uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, मैदानी जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी, 5 जिलों में स्कूल बंद

Uttarakhand Weather alert : उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौरा जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
मैदानी जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी
आईएमडी ने उत्तराखंड के कई जिलों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान फ्लैश फ्लड का खतरा जताया गया है। लगातार बारिश के कारण छोटे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव और भूस्खलन की आशंका है।

2 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। खासकर नदी, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से परहेज करें। पहाड़ी जिलों में रहने वाले लोगों को लगातार मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी किए जा रहे अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
पूर्वानुमान के अनुसार 2 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।
आज प्रदेश के 5 जिलों में सभी स्कूल बंद
भारी से अत्यधिक भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। आदेश के तहत चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी सभी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग के संपर्क में रहें।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 नवंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और चमोली जिलों के कुछ क्षेत्रों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चमोली समेत अन्य जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार भी हैं। मौसम का यह मिजाज दो नवंबर तक बने रहने की संभावना जताई गई है।
2 नवंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम की चेतावनी को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।
यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि खराब मौसम या किसी खतरे की आशंका होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए। साथ ही यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए और जरूरत के अनुसार फैसले लिए जाएं।

इसके अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही को लेकर विशेष सावधानी बरतने और आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने को कहा गया है।
मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील
प्रशासन ने आम लोगों से भी मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की है। खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने के साथ ही नदी-नालों, जलधाराओं और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में मौसम बदला मिजाज, आज 10 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा 10 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी दी गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में मौसम बदला मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
आज 10 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
वहीं, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

30 अक्टूबर को भी बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को देहरादून, चंपावत और बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
31 अक्टूबर को पर्वतीय क्षेत्रों में बदला रहेगा मौसम
31 अक्टूबर को भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के आसार, इन 5 जिलों में बारिश के साथ गिरेगी बर्फ

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।
Table of Contents
उत्तराखंड में 5 जिलों में बारिश के साथ गिरेगी बर्फ
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। वहीं, इन जिलों में 3,200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के आसार
बारिश और बर्फबारी के कारण पर्वतीय इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इन पांच जिलों को छोड़कर प्रदेश के अन्य मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

सुबह और रात के समय हो रही हल्की ठंड
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर कुछ अधिक रहा। राजधानी देहरादून में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। हालांकि, बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और दिन में धूप खिली रह सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
Delhi24 hours agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, आज INDIA गठबंधन की बैठक
Udham Singh Nagar34 minutes agoPTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा, मां और 7 साल की बेटी की मौत
Dehradun25 minutes agoदेहरादून में आधी रात मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली












































