Uttarkashi
UTTARKASHI NEWS: चिन्यालीसौड़ हाई वोल्टेज ड्रामा, पालिका अध्यक्ष ने पुल पर चढ़कर DM को बुलाने की रखी मांग

चिन्यालीसौड़ आर्च ब्रिज पर चढ़े पालिका अध्यक्ष, DM को बुलाने पर अड़े
UTTARKASHI NEWS: उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली भ्रष्टाचार जांच से नाराज होकर आर्च ब्रिज पर चढ़ गए। उन्होंने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए नीचे उतरने से इनकार कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई।
Table of Contents
जांच के आदेश के बाद बढ़ा विवाद
दरअसल, नगर पालिका में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सभासदों ने चार दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद, जिलाधिकारी प्रशांत आर्या ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। साथ ही, उपजिलाधिकारी डुंडा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए।
आर्च ब्रिज पर चढ़े चिन्यालीसौड़ नगर पालिका अध्यक्ष
जांच के फैसले से असंतुष्ट होकर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली आर्च ब्रिज पर चढ़ गए। इसके अलावा, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक वो नीचे नहीं उतरेंगे। इस दौरान स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वो अपनी मांग पर अड़े रहे।

ये भी पढ़ें – UTTARKASHI: चिन्यालीसौड़ में तेंदुए के हमले में बुजुर्ग जख्मी, स्थानीय लोगों ने पहुँचाया हॉस्पिटल
सभासदों के आरोप और प्रशासन की कार्रवाई
सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग और वित्तीय गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता, वित्तीय अधिकारों पर रोक और ईओ के स्थानांतरण जैसी मांगें भी उठाई थीं। इसी कड़ी में प्रशासन ने ईओ को निदेशालय से अटैच करने और जांच शुरू करने की कार्रवाई की है।
मौके पर पहुंची पुलिस, हालात पर नजर
फिलहाल, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। इसके साथ ही, अधिकारी लगातार पालिका अध्यक्ष को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Uttarkashi
यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत

Uttarkashi Accident :उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जरड़ा खड्ड के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर
प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर संख्या JK-02 CS-0136 किसी कार्य के सिलसिले में यमुनोत्री हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान जरड़ा खड्ड के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते डंपर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक की मौके पर मौत
राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र रावत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्गम खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

जम्मू-कश्मीर निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान
पुलिस ने मृतक की पहचान हरजीत सिंह पुत्र जगत सिंह, निवासी डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में की है। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच जारी
चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र रावत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में डंपर में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी के बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था पति का निधन

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के बलाड़ी गांव में सर्पदंश की एक दुखद घटना सामने आई है। खेत में कृषि कार्य के दौरान जहरीले सांप के काटने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Table of Contents
बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत
उत्तरकाशी जिले के बलाड़ी गांव निवासी सुगंधरा देवी (58) शनिवार को अपने टमाटर के खेत में निराई-गुड़ाई का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान खेत में छिपे एक विषैले सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।
परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव लेकर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पहले पति का निधन, अब पत्नी की मौत
ग्रामीणों के अनुसार, सुगंधरा देवी मेहनती और सरल स्वभाव की महिला थीं। उनके पति भरत सिंह होमगार्ड विभाग में कार्यरत थे, जिनका लगभग छह महीने पहले हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।

पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां सुगंधरा देवी ने संभाल रखी थीं। अब उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है।
गांव में दौड़ी शोक की लहर
घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
परिवार को उचित मुआवजा देने की उठी मांग
जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
उनका कहना है कि प्राकृतिक और आकस्मिक घटनाओं से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
Breakingnews
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम

Uttarkashi News : 13 साल के किशोर ने किया 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस खबर से बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
उत्तरकाशी मुख्यालय के पुरोला प्रखंड से सटे एक गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 11 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी कक्षा की बच्चे से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है।
खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
बताया जा रहा है कि बच्ची खून से सने कपड़ों में घर पहुंची। तब इस मामले का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता काम से शाम को घर लौटे तो देखा उनकी बच्ची खून से लथपथ थी जब बच्ची से इसके बारे में पूछा को बच्ची ने इस बारे में पिता को बताया।
जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंची। पिता कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए उत्तरकाशी भेजा गया है। जबकि किशोर से पूछताछ की जा रही है।
साथ खेलने के दौरान घटना को दिया अंजाम
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार घटना बुधवार की बताई जा रही है। आरोप है कि घटना के समय छात्रा की मां पास के गांव में आयोजित मेले में गई हुई थी, जबकि उसके पिता मजदूरी के लिए खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान छात्रा और किशोर गांव के मंदिर परिसर में खेल रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि खेलते-खेलते किशोर छात्रा को मंदिर के पीछे की ओर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत हरकत की गई।
Roorkee10 hours agoरूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान
Cricket9 hours agoZIM vs BAN Dream11 Prediction 1st T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और ड्रीम11 टीम
Dehradun9 hours agoUKPSC Lower PCS : 27 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
Cricket8 hours agoYOR vs SOM Dream11 Prediction Quater Final 4 , T20 Blast: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Tehri Garhwal11 hours agoकेतन हत्याकांड में आया बड़ा मोड़, मृतक और उसके दोस्त खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा
Dehradun5 hours agoSIR के पहले चरण के बाद उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होगा नोटिस
Pithoragarh4 hours agoबड़ी खबर : डीडीहाट में युवक की हत्या से सनसनी, सड़क के किनारे खून ले लथपथ मिला शव







































