Lifestyle
उत्तराखंड में हीटवेव का कहर, ऐसे में रखें अपना खास ख्याल, डिहाईड्रेशन को हल्के में ना लें !

Uttarakhand Heat Alert : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हीटवेव के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में हीटवेव का कहर
उत्तराखंड में इस समय जनता हीटवेव से जूझ रही है। अस्पतालों में डिहाईड्रेशन जैसी बीमारी की ओपीडी दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है। जब हीट वेव के विषय में नगर के सहोता हॉस्पिटल के स्वामी और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सहोता से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरी है।
डिहाईड्रेशन को हल्के में ना लें !
बता दें कि हमारी बॉडी 30 से 35 डिग्री गर्मी बर्दाश्त कर सकती है। इससे ऊपर 40 से 42 डिग्री गर्मी लोगों के लिए घातक साबित हो सकती है। हीट वेव के चलते लोगों को पानी की कमी हो जाती है जिसके चलते डिहाइड्रेशन जैसी बीमारी हो सकती है, जिसमें व्यक्ति को दस्त, उल्टी, जी मिचलाना, होता है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसे हल्के में भी नहीं लेना चाहिए।

12:00 से 4:00 के बीच जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें
दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक खुद और अपने बच्चों को घर से न निकलने दें। इमरजेंसी के चलते सर को ढक कर चले और तरल पदार्थ का उपयोग समय-समय पर करते रहें। बाल विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सहोता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां दवाई उपलब्ध या ओआरएस नहीं मिल पाता है तो घर में भी महिलाएं ओआरएस बना सकती हैं।

ऐसे रखें अपना खास ख्याल
ओआरएस बनाने की विधि 1 लीटर पानी में एक मुट्ठी चीनी और पांच चुटकी नमक और नींबू मिलकर ओआरएस बनाकर डिहाइड्रेशन के मरीज को पिला सकते हैं और अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज करा सकते हैं।

कृष्णा हॉस्पिटल की फिजिशियन चिकित्सक सारिका भदोरिया ने बताया कि इस समय हीट वेव को लेकर ओपीडी में इजाफा हुआ है। डिहाइड्रेशन की बीमारी से ग्रस्त लोग अपना ख्याल रखें और नजदीकी चिकित्सकों से परामर्श लेकर ही अपना इलाज कराएं।
Lifestyle
How To Remove Holi Color: इन घरेलू नुस्खों से हटाएँ होली का रंग

चेहरे से होली का रंग आसानी हटाएँ, इन नुस्खों के साथ
How To Remove Holi Color: होली का त्यौहार रंगों से भरा होता है. लेकिन त्यौहार के बाद होली का रंग छूटने का नाम नहीं लेता है. इससे आपकी त्वचा पर गंभीर प्रभाव पढ़ सकते हैं, कई बार होली के रंग से गंभीर स्किन इन्फेक्शन और एलर्जी होने लगती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताएँगे, जिस से आप होली का मजा बिना किसी परेशानी के उठा पाएँगे.
मुख्य बिंदु
होली के जिद्दी रंग हटाने के आसान उपाय
होली खेलते समय अकसर लोग हानिकारक रंगों का उपयोग करते हैं. इन रंगों में त्वचा को नुकसान पहुँचाने वाले हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं. कई बार त्यौहार के लम्बे समय तक ये रंग छूटने का नाम भी नहीं लेता है. कई बार रंगों से होने वाली परेशानियों से होली का मजा किरकिरा हो जाता है, और लोग रंग लगाने से बचते हैं. तो चलिए जानते हैं कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में जिन से आप आसानी से होली के रंग को छुड़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें_ मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन , धूमधाम से मनाई गई होली…..
How To Remove Holi Color; ऐसे हटाएं होली के रंग
1. पहले से नारियल तेल लगाएं
- होली खेलने से पहले त्वचा और बालों पर नारियल तेल अच्छी तरह लगा लें.
- यह त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बना देता है.
- इससे रंग त्वचा के अंदर गहराई तक नहीं जाता.
- बाद में रंग आसानी से निकल जाता है.
- अगर पहले तेल नहीं लगाया हो, तो बाद में लगाकर 15–20 मिनट छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें.
2. बेसन और दही का पेस्ट
- 2 चम्मच बेसन में दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें.
- इसे रंग लगे हिस्सों पर लगाएं.
- हल्का सूखने पर गीले हाथों से मसाज करें.
- इसके बाद पानी से धो लें.
- इससे रंग हटने के साथ त्वचा मुलायम बनती है.
3. एलोवेरा और गुलाब जल
- एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाएं.
- इसे त्वचा पर 10–15 मिनट तक लगाएं.
- फिर साफ पानी से धो लें.
- इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन कम होती है.
- साथ ही रंग हल्का होने में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें_ होली पर चंद्र ग्रहण का खास संयोग , लाल चांद के साथ चंद्र ग्रहण का दिखेगा दुर्लभ दृश्य…..
4. दही और नींबू का मिश्रण
- एक कटोरी दही में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं.
- इसे हल्के हाथों से त्वचा पर लगाएं.
- 10–15 मिनट बाद धो लें.
- दही त्वचा को नमी देता है.
- नींबू दाग हल्का करने में मदद करता है.
- संवेदनशील त्वचा पर नींबू सावधानी से लगाएं.
5. कच्चा दूध और शहद
- रुई को कच्चे दूध में भिगो लें.
- रंग लगे हिस्सों पर हल्के हाथों से लगाएं.
- चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं.
- इससे रंग हटाने में मदद मिलती है.
- त्वचा हाइड्रेट भी रहती है.
6. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
- मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं.
- इसे त्वचा पर लगाएं.
- सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें.
- यह अतिरिक्त तेल और रंग सोख लेती है.
- त्वचा साफ और मुलायम बनती है.
7. ओट्स का स्क्रब
- ओट्स को दरदरा पीस लें.
- इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं.
- 10–15 मिनट तक लगाएं.
- हल्के हाथों से मसाज करें.
- इससे डेड स्किन और रंग हटाने में मदद मिलती है.
8. नींबू और शहद
- नींबू रस में शहद मिलाएं.
- हाथ-पैरों पर लगाएं.
- 10–15 मिनट बाद धो लें.
- इससे रंग हल्का हो जाता है.
- संवेदनशील त्वचा पर सावधानी रखें.
9. बालों से रंग हटाने का तरीका
इससे बालों का रंग आसानी से निकल जाता है.
1 हिस्सा एप्पल साइडर विनेगर लें.
इसमें 2 हिस्से पानी मिलाएं.
बाल धोने से पहले इससे रिंस करें.
फिर माइल्ड शैंपू और कंडीशनर लगाएं.
Trending
रोज डे से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत, गुलाब से प्रेमी जोड़े कर रहे प्यार का इजहार, देखें पूरे valentine week की लिस्ट

7 feb 2026 valentine week : आज से रोज डे के साथ ही वैलेनटाइन वीक की शुरूआत हो गई है। बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है। खासकर फूलों की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें कि सात फरवरी यानी आज Rose Day मनाया जाता है।
Table of Contents
Rose Day से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत
फरवरी का महीना प्रेमी जोड़ों का लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि ये वही महीना है जिसमें वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। आज यानी सात फरवरी से यानी Rose Day के साथ वैलेंटाइन वीक की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं।

गुलाब देकर लोग कर रहे हैं प्यार का इजहार
आज सुबह से ही फूलों की दुकानों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में नौजवान गुलाब खरीद रहे हैं। सबसे ज्यादा लाल गुलाब की डिमांड देखने को मिल रही है। फूल बाजारों में आज गुलाब की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। यंग कपल्स के साथ ही शादीशुदा कपल्प भी अपने प्रिय के लिए फूल खरीदते हुए नजर आ रहे हैं और एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर Happy rose day विश कर रहे हैं।

ये रही पूरे valentine week 2026 की लिस्ट
हर साल 14 फरवरी को वैलेनटाइन डे (Valentine Day) मनाया जाता है। इस प्यार के हफ्ते की शुरूआत सात फरवरी से होती है जो कि 14 फरवरी को खत्म होता है।
- Rose Day – 7 फरवरी 2026
- Propose Day – 8 फरवरी 2026
- Chocolate Day – 9 फरवरी 2026
- Teddy Day – 10 फरवरी 2026
- Promise Day – 11 फरवरी 2026
- Hug Day – 12 फरवरी 2026
- Kiss Day – 13 फरवरी 2026
- Valentine’s Day – 14 फरवरी 2026

FAQs: Valentine Week 2026
Q1. Valentine Week 2026 की शुरुआत किस दिन से होती है?
Valentine Week 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को Rose Day से होती है।
Q2. Rose Day 2026 कब मनाया जाएगा?
Rose Day – 7 फरवरी 2026
Q3. Propose Day 2026 किस तारीख को है?
Propose Day – 8 फरवरी 2026
Q4. Chocolate Day 2026 कब मनाया जाएगा?
Chocolate Day – 9 फरवरी 2026
Q5. Teddy Day 2026 किस दिन मनाया जाएगा?
Teddy Day – 10 फरवरी 2026
Q6. Promise Day 2026 कब है?
Promise Day – 11 फरवरी 2026
Q7. Hug Day 2026 किस तारीख को पड़ेगा?
Hug Day – 12 फरवरी 2026
Q8. Kiss Day 2026 कब मनाया जाएगा?
Kiss Day – 13 फरवरी 2026
Q9. Valentine’s Day 2026 किस दिन है?
Valentine’s Day – 14 फरवरी 2026
health and life style
सर्दियों में रूखी बेजान त्वचा से हैं परेशान, ऐसे बनाएं होममेड बॉडी लोशन

WINTER HEALTH REMEDIES (होममेड बॉडी लोशन) : सर्दियाँ आते ही त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्यों कि सर्दियों के मौसम में वातावरण में नमी कम हो जाती है जिससे त्वचा में भी नमी की मात्रा कम हो जाती है। इससे त्वचा में रुखा पन आने के साथ-साथ त्वचा फटने लगती है। कई बार स्किन डैमेज जैसी गंभीर समस्याएं भी होने लगती हैं। इसलिए सर्दियों में त्वचा की विशेष देखभाल करने के लिए त्वचा में नमी या मॉइश्चर बनाए रखने की आवश्यकता होती है।
Home made body lotion for winter’s इन दिनों बाजार में एक से बढ़ कर एक कंपनियों के मॉइश्चराइजर देखने को मिल जाएंगे लेकिन इन सभी में हानिकारक केमिकल्स होते हैं। जिनसे आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। इसलिए हम आपको घर पर ही केमिकल मुक्त बॉडी ( chemical free body lotion ) लोशन बनाने के कुछ तरीके बता रहे हैं।
घर पर बॉडी लोशन बनाने के लिए जरुरी सामग्री
बाजार से महंगे बॉडी लोशन खरीदने की बजाय आप घर पर ही सुरक्षित तरीके से बॉडी लोशन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आवश्यक सामग्री तैयार करनी होंगी। जिसमें बेस के लिए नारियल या बादाम का तेल, एक एलोवेरा और विटामिन ‘ई’ कैप्सूल की जरुरत पड़ेगी।
होममेड बॉडी लोशन कैसे बनाएं ( How to make home made body lotion for winter’s)
आवश्यक सामग्री एकत्रित करने के बाद चलिए जानते हैं होममेड बॉडी लोशन बनाने का तरीका। सबसे पहले एक कप नारियल या बादाम का तेल हल्का गर्म कर लें। इसके बाद तेल में विटामिन ई की दो कैप्सूल घोल कर मिला लीजिए। जब कैप्सूल तेल में अच्छे तरीके से घुल जाए तो उसमें एक चमच्च एलोवेरा जेल मिला लीजिए। इसके बाद पूरे मिश्रण में खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल की चार से पांच बूंदे मिला दें। अब मिश्रण को अच्छे तरीके से ब्लेंड कर जार में निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। लीजिये तैयार है आपका बाजार से कम खर्च वाला होममेड बॉडी लोशन घर पर ही, जिसका इस्तेमाल आप रात को सोने से पहले कर सकते हैं।
big news23 hours agoभुवन चंद्र खंडूरी के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
Dehradun22 hours agoघर पहुंचा मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
Breakingnews3 hours agoदेहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर
Cricket4 hours agoGT vs CSK Dream11 Team IPL 2026 Match 66 के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान
Dehradun6 hours agoपूर्व सीएम बीसी खंडूरी का हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर होगा अंतिम संस्कार, बीजेपी मुख्यालय में होंगे अंतिम दर्शन
Cricket3 hours agoGurnoor Brar Biography : जानिए कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत-अफगानिस्तान टेस्ट और ODI सीरीज 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन तक का पूरा सफर…
Breakingnews5 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीन जगहों पर भारी भूस्खलन, हजारों श्रद्धालुओं को किया गया रेस्क्यू
Haridwar3 hours agoखड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार







































