Uttarakhand
विलुप्त होने की कगार पर है कोठार, 100साल तक भी नही होता सामान खराव।

उत्तरकाशी – कोठार जो कभी उत्तराखंण्ड के हर घर की शान हुवा करता था। लेकिन फ्रीज के प्रचालन के कारण आज कोठार विलुप्त होने के कगार पर है। पुराने जमाने मे लोग इसे अन्न भण्डार करने के लिए उपयोग मे लाया करते थे। ओर इसमे 100 साल तक भी गेंहू चावल आटा फल आदि खराब नही होते थे।
जनपद उत्तरकाशी के सोड गांव मे भण्डारी परिवार 150 सालों से इसका आज तक उपयोग कर रहा है। देवदार की लकडी से बने कोठार के अन्दर का तापमान काफी कम होता है। जिसके कारण इसके अन्दर कीडे नही पडते। एक कोठार मे लगभग 30से 40कुन्तल के करीब सामाग्री स्टोर की जा सकती थी। लेकिन अब यह कोठार लगभग विलुप्त हो गये है। पुराने जमाने मे जिस भी परिवार के पास कोठार होता था। वह परिवार अमीर माना जाता था। आज हम आपको दिखाएंगे कि कोठार यानी कि पुराने जमाने का फ्रीज कैसा था।
Dehradun
Dehradun: युवती को प्रॉपर्टी डीलर की दोस्ती पड़ी महंगी, ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

प्रॉपर्टी डीलर के साथ दोस्ती पड़ी महंगी, लाखों रूपए की ठगी का मामला
मुख्य बिंदु
Dehradun: राजधानी देहरादून में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ ऑनलाइन दोस्ती महंगी साबित हुई. डेटिंग एप पर युवती से संपर्क के बाद निवेश का लालच देकर उससे करीब 76.90 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई. पीड़ित की शिकायत पर रायपुर थाने के माध्यम से साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज किया है.
Dehradun में प्रॉपर्टी डीलर ने युवती से ठगे लाखों रूपए
शिकायत के मुताबिक, 3 नवंबर 2025 को पीड़ित की पहचान डेटिंग एप पर एक युवती से हुई, जिसने अपना नाम अंकित सिंह बताया. बातचीत आगे बढ़ने पर दोनों ने व्हाट्सएप नंबर साझा किए. इसके बाद 8 दिसंबर को युवती ने खुद को कारोबारी बताते हुए फॉरेक्स ट्रेडिंग के फायदे गिनाए और निवेश के लिए प्रेरित किया.
फर्जी ट्रेडिंग एप पर इन्वेस्टिंग का दिया झांसा
इसके बाद 9 दिसंबर 2025 को एक फॉरेक्स अकाउंट बनवाया गया, जिसमें पीड़ित ने शुरुआत में 90 हजार रुपये डाले. धीरे-धीरे अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाकर उससे लगातार रकम जमा कराई जाती रही. ट्रेडिंग प्रोफाइल पर जमा राशि और कथित लाभ दिखाई देता रहा, जिससे पीड़ित को विश्वास होता चला गया.
पीडिता से टोटल 76.90 लाख की ठगी
लेकिन, जब पीड़ित ने 22 दिसंबर को पैसे निकालने की इच्छा जताई, तो अलग-अलग शुल्क और टैक्स के नाम पर और रकम मांगी गई. 28 जनवरी 2026 को 30 प्रतिशत एडवांस टैक्स की बात कही गई. इस तरह कुल 76.90 लाख रुपये ट्रांसफर हो चुके थे. अंत में 22 लाख रुपये और मांगने पर ठगी का अहसास हुआ. एएसपी कुश मिश्रा के मुताबिक, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खातों की जांच की जा रही है.
Haridwar
हरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील

Haridwar News : हरिद्वार को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए बीते दो महीनों से लगातार सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सात फरवरी को पूरे जिले में एक साथ मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
Table of Contents
हरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देश पर 7 फरवरी को हरिद्वार में पूरे जिले में एक साथ मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सीडीओ डॉ ललित नारायण मिश्र ने ने जिला पंचायत राज अधिकारी और डीपीआरओ व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिलेभर के लिए रवाना किया।
प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
शहरी क्षेत्रों सहित सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों की अगुवाई में ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से इसमनें सहयोग की अपील की है। बता दें ये वाहन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को अभियान में भागीदारी के लिए जागरूक करेंगे।

हरिद्वार को स्वच्छता में प्रदेश का अग्रणी जिला बनाना है लक्ष्य
मेगा सफाई अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों की अगुवाई में व्यापक सफाई कराई जाएगी। सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, गलियों, नालियों, पंचायत भवनों और धार्मिक स्थलों की विशेष सफाई होगी।
सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि हरिद्वार को स्वच्छता में प्रदेश का अग्रणी जनपद बनाना लक्ष्य है। जिसमें जनसहयोग बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सात फरवरी को सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
Accident
रामनगर सड़क हादसा: पिकअप और कार की जोरदार भिडंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल
पिकअप ने डॉक्टरों की कार को मारी टक्कर, घायलों को बरेली किया गया रेफर
मुख्य बिंदु
रामनगर (Ramnagar): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया. नेशनल हाईवे-309 पर रिंगोड़ा के पास पिकअप और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया.
ये भी पढ़ें- हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Ramnagar में डॉक्टरों की कार हादसे का शिकार
दरअसल, घायल युवक-युवती की पहचान रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली के एनेस्थेजिया विभाग में पीजीजेआर सेकंड ईयर के छात्र-छात्रा डॉ. अभिषेक और डॉ. प्रस्तुति के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों डॉक्टर सुबह गर्जिया की ओर जा रहे थे. इसी बीच रिंगोड़ा के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
हादसे के में दो लोग गंभीर रुप से घायल
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच पास में बंजी जंपिंग से जुड़े कुछ युवाओं ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए घायलों को अपने निजी वाहन से रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया. जहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार तुरंत शुरू किया गया.
ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में 5 साल का मासूम बना गुलदार का निवाला, ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
घायलों को किया गया बरेली रेफर
रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहिद के मुताबिक, महिला डॉक्टर के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही युवक के पैरों और कूल्हे में गंभीर फ्रैक्चर है. हालत नाजुक होने और घायलों के आग्रह पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
Breakingnews6 hours agoबागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग
Breakingnews5 hours agoBus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
Cricket7 hours agoIND-A vs Namibia Dream11 Prediction: आज का बेस्ट फैंटेसी गाइड, टीम, पिच रिपोर्ट और एक्सपर्ट टिप्स (2026)
Dehradun4 hours agoपरीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, कहा- स्कूली परीक्षा चुनौती नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव
Accident4 hours agoरामनगर सड़क हादसा: पिकअप और कार की जोरदार भिडंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल
Cricket1 hour agoT20 World Cup 2026: 7 फ़रवरी से शरू होगा क्रिकट का महाकुंभ, 20 टीमों में छिड़ेगी खिताब की जंग…
Haridwar57 minutes agoहरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
big news7 hours agoआज उत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचेंगे हरिद्वार




































