Ramnagar
RAMNAGAR NEWS: अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, वन कर्मियों से मारपीट का आरोप

रामनगर में वन विभाग की टीम से मारपीट, थाने पहुंचा मामला
RAMNAGAR NEWS: उत्तराखंड के रामनगर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 6 अप्रैल की सुबह की बताई जा रही है, जब उत्तरी लोअर कोसी रेंज के वन बीट अधिकारी विमल चौधरी अपनी टीम के साथ कोसी नदी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आरक्षित वन क्षेत्र में कुछ वाहन अवैध खनन करते हुए दिखाई दिए।
मुख्य बिंदु
वाहन पकड़ने पर हुआ विवाद और मारपीट
वन विभाग तराई पश्चिमी की टीम ने एक ट्रैक्टर-केकड़ा वाहन को पकड़कर उसे कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि वाहन स्वामी अरुणपाल और उसके साथ मौजूद 3-5 लोगों ने इसका विरोध करते हुए वन कर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम के साथ कथित मारपीट की गई।
ये भी पढ़ें – UTTARKASHI NEWS: चिन्यालीसौड़ हाई वोल्टेज ड्रामा, पालिका अध्यक्ष ने पुल पर चढ़कर DM को बुलाने की रखी मांग
असलहा छीनने और आरोपी फरार होने का आरोप
तहरीर के मुताबिक, हंगामे के दौरान आरोपी अरुणपाल ने वनकर्मी का 315 बोर का असलहा और मैगजीन में रखे कारतूस छीन लिए। इसके बाद आरोपित ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाकर मौके से फरार हो गए। वन टीम ने पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में जंगल की झाड़ियों से असलहा और कारतूस बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें – DEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस जांच शुरू, मुकदमा दर्ज
मामले में वन बीट अधिकारी की तहरीर पर 7 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामनगर कोतवाली के प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक, पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Ramnagar
रामनगर में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार

Ramnagar News : रामनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 19 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
रामनगर में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म
क्षेत्र में एक 15 साल की किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न और उसे गर्भवती करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पेट दर्द के बाद अस्पताल में हुआ खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार को उनकी बेटी के पेट में अचानक तीव्र दर्द शुरू हुआ। परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण में किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई।
19 साल का आरोपी गिरफ्तार
जब परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी 19 वर्षीय हरीश सिंह ने उससे दोस्ती की थी। कुछ समय पहले आरोपी उसे धोखे से अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के बाद से ही किशोरी मानसिक तनाव से गुजर रही थी।
आरोपी भेजा गया जेल
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
Ramnagar
घास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, बहू ने बचाई जान, हमले से इलाके में फैली दहशत

Ramnagar News : उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग के कुनखेत क्षेत्र में रविवार सुबह बाघ के हमले से दहशत फैल गई। जंगल से सटे इलाके में घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद उनकी बहू की सतर्कता और हिम्मत के कारण बाघ पीछे हट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Table of Contents
घास काट रही महिला पर अचानक झपटा बाघ
रामनगर में घास काटने गई महिला पर घात लगाकर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत आने वाले कुनखेत क्षेत्र की है। रविवार सुबह करीब नौ बजे 65 वर्षीय बसंती देवी अपने परिवार की बहू के साथ बैली रिजॉर्ट के पास घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकला बाघ अचानक उन पर झपट पड़ा और हमला कर दिया।
बहू ने जान पर खेलकर बचाई सास की जान
हमले में बसंती देवी के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं। उनकी चीख सुनते ही बहू ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को सहायता के लिए बुलाया। लोगों की आवाज सुनकर बाघ वहां से जंगल की ओर लौट गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

महिला की गंभीर स्थिति के चलते हायर सेंटर किया गया रेफर
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा के नेतृत्व में अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और घायल महिला को तत्काल रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, रामनगर पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
वन विभाग ने घटना की जांच की शुरू
वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जंगल से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है। विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।
Ramnagar
दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में हुआ प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

Ramnagar News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को रामनगर के लखनपुर चौक पर संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Table of Contents
दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में हुआ प्रदर्शन
रामनगर में आज प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर युवाओं के समर्थन में आवाज बुलंद की और घटना की निंदा की। संयुक्त संघर्ष समिति की सदस्य सरस्वती जोशी ने कहा कि लंबे समय से कुछ युवा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
उनके अनुसार प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया और बाद में 20 तारीख को आयोजित संसद मार्च के दौरान भी शांतिपूर्वक रैली निकाल रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए और महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
सरस्वती जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहारा ले रही है, जिसकी संयुक्त संघर्ष समिति घोर निंदा करती है।
सड़कों पर उतरकर आंदोलन की दी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी युवाओं पर इसी प्रकार की कार्रवाई की गई तो रामनगर की जनता और अधिक संख्या में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ भी नारे लगाए गए।
समिति की ओर से कहा गया कि यदि सरकार युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सकती तो संबंधित जिम्मेदार लोगों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को युवाओं की मांगों को सुनने के बजाय बल प्रयोग की नीति छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।
Cricket19 hours agoADF vs BWV Dream11 Prediction Match 7: Best Dream Team XI, Pitch Report, Pitch Conditions & Playing 11 Details
Breakingnews19 hours agoHaldwani News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगात,सीएम धामी ने किया खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास
Uttarakhand20 hours agoसोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का फिर प्रदर्शन, सिंचाई विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता
Cricket17 hours agoECR vs DNG Dream11 Prediction Match 8: Playing XI, Pitch Report, Top Picks & Fantasy Tips
Uttarakhand20 hours agoDehradun News : सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात अदला-बदली का गंभीर आरोप,परिजनों ने की DNA टेस्ट और CCTV फुटेज की मांग…
Cricket1 hour agoIND-W vs THAI-W Dream11 Prediction Match 3: Asia Cup 2026 Pitch Report & Fantasy XI Tips












































