Ramnagar
रामनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, मौके पर मची चीख-पुकार

Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण से दिल्ली जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
Table of Contents
रामनगर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार
रामनगर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। देर रात कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सामने से तेज रफ्तार वाहन के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसा रामनगर के पंपापुरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय के पास हुआ। कार में दो परिवारों के कुल पांच लोग सवार थे और सभी दिल्ली की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में चालक ने कार मोड़ दी। इसी दौरान अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में पांच लोग घायल,दो की हालत गंभीर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Ramnagar
रामनगर में बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप, 80 से ज्यादा परिवारों के आशियाने उजड़े

Ramnagar News : रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई।
Table of Contents
रामनगर में बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप
रामनगर में इस अभियान के तहत करीब 80 से 82 परिवारों के कच्चे और पक्के मकानों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं।
प्रशासन की ये कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे चरण के तहत की जा रही है। अभियान शुरू होने से पहले ही शुक्रवार देर रात कई परिवारों ने खुद अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। प्रभावित लोग घरों से ईंटें, दरवाजे और अन्य जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद शनिवार सुबह प्रशासन ने तय कार्यक्रम के अनुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

80 से ज्यादा परिवारों के आशियाने उजड़े
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान अभियान के पहले चरण में करीब 51 परिवारों को हटाया गया था। वहीं दूसरे चरण में 90 से अधिक परिवारों को अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, इनमें से 9 से 10 परिवारों के मामले उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण फिलहाल उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया है। ऐसे में शेष 80 से 82 परिवारों के मकानों को हटाया जा रहा है।
कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों में डर और मायूसी का माहौल देखने को मिला। कई महिलाएं और पुरुष अपने घर उजड़ने की आशंका से भावुक नजर आए। प्रभावित परिवारों का कहना है कि ठंड के मौसम में वे अपने बच्चों और परिवार के साथ आखिर कहां जाएंगे। जिन घरों में कभी परिवारों की जिंदगी बसी थी, उन्हें अपनी आंखों के सामने टूटता देख लोगों की परेशानी साफ नजर आई।
प्रशासन ने पहले से की थी व्यापक तैयारी
अतिक्रमण हटाने के अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत योजना तैयार कर ली थी। वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने पूरे प्रभावित क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 7 जोन और 14 सेक्टरों में बांटा है। इसका उद्देश्य कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना है। फिलहाल अपर कोसी क्षेत्र में प्रशासन का ध्वस्तीकरण अभियान जारी है।
Ramnagar
रामनगर में भीषण हादसा, बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देर रात सांवल्दे गांव के पास हुई। जहां बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Table of Contents
रामनगर में बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत
रामनगर के बम्बाघेर निवासी 55 वर्षीय दीपक मसी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सांवल्दे गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। इसे कानिया गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक आर्या चला रहा था। उसके साथ कानिया निवासी 26 वर्षीय पूजा और नैनीताल के ज्योलिकोट निवासी 20 वर्षीय दिव्या भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां इसी मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट में काम करती हैं।
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दीपक मसी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपक आर्या, पूजा और दिव्या की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा
अस्पताल की चिकित्सक डॉ. सारिका के मुताबिक, सांवल्दे के पास दुर्घटना के बाद चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें बाइक सवार दीपक मसी की पहले ही मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है। वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Ramnagar
रामनगर के 2 रिजॉर्ट में 3 करोड़ की टैक्स चोरी, छापे के बाद देर रात जमा हुए 1 करोड़

Ramnagar News : रामनगर के रिजॉर्ट में जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। दो रिजॉर्ट की जांच में करीब तीन करोड़ रुपये की राजस्व क्षति का मामला पकड़ा गया है। कहीं लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था, तो कहीं फर्जी बिलों के जरिए जीएसटी रिफंड का दावा किया गया। मामला सामने आते ही एक रिजॉर्ट प्रबंधन ने एक करोड़ रुपये जमा करा दिए।
Table of Contents
रामनगर के 2 रिजॉर्ट में 3 करोड़ की टैक्स चोरी
राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने रामनगर में दो रिजॉर्ट पर छापेमारी कर करीब तीन करोड़ रुपये की राजस्व क्षति का मामला पकड़ा है। बृहस्पतिवार को ग्राम भलौन और पीरूमदारा स्थित रिजॉर्ट में जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों और कारोबारी खातों की जांच की गई। अनियमितताएं सामने आने के बाद एक रिजॉर्ट प्रबंधन ने देर रात एक करोड़ रुपये जमा करा दिए, जबकि बाकी रकम जल्द जमा कराने की बात कही है।

छापे के बाद देर रात जमा हुए 1 करोड़
राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रकाश ओझा के अनुसार, भलौन स्थित रिजॉर्ट में वर्ष 2025 से उत्तराखंड राज्य कर का भुगतान नहीं किया जा रहा था। जांच में यहां करीब ढाई करोड़ रुपये की राजस्व क्षति सामने आई। इसके बाद रिजॉर्ट प्रबंधन ने तत्काल एक करोड़ रुपये जमा करा दिए और शेष राशि जल्द जमा करने का आश्वासन दिया।
बिना माल की बिक्री किए फर्जी बिल किया तैयार
वहीं, पीरूमदारा स्थित दूसरे रिजॉर्ट में बिना माल की बिक्री किए फर्जी बिल तैयार कर जीएसटी रिफंड के लिए 50 लाख रुपये का दावा किए जाने का मामला सामने आया। विभाग ने रिजॉर्ट प्रबंधन को भविष्य में इस तरह की गतिविधि नहीं करने की चेतावनी दी है।
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, घाटियों में कोहरा छाने की संभावना
Breakingnews8 hours agoदेहरादून में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने पति-सास और ननद पर लगाए गंभीर आरोप
Haridwar9 hours agoएक साल तक बेटी के साथ करता रहा अश्लील हरकतें, मां की शिकायत पर पिता गिरफ्तार
Breakingnews5 hours agoबागेश्वर में रिश्तों का कत्ल, भतीजे ने चाचा-चाची की हत्या की, डबल मर्डर से इलाके में मची सनसनी








































