uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 जून तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में भी कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, 8 जून को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के साथ कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
9 जून को पहाड़ों पर बारिश के हैं आसार
मंगलवार, 9 जून को भी मौसम का स्वरूप लगभग समान रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

10 जून से पूरे प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
बुधवार, 10 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
13 जून तक जारी रह सकते हैं बारिश के दौर
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 13 जून तक पर्वतीय जिलों में रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। कई स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, देखें रिपोर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रह सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ कुछ मैदानी इलाकों में भी मौसम का प्रभाव देखने को मिल सकता है। राज्य के ऊंचाई वाले पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की है संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं आंधी-तूफान की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

सात जून तक प्रदेश में मौसम रहेगा बिगड़ा
आगामी दिनों की बात करें तो 7 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। बीच-बीच में बारिश, तेज हवाएं और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। जिस से पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना तो मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकत है।
- मसूरी में युवक कार की छत पर बैठकर मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने काटा चालान, कार भी की सीज
- उत्तराखंड में आज से आज से शुरू हुआ SIR, घर-घर जाकर मतदाताओं को बाटेंगे गणना फार्म
- उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार
- ENG-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up ICC T20 WC 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, बेस्ट कैप्टन चॉइस और पिच रिपोर्ट
- दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के केशव नेगी गिरफ्तार, सीएम धामी ने दिल्ली की सीएम से की बात
big news
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
बारिश- बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट
विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ में स्कूलों में अवकाश घोषित
लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम का ये बदला हुआ मिजाज कुछ समय तक बना रह सकता है।सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत द्वारा जारी आदेश में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
- मसूरी में युवक कार की छत पर बैठकर मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने काटा चालान, कार भी की सीज
- उत्तराखंड में आज से आज से शुरू हुआ SIR, घर-घर जाकर मतदाताओं को बाटेंगे गणना फार्म
- उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार
- ENG-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up ICC T20 WC 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, बेस्ट कैप्टन चॉइस और पिच रिपोर्ट
- दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के केशव नेगी गिरफ्तार, सीएम धामी ने दिल्ली की सीएम से की बात
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते दिन कई इलाकों में अचानक तेज बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान भी लगाया गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही इन क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अनुमान जताया गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी अलर्ट
राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना
राजधानी देहरादून में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
big news23 hours agoउत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू कश्मीर में शहीद, राजौरी में ऑपरेशन के दौरान दिया देश के लिए बलिदान
Cricket6 hours agoENG-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up ICC T20 WC 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, बेस्ट कैप्टन चॉइस और पिच रिपोर्ट
Dehradun21 hours agoदिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के केशव नेगी गिरफ्तार, सीएम धामी ने दिल्ली की सीएम से की बात
Dehradun2 hours agoउत्तराखंड में आज से आज से शुरू हुआ SIR, घर-घर जाकर मतदाताओं को बाटेंगे गणना फार्म
Dehradun33 minutes agoमसूरी में युवक कार की छत पर बैठकर मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने काटा चालान, कार भी की सीज






































