की ओर से की गईं हैं विशेष व्यवस्थाएं
भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। धार्मिक मान्यता के अनुसार अष्टमी का दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
Roorkee
ROORKEE NEWS: वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त

ROORKEE NEWS: हरिद्वार जिले के रुड़की में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन जब्त किए हैं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में पुलिस ने किया वाहन चोरी गिरोह का खुलासा
रुड़की की गंगनहर कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान वाहन चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
चोरी के बाद मॉडिफाई करते थे वाहन
गिरफ्तार तीनों ही रुड़की क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से इलाके में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. आरोपियों की पहचान हनी कश्यप, सलमान और मयंक के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. इसके बाद आरोपी चोरी की गाड़ियों को मॉडिफाई कर उनकी पहचान बदल देते थे और उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे.

ये भी पढ़ें_ सड़क हादसे में मदद की जगह चोरी करने निकले युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया सामान
आरोपियों के कब्जे से 8 वाहन जब्त
पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पनियाला लाठर देवा तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को दबोचा है. जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 8 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं. बरामद गाड़ियों में से 4 वाहन गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि 4 अन्य वाहन भी बरामद किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है.
Roorkee
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Roorkee News : रूड़की में बीते सात फरवरी से एक युवक लापता था। बीते दिन युवक का शव नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर से 7 फरवरी से लापता चल रहे युवक आदित्य का शव आखिरकार गंग नहर से बरामद किया गया है।गणेशपुर पुल के पास नहर में मिले शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे महज़ हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या बताया है।

परिजनों का कहना है कि आदित्य को करीब एक महीने पहले नहर में डूबा हुआ बताया जा रहा था, लेकिन जब उसका शव बरामद हुआ तो उसकी स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह एक महीने से पानी में था। उनका कहना है कि यदि शव इतने लंबे समय तक नहर में रहता तो वह पूरी तरह फूलकर सड़-गल जाता, जबकि आदित्य के शव की हालत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे कुछ ही दिनों पहले नहर में डाला गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के पीछे आदित्य के एक दोस्त की साजिश हो सकती है और उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
big news6 hours agoउत्तराखंड में आज होगा एक घंटे ब्लैक आउट !, एक घंटे तक अंधेरे में डूबेगा पूरा प्रदेश, जानें वजह ?
Uttarakhand24 hours agoUTTARAKHAND PRE SIR: 1 अप्रैल से चलेगा सघन मैपिंग अभियान, एक क्लिक पर बुक होंगे BLO
Uttarakhand23 hours agoEarth Hour 2026: उत्तराखंड में 28 मार्च को एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें, जानिए क्या है Earth Hour
Cricket7 hours agoRCB vs SRH Dream11 1st Match IPL 2026 – 28 March 2026
big news8 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला शुरू, राजकुमार ठुकराल समेत 6 बड़े चेहरे आज कांग्रेस में होंगे शामिल
Dehradun7 hours agoउत्तराखंड में जून में शुरू हो सकता है SIR, वोटर लिस्ट में नाम को लेकर है कोई भी कन्फ्यूजन तो ऐसे करें दूर
Breakingnews2 hours agoउत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
Cricket8 hours agoMUL vs ISL Dream11 Match 4 PSL 11(28-March-2026)






































