Uttarakhand
बड़ी खबर : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Uttarakhand News : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की देवप्रयाग के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना के बाद यात्रा दल और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
Table of Contents
चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत
चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के परभणी जिले से आठ श्रद्धालुओं का एक समूह बदरीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहा था। बुधवार को यात्रा मार्ग पर मूल्यगांव के पास यात्रा के दौरान किशन नरहरी (42 वर्ष) पुत्र नरहरी निले निवासी लोहीग्राम की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत होने लगी।
रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
सहयात्रियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया। अस्पताल की प्रभारी डॉ. दिव्या ने बताया कि मरीज को बचाने के लिए तुरंत सीपीआर सहित जरूरी उपचार शुरू किया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
एक यात्री की मौत के बाद महिला की बिगड़ी हालत
किशन नरहरी की मौत की पुष्टि के बाद उनके साथ आए लोग वापस वाहन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन में बैठी एक महिला यात्री की हालत भी अचानक बिगड़ गई। सहयात्री घबराए हुए अस्पताल पहुंचे और बताया कि महिला कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है।
घटना के बाद पूरे यात्रा दल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों श्रद्धालुओं की मौत से यात्रा दल गहरे सदमे में है।
- ADF vs ECR Dream11 Prediction Match 4 ETPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
- NAM vs SA Dream11 Prediction 1st T20I: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips in Hindi
- फूलों की घाटी में टूटा पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड, अब तक पहुंचे 22,745 सैलानी
- Rakhi shubh muhurat : 28 अगस्त को इन समयों में न बांधें राखी, जानिए रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
- रुड़की डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा, बहनों के चरित्र पर था शक इसलिए कर दी हत्या
Chamoli
फूलों की घाटी में टूटा पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड, अब तक पहुंचे 22,745 सैलानी

Chamoli News : उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में इस साल पर्यटकों की आवाजाही ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस घाटी को देखने के लिए अब तक रिकॉर्ड संख्या में सैलानी पहुंच चुके हैं।
Table of Contents
फूलों की घाटी में पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड टूटा
फूलों की घाटी में पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड टूट गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 21 जून तक फूलों की घाटी में कुल 22,745 पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें 154 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह घाटी में अब तक दर्ज की गई पर्यटकों की सबसे बड़ी संख्या है।
एक जून से शुरू हुई पर्यटकों की आवाजाही
फूलों की घाटी में इस साल 1 जून से पर्यटकों के प्रवेश की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से लगातार देश-विदेश से सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। घाटी में खिले रंग-बिरंगे फूल और आसपास का प्राकृतिक नजारा पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है।

मौसम अनुकूल रहने का भी मिला फायदा
इस बार मानसून के दौरान मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल रहने का भी पर्यटन पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। सड़क और हाईवे बाधित होने की घटनाएं कम रहने से पर्यटकों की आवाजाही सुचारू बनी रही। इसका सीधा फायदा फूलों की घाटी पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या में दिखाई दे रहा है।
31 अक्टूबर तक खुली रहेगी फूलों की घाटी
फूलों की घाटी अभी पर्यटकों के लिए खुली है और 31 अक्टूबर तक यहां घूमने का मौका रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। रिकॉर्ड संख्या में सैलानियों के पहुंचने से स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
Haridwar
रुड़की डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा, बहनों के चरित्र पर था शक इसलिए कर दी हत्या

Roorkee News : रुड़की में मंगलवार रात हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाई ने अपनी दो शादीशुदा बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि वारदात में उनका एक जीजा भी घायल हुआ है।
Table of Contents
रुड़की डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस के खोखे और बाइक बरामद की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गंगनहर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि चुड़ियाला निवासी विवेक उर्फ विक्की पर अपनी बहनों संगीता और पुष्पा की हत्या का आरोप है। हमले में संगीता के पति संदीप को भी गोली लगी थी। घायल संदीप का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
बहनों के चरित्र पर था शक इसलिए कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार मामले में मृतका संगीता के बेटे अर्जुन सिंह की शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विवेक को चुड़ियाला स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद
आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, छह खोखे और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में विवेक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहनों के कथित चरित्र को लेकर नाराज था। उसका दावा था कि इस वजह से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही थी और उसे लगातार लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह भी बताया कि सामाजिक बदनामी को लेकर वह काफी तनाव में था। इसी दौरान करीब एक महीने पहले उसका रिश्ता भी टूट गया था। आरोपी ने पूछताछ में इन परिस्थितियों को वारदात की वजह बताया है।
Udham Singh Nagar
राखी से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, मिलावटी मावा-मिठाई का भंडाफोड़

Bazpur News : ऊधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में मिलावटी मिठाई और मावे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुल्तानपुर पट्टी इलाके में एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिठाई की दुकानों और निर्माण स्थलों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई की खबर फैलते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
राखी से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा
जांच के दौरान एक घर में मिठाई और मावा तैयार किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके से तैयार मिठाइयां, मावा और कथित तौर पर मिलावटी मावा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। खाद्य विभाग ने जांच के लिए नमूने लिए और मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया।
मिलावटी मावा-मिठाई का भंडाफोड़
एक मिठाई की दुकान की जांच के दौरान करीब 50 किलो खोया और छैना से बनी मिठाइयां मिलीं। टीम के मुताबिक, इन खाद्य पदार्थों में गंदगी और कीड़े-मकोड़े पाए गए। संबंधित सामग्री को नष्ट करने के साथ खोये के नमूने जांच के लिए भेजे गए। साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं करने पर दुकान का चालान भी किया गया।

इसके बाद टीम ने एक अन्य प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। यहां मिल्क पाउडर और रिफाइंड ऑयल से मावा तैयार किए जाने की बात सामने आई। मौके से करीब 80 किलो कथित मिलावटी खोया, 40 किलो बर्फी और करीब डेढ़ क्विंटल केक बरामद किया गया।
नकली मावे से बनी मिठाईयों को कराया नष्ट
खाद्य विभाग ने सभी संबंधित खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और दुकान संचालक की मौजूदगी में तैयार मिठाइयों व मावे को नष्ट कराया। प्रशासन की ओर से प्रतिष्ठान पर एक लाख रुपये तक के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। वहीं, खाद्य विभाग ने मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Champawat14 hours agoनेपाल में जलप्रलय के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, शारदा नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट मोड में
Breakingnews12 hours agoADS vs HYD My11 Circle Prediction Match 23 2026 : Top End T20 Series
Chamoli13 hours agoबद्रीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास गिरे भारी बोल्डर, एहतियातन रोकी गई हेमकुंड साहिब यात्रा
Chamoli6 hours agoफूलों की घाटी में टूटा पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड, अब तक पहुंचे 22,745 सैलानी
Udham Singh Nagar11 hours agoराखी से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, मिलावटी मावा-मिठाई का भंडाफोड़
Festival8 hours agoRakhi shubh muhurat : 28 अगस्त को इन समयों में न बांधें राखी, जानिए रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
Cricket5 hours agoNAM vs SA Dream11 Prediction 1st T20I: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips in Hindi
Cricket5 hours agoADF vs ECR Dream11 Prediction Match 4 ETPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips







































