Ramnagar
घास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, बहू ने बचाई जान, हमले से इलाके में फैली दहशत

Ramnagar News : उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग के कुनखेत क्षेत्र में रविवार सुबह बाघ के हमले से दहशत फैल गई। जंगल से सटे इलाके में घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद उनकी बहू की सतर्कता और हिम्मत के कारण बाघ पीछे हट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Table of Contents
घास काट रही महिला पर अचानक झपटा बाघ
रामनगर में घास काटने गई महिला पर घात लगाकर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत आने वाले कुनखेत क्षेत्र की है। रविवार सुबह करीब नौ बजे 65 वर्षीय बसंती देवी अपने परिवार की बहू के साथ बैली रिजॉर्ट के पास घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकला बाघ अचानक उन पर झपट पड़ा और हमला कर दिया।
बहू ने जान पर खेलकर बचाई सास की जान
हमले में बसंती देवी के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं। उनकी चीख सुनते ही बहू ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को सहायता के लिए बुलाया। लोगों की आवाज सुनकर बाघ वहां से जंगल की ओर लौट गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

महिला की गंभीर स्थिति के चलते हायर सेंटर किया गया रेफर
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा के नेतृत्व में अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और घायल महिला को तत्काल रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, रामनगर पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
वन विभाग ने घटना की जांच की शुरू
वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जंगल से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है। विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।
Ramnagar
दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में हुआ प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

Ramnagar News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को रामनगर के लखनपुर चौक पर संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Table of Contents
दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में हुआ प्रदर्शन
रामनगर में आज प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर युवाओं के समर्थन में आवाज बुलंद की और घटना की निंदा की। संयुक्त संघर्ष समिति की सदस्य सरस्वती जोशी ने कहा कि लंबे समय से कुछ युवा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
उनके अनुसार प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया और बाद में 20 तारीख को आयोजित संसद मार्च के दौरान भी शांतिपूर्वक रैली निकाल रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए और महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
सरस्वती जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहारा ले रही है, जिसकी संयुक्त संघर्ष समिति घोर निंदा करती है।
सड़कों पर उतरकर आंदोलन की दी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी युवाओं पर इसी प्रकार की कार्रवाई की गई तो रामनगर की जनता और अधिक संख्या में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ भी नारे लगाए गए।
समिति की ओर से कहा गया कि यदि सरकार युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सकती तो संबंधित जिम्मेदार लोगों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को युवाओं की मांगों को सुनने के बजाय बल प्रयोग की नीति छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।
Uttarakhand
Ramnagar Dehradun Express Train : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात , रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी…

Ramnagar Dehradun Express Train : उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। रामनगर से प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिए पहली बार सीधी रेल सेवा की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वर्चुअल माध्यम) के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर रामनगर रेलवे स्टेशन को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था, जहाँ स्थानीय निवासियों, रेलवे अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।
Table of Contents
कुमाऊं के विकास और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार
वर्चुअल समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह नई रेल सेवा कुमाऊं और गढ़वाल के बीच के संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी। इस ट्रेन के चलने से छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे का लगातार विस्तार कर रही है, और यह नई ट्रेन उसी संकल्प का हिस्सा है।
रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय सांसद अनिल बलूनी ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा:
“यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं है, बल्कि यह कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक नई गति देने वाला कदम है।”

सप्ताह में 6 दिन चलाने का है लक्ष्य
सांसद अनिल बलूनी ने जनता को भरोसा दिलाया कि वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी, लेकिन जल्द ही इसे सप्ताह में छह दिन संचालित कराने के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने रामनगर से देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी एक सुपरफास्ट ट्रेन शुरू कराने की प्रतिबद्धता जताई।
विकास कार्यों पर बात करते हुए उन्होंने कंडी मार्ग मामले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर होने की जानकारी दी और कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य केवल उद्घाटन कार्यक्रमों में शामिल होना नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्यों को समय से पूरा कर जनता को सुविधाएं पहुंचाना है।
Ramnagar Dehradun Express Train: समय सारणी और रूट (Time Table & Route)
यात्रियों की सुविधा के लिए इस नई एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल और रूट इस प्रकार तय किया गया है:
- दिन: यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी।
- रामनगर से देहरादून: सुबह 05:50 बजे रामनगर से प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी।
- देहरादून से रामनगर (वापसी): दोपहर 03:55 बजे देहरादून से रवाना होकर रात 11:30 बजे रामनगर वापस लौटेगी।
- प्रमुख ठहराव (Stoppages): अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
कार्यक्रम में शामिल हुए कई दिग्गज
इस भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद अनिल बलूनी के अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक अरविंद पांडे, स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार के इस फैसले की सराहना की।
Ramnagar
पिरूमदारा में बड़ा हादसा टला, डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी, मौके पर मचा हड़कंप

Ramnagar News : रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र के भवानीपुर बड़ी-पापड़ी गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया,सड़क किनारे धंसे 22 टायरा डंपर को निकालने पहुंची हाइड्रा मशीन अचानक अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार तोड़ते हुए आंगन में घुस गई। उस समय घर की महिलाएं आंगन में बर्तन धो रही थीं, जो बाल-बाल बच गईं।
Table of Contents
पिरूमदारा में डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र के भवानीपुर बड़ी-पापड़ी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे धंसे एक डंपर को निकालने के लिए बुलाई गई। हाइड्रा मशीन अचानक संतुलन खो बैठी और पास के एक मकान की दीवार तोड़ते हुए आंगन में जा घुसी। हादसे के वक्त घर की महिलाएं आंगन में बर्तन धो रही थीं, गनीमत रही कि सभी समय रहते हट गईं और एक बड़ा हादसा टल गया।
मौके से भाग गए डंपर चालक
पीड़ित भरत सिंह सैनी ने बताया कि पहले डंपर सड़क किनारे फंस गया था। उसे निकालने के दौरान हाइड्रा पलट गई और उनके घर की दीवार तोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि डंपर चालक मौके से भाग गए, जबकि हाइड्रा चालक मशीन में फंस गया।

ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया,उनका कहना है कि यदि ग्रामीण समय पर मदद नहीं करते तो चालक की जान जा सकती थी। फिलहाल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
स्थानीय महिला आशा रावत ने आरोप लगाया कि डंपर गलत दिशा से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान उनकी दुकान के सामने बच्चे भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता से बच्चों और हाइड्रा चालक की जान बच सकी।
वहीं शीला देवी ने कहा कि पिछले कई दिनों से भारी डंपरों के कारण गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, कई बार बिजली के खंभे भी टूट चुके हैं और बच्चों का स्कूल जाना भी खतरे से खाली नहीं है। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
Cricket20 hours agoZIM vs IND Dream11 Team Prediction 3rd T20I 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Cricket20 hours agoMO vs BPH Dream11 Prediction Match 7: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
big news22 hours agoउत्तराखंड में भी उठी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग, हरक सिंह रावत बोले तभी मिलेगा छात्रों को न्याय
Udham Singh Nagar2 hours agoरुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, कर्मचारी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
big news5 hours agoकौन हैं नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी?, आज तक नहीं हारे एक भी चुनाव, जाने कितने हैं पढ़े-लिखे…
big news6 hours agoनहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Haridwar6 hours agoहरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद! जानिए डीएम ने क्यों लिया बड़ा फैसला ?
Cricket6 hours agoTRT vs LNS Dream11 Prediction Today Match: Playing XI, Pitch Report, Captain Tips






































