uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 जून तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में भी कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, 8 जून को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के साथ कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
9 जून को पहाड़ों पर बारिश के हैं आसार
मंगलवार, 9 जून को भी मौसम का स्वरूप लगभग समान रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

10 जून से पूरे प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
बुधवार, 10 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
13 जून तक जारी रह सकते हैं बारिश के दौर
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 13 जून तक पर्वतीय जिलों में रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। कई स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भी होगी तेज बारिश
पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं कई पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाओं से सड़कें और संपर्क मार्ग बार-बार बाधित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और चमक की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।
येलो अलर्ट जारी होने के साथ सतर्क रहने की सलाह
संभावित खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम मार्गों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, देखें लेटेस्ट अपडेट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले तीन से चार दिन मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिन राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें चारधाम यात्रा से जुड़े प्रमुख जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली भी शामिल हैं। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।
चारधाम मार्गों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें
इन दिनों चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्ग पर्वतीय और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं, जहां कई स्थान पहले से ही लैंडस्लाइड जोन के रूप में चिन्हित हैं। भारी बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में चट्टानें और मलबा गिरने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और देहरादून के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील मार्गों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी और अन्य मशीनरी तैनात रखने की तैयारी की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मार्गों को जल्द खोला जा सके।
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सलाह
प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी राज्य के कई जिलों में तेज से भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
Table of Contents
आज देहरादून व बागेश्वर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक देहरादून और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है।

26 जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में चलेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग का कहना है कि 26 जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रह सकता है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है।
लोगों से नदी-नालों के पास जाने की अपील
प्रशासन और मौसम वैज्ञानिकों ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें और केवल अत्यावश्यक होने पर ही सफर करें। साथ ही मौसम से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।
- बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
- उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचा सस्पेंड कांस्टेबल, बयान से मची सनसनी
- ऊखीमठ में नदी से अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- IND vs ZIM Dream11 Team 2nd T20I 2026: Match Prediction, Pitch Report & Top Picks
- ऋषिकेश जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, बजरंग सेतु चलने के लिए देना होगा किराया !
Cricket8 hours agoIND vs ZIM Dream11 Team 2nd T20I 2026: Match Prediction, Pitch Report & Top Picks
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में आज भी होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Dehradun13 hours agoमसूरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर!, सिर्फ इस समय खुलेगा मार्ग, प्रशासन ने जारी किए नए नियम
big news10 hours agoऋषिकेश जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, बजरंग सेतु चलने के लिए देना होगा किराया !
Cricket11 hours agoDharamshala Cricket Stadium (HPCA) | इतिहास, क्षमता, रिकॉर्ड और पूर्ण जानकारी
Chamoli12 hours agoदिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में गोपेश्वर में छात्रों का प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च और मशाल जुलूस
Rudraprayag8 hours agoऊखीमठ में नदी से अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun7 hours agoउत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचा सस्पेंड कांस्टेबल, बयान से मची सनसनी







































