Uttarakhand
बड़ी खबर : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Uttarakhand News : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की देवप्रयाग के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना के बाद यात्रा दल और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
Table of Contents
चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत
चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के परभणी जिले से आठ श्रद्धालुओं का एक समूह बदरीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहा था। बुधवार को यात्रा मार्ग पर मूल्यगांव के पास यात्रा के दौरान किशन नरहरी (42 वर्ष) पुत्र नरहरी निले निवासी लोहीग्राम की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत होने लगी।
रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
सहयात्रियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया। अस्पताल की प्रभारी डॉ. दिव्या ने बताया कि मरीज को बचाने के लिए तुरंत सीपीआर सहित जरूरी उपचार शुरू किया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
एक यात्री की मौत के बाद महिला की बिगड़ी हालत
किशन नरहरी की मौत की पुष्टि के बाद उनके साथ आए लोग वापस वाहन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन में बैठी एक महिला यात्री की हालत भी अचानक बिगड़ गई। सहयात्री घबराए हुए अस्पताल पहुंचे और बताया कि महिला कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है।
घटना के बाद पूरे यात्रा दल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों श्रद्धालुओं की मौत से यात्रा दल गहरे सदमे में है।
- देहरादून में दर्दनाक हादसा!, गोदाम की बिजली ठीक करते समय मिस्त्री की गई जान
- 1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने पंजाब से दबोचा
- राशन डीलरों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाया लाभांश, अब मिलेंगे इतने रूपए
- रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम
- टेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स
Dehradun
देहरादून में दर्दनाक हादसा!, गोदाम की बिजली ठीक करते समय मिस्त्री की गई जान

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिमला बाईपास स्थित एक निजी गोदाम के बाहर खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान 40 वर्षीय बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में दर्दनाक हादसा !
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला बाईपास स्थित सैफ एक्सप्रेस गोदाम में रात के समय अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। गोदाम के साइट इंजीनियर अर्जुन सिंह ने बताया कि बिजली की खराबी दूर कराने के लिए गोदाम के गार्ड दुर्गा थापा से किसी स्थानीय बिजली मिस्त्री की व्यवस्था करने को कहा गया।
गोदाम की बिजली ठीक करते समय मिस्त्री की गई जान
गार्ड ने अपने पड़ोसी संदीप कश्यप को मौके पर बुलाया। कुछ ही देर में संदीप गोदाम पहुंचा और मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगे बिजली के पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने का प्रयास करने लगा।
इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ और बिजली के तेज झटके की चपेट में आने से संदीप पोल से नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोदाम के कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए उसे कंपनी के वाहन से सहारा अस्पताल पहुंचाया।
बड़ोवाला निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप कश्यप (40) पुत्र रामपाल कश्यप, निवासी प्रेमनगर रोड, बड़ोवाला, थाना पटेलनगर के रूप में हुई है।
Haridwar
1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने पंजाब से दबोचा

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को 1.10 लाख के जाली नोटों के साथ पकड़ा।
Table of Contents
1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
6 जुलाई को हरिद्वार में नकली भारतीय मुद्रा के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश दी। जहां से इस गिरोह से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
6 जुलाई को हरिद्वार से 4 लोगों को किया था गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले कोतवाली नगर पुलिस ने चार आरोपियों को 84 हजार 500 रुपये की जाली भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम पंजाब पहुंची और गिरोह के दो अन्य सदस्यों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल एक लाख दस हजार रुपये के नकली नोट, नकली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर और एक कार बरामद की गई है।
ढाबा और कपड़ों के कारोबार की आड़ में चलता था नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ढाबा और कपड़ों के कारोबार की आड़ में फर्जी करेंसी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। असली रकम के बदले दोगुनी नकली मुद्रा देकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पहले भी बैंक फ्रॉड और जाली नोटों के मामलों में जेल जा चुका है, जबकि दूसरा आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद रहा था।
Uttarakhand
रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम

Ranikhet Sagar Murder Case : अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र के ऐना गांव में हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
रानीखेत के ऐना गांव में एक हमलावर ने घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई दो महिलाओं पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने पांच घंटे तक किया प्रदर्शन
घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार करते हुए रानीखेत कोतवाली में करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
युवक को घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम मजखाली चौकी को सूचना मिली कि ऐना गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए और जांच शुरू की गई।
हादसे में मृतक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा ने रानीखेत कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आरोपी जगत सिंह बोरा ने उसके रिश्तेदार सागर सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने सागर की मां जानकी देवी और दादी शोभा देवी पर भी हथौड़े और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

हत्या के बाद इलाके में फैली दहशत
शुक्रवार शाम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने अचानक घर में घुसकर हमला किया, जिससे परिवार को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव चल रहा था। यही रंजिश धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि उसने हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से आगे भी पूछताछ जारी है।
Cricket12 hours agoआयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला ड्रीम 11 टीम: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी टिप्स
Uttarakhand9 hours agoहल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
Dehradun10 hours agoबारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला हाईवे
Uttarakhand8 hours agoरानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम
Dehradun10 hours agoदेहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, 3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल
UTTARAKHAND7 hours agoराशन डीलरों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाया लाभांश, अब मिलेंगे इतने रूपए
Cricket9 hours agoटेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स
Haridwar5 hours ago1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने पंजाब से दबोचा




































