Breakingnews
मालरोड में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं पर एसडीएम ने जताई नाराजगी, अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के दिये निर्देश।
देहरादून – मसूरी माल रोड में शौचालयों की कमी और पुराने शौचालयों के मरम्मत किये जाने को लेकर मसूरी नरेश दुर्गापाल ने मसूरी नगर पालिका और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मसूरी माल रोड के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया वही माल रोड पर स्थित शौचालय पर हो रखे कब्जों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारियों को सभी शौचालयों से तत्काल कब्जों को हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका की संपत्ति पर लोग खुलेआम कब्जा कर रहे हैं परंतु नगर पालिका के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी माल रोड पर भी लगातार अतिक्रमण कर लोग पटरी लगाने का काम कर रहे है जिससे मालरोड अव्यस्थित से लगने लगी है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से तत्काल माल रोड पर अनाधिकृत रूप से हो रहे अतिक्रमण को हटाने की निर्देश दिए। बता दे कि मसूरी माल रोड में शौचालय की भारी कमी है जिससे लोगों को खासी दिक्कतें पेश आती है ऐसे में हाल में ही भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल द्वारा मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक सहित अन्य चौकों पर शौचालय न होने को लेकर नाराजगी व्यक्त कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।
जिसके बाद एसडीएम मसूरी ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ मालरोड पर शौचालयों के निर्माण के लिये जगह को चिन्हित किया गया और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को सभी शौचालयों को मरम्मत करने के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नगरपालिका को भी निर्देश दिए कि उनके अधीन आने वाले सभी शौचालयों को साफ सुथरा और बेहतर किया जाए जिससे लोगों के साथ पर्यटकों को मूलभूत सुविधाओं के लिये दिक्कत ना हो।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के द्वारा मसूरी मालरोड मे र्प्यटकों के साथ स्थानीय लोगो को मूलभूत सुविधाये और शौचालयों को लेकर र्प्यटन सीजन शुरू किये जाने को सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और नगर पालिका के अधिकारी काफी देर से जागे है। उन्होंने कहा कि जो काम दिसंबर जनवरी में होने थे वह काम पर्यटन सीजन शुरू होने पर किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों के साथ देश विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि प्रशासन मसूरी की व्यवस्थाओं को बेहतर किए जाने को लेकर कोई ठोस रणनीति के तहत काम नहीं कर रहा है। मसूरी माल रोड मच्छी बाजार बन चुका है परंतु ना तो इस ओर नगर पालिका और ना ही स्थानीय प्रशासन ध्यान दे रहा है कार्यवाही के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है जबकि धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मसूरी में प्रशासन सख्त होता तो मसूरी में अव्यवस्थाओं का आलम नही होता। उन्होने कहा कि प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा सीजन शुरू होने पर सब काम कराए जा रहे हैं जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में मसूरी के विकास के लिए नियोजित प्लान की जरूरत है जिसको लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से पहल करनी होगी अन्यथा हर साल इस तरीके की कार्रवाई और निर्णय लिए जाते हैं परंतु धरातल पर परिणाम शुन्य ही देखने को मिलेगा। एसडीएम मसूरी नरेश दुर्गापाल और अधिशासी अधिकारी यूडी रतूड़ी ने मसूरी में अव्यवस्थाओं ओर र्प्यटन सीजन में मालरोड का बेहतर बनाये जाने मेें हो रही देरी के मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आये।
Breakingnews
केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली, जयकारों से गूंज उठी पूरी केदारघाटी

Kedarnath Yatra 2026 : ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की डोली केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। ओंकारेश्वर मन्दिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली धाम के लिए रवाना हुई।
Table of Contents
केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली
आज सुबह 9 बजे शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विधिवत पूजा अर्चना और आर्मी के बैंड की मधुर धुनों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान देश और दुनिया से आए हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरी केदारघाटी गूंज उठी।

आर्मी के बैंड की धुनों के बीच फाटा के लिए हुई रवाना
आज शीतकालीन गद्दी स्थल से आर्मी के बैंड, जिला प्रशासन, पुलिस की सुरक्षा के साथ बाबा की डोली प्रथम पड़ाव फाटा के लिए निकली। बता दें कि बाबा केदार की पंचमुखी डोली आज प्रथम पड़ाव फाटा में रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद कल दूसरे पड़ाव के लिए रवाना होगी।

22अप्रैल भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे केदारनाथ के कपाट
बता दें की आगामी 6 महीने ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट 22अप्रैल को भक्तों के दर्शनार्थ खुलने जा रहे हैं। इस दिन सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्व केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। जिसके बाद अगले छह महीने तक भक्त बाबा के दर्शन कर सकेंगे।
Breakingnews
बड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल

Chamoli News : चमोली में सेना का वाहन हादसे का शिकार, दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
Chamoli News : चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए।
Table of Contents
चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त
चोपता सड़क मार्ग पर एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सेना के जवान सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
घायल जवानों को प्रदीप रमोला और राहुल अजय पंवार ने देवदूत बनकर अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से जवान धवल राठौर को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि धवल राठोर अग्निवीर के रूप मेंभारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Breakingnews
केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज शाम 6 बजे से शुरू होगी टिकट बुकिंग, जानें कैसे कर सकेंगे बुक

kedarnath heli ticket : आज से शुरू होंगे केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक, जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग
kedarnath heli ticket : केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा का आगाज हो जाएगा। केदारनाथ हेली सेवा के लिए ((heli services to kedarnath) आज से टिकट बुकिंग शुरू होने जा रही है।
Table of Contents
केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग
केदारनाथ यात्रा के लिए बुधवार यानी आज से हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए आईआरसीटीसी द्वारा ही टिकट बुक कराए जाएंगे। जिसके लिए आज शाम छह बजे पोर्टल खोल दिया जाएगा।
शाम छह बजे खोल दिया जाएगा बुकिंग पोर्टल
केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग के लिए 6 बजे पोर्टल खुलेगा। जिसके बाद पहले चरण के लिए यानी 22 अप्रैल से 15 जून तक के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से शटल सेवाएं संचालित होंगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं, और 15 अप्रैल की शाम 6 बजे से बुकिंग पोर्टल आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
सिर्फ आईआरसीटीसी के पोर्टल से ही होगी बुकिंग
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुकिंग केवल और केवल आईआरसीटीसी द्वारा ही की जाएगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग सिर्फ https://heliyatra.irctc.co.in से होगी। इसके अलावा किसी अन्य वेबसाइट से टिकट बुक नहीं किए जाएंगे।
स्टेप बाई स्टेप ऐसे करें टिकट बुक
स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन जरूरी
टिकट बुक करने से पहले उत्तराखंड पर्यटन के आधिकारिक पोर्टल पर “चार धाम यात्रा पंजीकरण” कराना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के आप आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे।
स्टेप 2: लॉग इन और स्लॉट बुकिंग
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट पर जाएं, अपना अकाउंट लॉग इन करें और अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध स्लॉट चुनकर बुकिंग करें।
स्टेप 3: टिकट लिमिट का ध्यान रखें
एक यूजर आईडी से एक बार में अधिकतम 6 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं। यदि आपको इससे अधिक टिकट चाहिए (जैसे 12), तो आपको दो बार (6-6 टिकट) अलग-अलग लॉग इन करके बुकिंग करनी होगी।
स्टेप 4: रिफंड की सुविधा
अगर किसी कारणवश आप यात्रा नहीं कर पाते हैं और टिकट रद्द करना पड़ता है, तो चिंता की बात नहीं है। कैंसिलेशन के बाद 5 से 7 दिनों के भीतर आपकी राशि आपके खाते में वापस आ जाती है।
heli services to kedarnath : FAQs
Q1. केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग कब शुरू होगी?
A. हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आज 15 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी।
Q2. टिकट बुकिंग किस प्लेटफॉर्म पर होगी?
A. टिकट केवल IRCTC HeliYatra Portal पर ही बुक किए जा सकते हैं। किसी अन्य वेबसाइट से बुकिंग मान्य नहीं होगी।
Q3. हेली सेवा कब से शुरू होगी?
A. केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
Q4. किस अवधि के लिए टिकट उपलब्ध होंगे?
A. पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे।
Q5. हेली सेवा किन-किन स्थानों से मिलेगी?
A. गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से शटल सेवाएं संचालित होंगी।
Q6. टिकट बुक करने से पहले क्या जरूरी है?
A. सबसे पहले उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर “चार धाम यात्रा पंजीकरण” करना अनिवार्य है।
Q7. एक यूजर कितने टिकट बुक कर सकता है?
A. एक यूजर आईडी से एक बार में अधिकतम 6 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं।
Q8. अगर मुझे 6 से ज्यादा टिकट चाहिए तो क्या करें?
A. आपको दो या उससे अधिक बार लॉग इन करके (हर बार 6 टिकट) अलग-अलग बुकिंग करनी होगी।
Q9. टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा?
A. हां, टिकट रद्द करने पर 5 से 7 दिनों के भीतर राशि आपके खाते में वापस कर दी जाएगी।
Q10. क्या ऑफलाइन या एजेंट के जरिए बुकिंग संभव है?
A. नहीं, बुकिंग केवल आधिकारिक IRCTC पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी।
big news18 hours agoगंगोत्री धाम के खुले कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का हुआ भव्य आगाज, सीएम धामी बने दिव्य पल के साक्षी
Dehradun16 hours agoमसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें पूरी ना होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
big news15 hours agoUttarakhand Earthquake : बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती, भूकंप के कारण दहशत में आए लोग
Breakingnews19 hours agoकेदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली, जयकारों से गूंज उठी पूरी केदारघाटी
big news15 hours agoगंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, दोनों धामों में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा
big news21 hours agoआज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, अक्षय तृतीया पर होगा चारधाम यात्रा का आगाज
big news13 hours agoउत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने यहां से 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद






































