uttarakhand weather
उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, बारिश का रेड अलर्ट जारी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कुमाऊं के कई इलाकों और गढ़वाल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हुई।
Table of Contents
उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, बारिश का रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कुमाऊं के कई इलाकों और गढ़वाल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हुई।
27 सितंबर को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 27 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए इन दो दिनों के लिए अलग-अलग जिलों में ऑरेंज और रेड वार्निंग जारी की गई है। वैज्ञानिक के अनुसार बारिश का ये दौर 27 सितंबर की शाम तक जारी रह सकता है, जबकि 28 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, पहाड़ों पर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 से 28 सितंबर के बीच प्रदेश में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, मौजूदा मौसमी परिस्थितियों के चलते 26 और 27 सितंबर को कई पर्वतीय जिलों में बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण ओडिशा और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना अवदाब पिछले छह घंटों के दौरान करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से उत्तराखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।
आज इन जिलों में रेड अलर्ट
26 सितंबर को बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।वहीं देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
27 सितंबर को इन इलाकों में बढ़ेगा खतरा
27 सितंबर को मौसम का असर और व्यापक रहने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
28 सितंबर को भी बारिश से राहत नहीं
28 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, हरिद्वार और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज के साथ बारिश के तेज दौर भी देखने को मिल सकते हैं।
यानी अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने वाला है। खासकर 26 और 27 सितंबर को कई जिलों के लिए जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए मौसम पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।
uttarakhand weather
कल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। विदाई की ओर बढ़ रहा मानसून प्रदेश में सक्रिय बना हुआ है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 26 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
कल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
26 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट, जबकि देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट तथा हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
27 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार में रेड अलर्ट, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट तथा बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कल दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
भारी बारिश के अलर्ट के चलते पिथौरागढ़ और नैनीताल में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही दोनों जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 26 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम धामी ने दिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए जारी रेड अलर्ट की चेतावनी को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से वार्ता कर सभी संबंधित जनपदों एवं विभागों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों को सक्रिय रखते हुए मौसम संबंधी चेतावनियों का तत्काल स्थानीय स्तर तक प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने भी मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से वार्ता कर प्रदेश में मौसम की स्थिति और तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम की स्थिति पर पैनी नजर रखते हुए संभावित परिस्थितियों के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
लोगों से सावधान रहने की अपील
लोगों से अपील की गई है कि वो मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र द्वारा मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
किसी भी आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1070, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबर 1077 तथा आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 25 सितंबर को मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश का अलर्ट है। आज बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।
इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी बारिश के तेज दौर की संभावना है।
कुमाऊं में ज्यादा सक्रिय रहेगा मौसम
नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल और भवाली समेत आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल घिरने और बारिश होने के आसार हैं। बागेश्वर और अल्मोड़ा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पिथौरागढ़ और चंपावत में भी बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश से जलभराव और पहाड़ी सड़कों पर मलबा आने की समस्या हो सकती है। नदी-नालों और ढलानों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
देहरादून समेत इन इलाकों में भी बारिश
देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में आज बादल छाए रहने के साथ दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पौड़ी और चमोली में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है।

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर, काशीपुर और खटीमा में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। हरिद्वार में मौसम सामान्य रहने के बीच कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
26-27 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का दायरा
रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी में आज हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर और व्यापक हो सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
Breakingnews24 hours agoबैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश
uttarakhand weather23 hours agoकल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
Dehradun5 hours agoLower PCS Result जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, बिक्रांत सिंह को दूसरा स्थान
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, पहाड़ों पर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर
Roorkee4 hours agoरूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली





































