Breakingnews
पत्नी ने किडनी देकर बचाई अपने पति की जान, महिलाओ के लिए बनी मिसाल।

नैनीताल – करवाचौथ पर पतिव्रता करवा और सावित्री की कथा सुनी जाती है। दोनों महिलाएं यमराज से अपने पतियों के प्राण वापस ले आई थीं। ऐसी ही मिसाल कोटाबाग की महिला ने अपने पति को किडनी देकर पेश की है।
कोटाबाग के गिनती गांव की रहने वाली सरिता डांगी के पति संतोष कुमार डांगी रामनगर वन प्रभाग में वन दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। 2020 में अचानक संतोष की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं।
इसके बाद संतोष के स्वास्थ्य को लेकर परिवार समेत पत्नी की चिंता बढ़ गई। चिकित्सकों ने सरिता को किसी अन्य व्यक्ति की किडनी ट्रांसप्लांट करने का सुझाव दिया। सरिता ने पति की जान बचाने की ठानी और खुद ही पति के लिए किडनी देने का फैसला किया। सरिता ने 2023 में दिल्ली के एक अस्पताल में अपनी किडनी देकर पति की जान बचाई। अब सरिता के पति पूरी तरह स्वस्थ हैं।
सरिता डांगी का कहना है कि करवाचौथ और वटसावित्री के व्रत रखने के साथ ही कर्म प्रधान बनना चाहिए। तब जाकर ही इसके असल मायने साकार हो पाएंगे। वहीं संतोष कुमार डांगी का कहना है कि सरिता ने अपने पत्नीधर्म का पालन करते हुए मुझे जीवनदान देने के साथ ही अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। सभी महिलाओं को हर सुख-दुख में पति के साथ खड़े रहना चाहिए।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

IPS Transfers : उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुए आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई आईपीएस अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है।
| क्र.सं | नाम अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | योगेन्द्र सिंह रावत | पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक मुख्यालय | पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला |
| 2 | आयुष अग्रवाल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला |
| 3 | श्वेता चौबे | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी |
| 4 | विशाखा अशोक भदाणे | पुलिस अधीक्षक, Crime against women/रीतीनीति अनुसंधान/प्रशिक्षण | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय |
देखें किसे कहां मिली तैनाती

Breakingnews
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट

Uttarakhand Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 15 डीएसपी (सीओ) के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही 10 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को भी यहां से वहां किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस ताजा आदेश में कुल 15 डीएसपी (सीओ) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से 10 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति देकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बनाया गया था और अब उन्हें उनकी नई तैनाती भी सौंप दी गई है।
पुलि अधिकारियों के हुए बंपर तबादले
इसके अलावा 5 अन्य डीएसपी अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते महीने पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों से इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर डीएसपी बनाया गया था। इस बड़े फेरबदल को पुलिस महकमे में कार्यप्रणाली को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
प्रमोशन के बाद इन्हें दी गई तैनाती
10 अधिकारी जो कि हाल ही में पदोन्नति पाकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बने थे उन्हें तैनाती दे दी गई है। डीएसपी चंद्र मोहन को टिहरी गढ़वाल तो वहीं डीएसपी अंजना नेगी को नैनीताल तैनाती दी गई है।

5 CO भी किए गए इधर से उधर
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | अनुज | देहरादून | GRP हरिद्वार |
| 2 | अनुज कुमार | पौड़ी गढ़वाल | देहरादून |
| 3 | रीना राठौर | देहरादून | IRB द्वितीय देहरादून |
| 4 | विमल प्रसाद | अल्मोड़ा | चंपावत |
| 5 | नितिन लोहानी | CID सेक्टर हल्द्वानी | देहरादून |

Breakingnews
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत

Tehri News : टिहरी जिले में लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा
टिहरी के लंबगांव क्षेत्र में ग्राम क्यारी के नजदीक चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर सहित दो लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक डंपर माजफ से माल छोड़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। डंपर जैसे से क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय डंपर के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण डंपर अनियंत्रित हो गया और सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) और गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36) की मौत हो गई।
Cricket21 hours agoKKR vs PBKS Dream11 Team Match 12th Match IPL 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड..
Dehradun19 hours agoDEHRADUN NEWS: दून लाइब्रेरी में “हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का लोकार्पण, तापस चक्रवर्ती की किताब को मिल चुके कई बड़े सम्मान
Udham Singh Nagar21 hours agoRUDRAPUR NEWS: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, वन विभाग की कार्रवाई में दो मजारों पर चला बुलडोज़र
Dehradun15 hours agoDEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Uttarakhand16 hours agoRAMNAGAR ACCIDENT: पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
Tehri Garhwal20 hours agoटिहरी की नई SSP श्वेता चौबे ने संभाली कमान, सख्त और ईमानदार छवि से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद
Cricket21 hours agoMUL vs RAP Dream11 Team Match 14 PSL 2026 : मुल्तान सुल्तांस बनाम रावलपिंडीज़ बेहतरीन ड्रीम 11 प्रेडिक्शन…
Uttarakhand14 hours agoWEST BENGAL: पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की हुंकार, CM धामी बोले—कमल खिलेगा तो आएगा सुशासन

































