uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, घाटियों में कोहरा छाने की संभावना

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों और घाटियों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इन जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 3400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।
मैदानी इलाकों में कोहरे का असर
प्रदेश के मैदानी और घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। इससे कई जगहों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है और आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, पांच पहाड़ी जिलों को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

देहरादून में खिली रहेगी धूप
राजधानी देहरादून में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। दिन के समय धूप खिली रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ धाम
दूसरी ओर, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास की पहाड़ियां तक बर्फ से ढक गई हैं। बर्फबारी के बाद बाबा केदार की नगरी का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 नवंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और चमोली जिलों के कुछ क्षेत्रों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चमोली समेत अन्य जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार भी हैं। मौसम का यह मिजाज दो नवंबर तक बने रहने की संभावना जताई गई है।
2 नवंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम की चेतावनी को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।
यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि खराब मौसम या किसी खतरे की आशंका होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए। साथ ही यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए और जरूरत के अनुसार फैसले लिए जाएं।

इसके अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही को लेकर विशेष सावधानी बरतने और आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने को कहा गया है।
मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील
प्रशासन ने आम लोगों से भी मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की है। खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने के साथ ही नदी-नालों, जलधाराओं और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में मौसम बदला मिजाज, आज 10 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा 10 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी दी गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में मौसम बदला मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
आज 10 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
वहीं, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

30 अक्टूबर को भी बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को देहरादून, चंपावत और बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
31 अक्टूबर को पर्वतीय क्षेत्रों में बदला रहेगा मौसम
31 अक्टूबर को भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के आसार, इन 5 जिलों में बारिश के साथ गिरेगी बर्फ

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।
Table of Contents
उत्तराखंड में 5 जिलों में बारिश के साथ गिरेगी बर्फ
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। वहीं, इन जिलों में 3,200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के आसार
बारिश और बर्फबारी के कारण पर्वतीय इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इन पांच जिलों को छोड़कर प्रदेश के अन्य मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

सुबह और रात के समय हो रही हल्की ठंड
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर कुछ अधिक रहा। राजधानी देहरादून में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। हालांकि, बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और दिन में धूप खिली रह सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
Haldwani22 hours agoहल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Dehradun21 hours agoCM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, कर दीं 4 बड़ी घोषणाएं
Haridwar2 hours agoएक साल तक बेटी के साथ करता रहा अश्लील हरकतें, मां की शिकायत पर पिता गिरफ्तार
Breakingnews54 minutes agoदेहरादून में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने पति-सास और ननद पर लगाए गंभीर आरोप







































