Roorkee
रुड़की: पिरान कलियर में चला सघन चेकिंग अभियान, आतंकी हमले के बाद 41 संदिग्ध पकड़े गए….

रुड़की: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड पुलिस ने पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में हरिद्वार जिले के संवेदनशील क्षेत्र पिरान कलियर में मंगलवार को बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया गया। देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन यहां दरगाह साबिर पाक पर आते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इलाके में चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में कुल 547 लोगों का सत्यापन किया गया। 7 अलग-अलग पुलिस टीमों के साथ पीएसी की 2 प्लाटून भी इस अभियान में शामिल रहीं। रैन बसेरों, झुग्गी-झोपड़ियों और होटलों में सघन तलाशी ली गई।
इस दौरान 41 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनके पास आवश्यक पहचान पत्र नहीं थे। सभी को पुलिस लाइन रोशनाबाद ले जाकर पूछताछ की गई। एसपी देहात सुयाल ने बताया कि फिलहाल सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन दस्तावेज़ों की पूर्ति न करने वालों पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, बिना सत्यापन के किरायेदार और घरेलू नौकर रखने पर 11 होटल संचालकों और मकान मालिकों पर कुल 90,000 रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा ठेली, फड़, कबाड़ी और गैराज में काम करने वाले 42 लोगों से 10,500 रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला गया।
प्रशासन ने सभी स्थानीय नागरिकों, होटल मालिकों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों और कर्मचारियों का शीघ्र सत्यापन कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधियों को रोका जा सके।
#PahalgamAttack #KalierCheck #41Detained #RedAlertUKD #PoliceDrive
Roorkee
रात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर, वीडियो कॉल से खुलेंगे राज?

Roorkee News : हरिद्वार जिले में रुड़की के नजदीक पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निराना गांव निवासी आतिफ के रूप में हुई है। उसका शव एक गेस्ट हाउस के कमरे में मिला। मामले में सामने आई कथित वीडियो कॉल की जानकारी के बाद पुलिस मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Table of Contents
रात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि वह वहां एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। ये तीनों ही यूट्यूब से जुड़े हुए थे। युवती और आतिफ के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी होने की बात भी सामने आई है।
युवती से नाराज होकर कलियर पहुंचने की चर्चा
बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे आतिफ पिरान कलियर पहुंचा था, जहां उसने एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने उसे वीडियो कॉल की। इस दौरान हुई बातचीत को लेकर दावा किया जा रहा है कि आतिफ ने जान देने की बात कही थी।
जानकारी के अनुसार, युवती ने दूसरे मोबाइल के माध्यम से अपने भाई को भी वीडियो कॉल पर घटनाक्रम दिखाया। इसके बाद भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया। स्क्रीनशॉट देखने के बाद आतिफ के परिवार को उसकी चिंता हुई और परिजन तत्काल कलियर पहुंच गए।

गेस्ट हाउस के कमरे में मिला शव
परिजनों ने कलियर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर संबंधित गेस्ट हाउस पहुंचकर कमरे की जांच की, जहां आतिफ का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के मुताबिक, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
Roorkee
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

Roorkee News : रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक डबल मर्डर से सनसनी मच गई। यहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के शक के चलते अपनी बहन और पड़ोस के युवक की हत्या कर दी।
Table of Contents
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी
रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले एक युवक को कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते भाई द्वारा अपनी बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य तथ्यों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Roorkee
रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने गुरुवार को कई नर्सिंग होम और क्लीनिकों का अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों से जुड़ी कमियां सामने आने पर तीन संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।
Table of Contents
रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अन्य निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
ये अभियान रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण कार्यालय के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर के निर्देशन में चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर टीम ने रुड़की क्षेत्र में संचालित विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच की।
रिकॉर्ड और मौके की व्यवस्थाओं का किया गया मिलान
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संस्थानों की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के साथ मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का मिलान किया। टीम ने पंजीकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता और संस्थानों के संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों की भी जांच की।

3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील
विभाग के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ संस्थानों में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सकों में से संबंधित चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन से संबंधित अन्य मानकों की भी पड़ताल की। जांच के बाद नियमों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया गया।
निजी अस्पताल संचालकों में बढ़ी हलचल
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद रुड़की क्षेत्र में निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। विभाग की कार्रवाई को निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि पंजीकरण से लेकर चिकित्सकों और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े नियमों का पालन जरूरी है।
Dehradun3 hours agoधनतेरस पर देहरादून में ट्रैफिक अलर्ट, कई रास्तों पर रहेगी रोक, देखें रूट प्लान
Festival2 hours agoधनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीददारी से पहले जान लें नए रेट
Dehradun2 hours agoधामी सरकार देगी कर्मचारियों को एक और सौगात ? 63% DA पर मंथन तेज
Festival1 hour agoधनतेरस पर कब करें पूजा और कब करें खरीदारी? जानिए तिथि से लेकर शुभ मुहूर्त तक सब कुछ












































