Haldwani
मेरठ के चार दोस्तों की जोड़ी हल्द्वानी में आकर लोगों की कर रहे थे जेब साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी – हल्द्वानी में जेब काट रहे मेरठ के चार अंतरराज्यीय जेबकतरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को भी इन चारों ने एक व्यक्ति की जेब काटकर आठ हजार रुपये चोरी कर लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि 12 मई को आदर्श नगर तल्ली बमौरी निवासी मुकेश कुमार सक्सेना ने कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि वह रविवार को मुरादाबाद से हल्द्वानी बस में आए थे। कालूसिद्ध मंदिर के पास बस से उतरते समय उनकी जेब कट गई।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जेबकतरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। रविवार को चार जेबकतरों को एफटीआई बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने चोरी किया गया पर्स, आठ हजार रुपये, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया। आरोपियों में अटौडा मवाना मेरठ निवासी अरशद पुत्र जमील अहमद, साउथ खालापार मदीना मस्जिद दरोगा कोठी मुजफ्फरनगर निवासी फैजल अहमद पुत्र मुन्ना, कल्याण सिंह अटौडा मवाना मेरठ निवासी अरशद पुत्र बाबू व मुमताज नगर गुलिस्तां गार्डन गली नंबर पांच लीसाड़ी गेट मेरठ निवासी शकील पुत्र रईस अहमद है।
सीओ सिटी लोहनी ने कहा कि ये लंबे समय से लोगों की जेबें काट कर रहे थे। ये लोग मेरठ से रुद्रपुर और रुद्रपुर से हल्द्वानी का सफर बस में करते थे। बस में ये जेब काटते थे। पुलिस टीम में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, एसआई विजय पाल, कांस्टेबल भूपाल सिंह व संतोष बिष्ट थे।
Haldwani
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस
हल्द्वानी-गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया। बदमाश करीब 8 लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठियां, 2 चेन और 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस रेड का डर दिखाकर घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि वारदात के समय ऑफिस में कुछ लोग पार्टी और जुआ खेल रहे थे। अचानक कार से पहुंचे बदमाशों ने पुलिस रेड का डर दिखाया और लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। लूट के बाद सभी आरोपी कार से बरेली रोड की ओर फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Haldwani
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास लगे पोल से करंट लगने के कारण पिता और पुत्री की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़ंकप मच गया।
Table of Contents
घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत
नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने के कारण पिता 40 वर्षीय नदीम सलमानी और उनकी 12 साल की मासूम बेटी अलिशबा की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
एसी की आउटडोर लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक नदीम सलमानी देर शाम अपने घर की छत पर एसी की आउटडोर लाइन को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वो घर से सटे बिजली के पोल की चपेट में आ गए। नदीम को करंट लगने के बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिशबा भी छत पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पिता को बचाने की कोशिश के दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई दोनों ने तोड़ा दम
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली के पोल से करंट आने की समस्या को लेकर विभाग को पहले भी शिकायतें दी गई थीं।
इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई की जाती तो संभवतः इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।
Haldwani
घी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!, इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप

Haldwani News : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रतिष्ठित कंपनी के घी स्टॉक की बिक्री पर रोक लगते ही उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। घी के बाद अब दूध-पनीर की जांच की जा रही है।
Table of Contents
घी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!
इंदौर मामले की आंच पहुंचते ही राज्य में दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में मिलावटखोरी के खिलाफ एक बड़ा स्पेशल अभियान शुरू किया गया है कुमाऊं कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बाद विभाग की विशेष नजर सिंथेटिक दूध और उससे बनने वाले पनीर, खोया और घी जैसे सामानों पर टिकी है।
इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप
हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान सड़कों पर खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों को रोककर सैंपल जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही इंदौर में बैन हुई कंपनी के घी के नमूने भी लेकर रुद्रपुर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजब कुमार सिंह ने मिलावटखोरों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है की दूध और उससे बने उत्पादों में किसी भी स्तर की मिलावट पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाहे कोई बड़ा नामी ब्रांड हो या स्थानीय छोटा दुकानदार, सिंथेटिक प्रोडक्ट पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विभाग का मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक पौष्टिक, सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचाना है फिलहाल सभी लिए गए सैंपल्स को जांच के लिए स्टेट फूड लैब भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आते ही दोषी संस्थानों पर सीधे मुकदमे और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 25 अगस्त तक नहीं है राहत के आसार
Cricket22 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans
Uttarakhand5 hours agoउत्तराखंड के जंगलों में मिली ‘स्माइलिंग स्पाइडर’, पीठ पर दिखता है मुस्कुराता चेहरा
Nainital7 hours agoउत्तराखंड में यहां पति ने की पत्नी की हत्या, फिर हुआ फरार, बेटे के पड़ोसियों को बताने पर हुआ खुलासा
Business5 hours agoAnnu Projects Ltd IPO: Complete Review, Dates, Price Band & Financial Analysis 2026
Trending4 hours agoCM ने खोला मुफ्त सुविधाओं का पिटारा, अब एक साल में मिलेंगे 3 LPG सिलेंडर फ्री
Cricket4 hours agoASA vs BAN HP Dream11 Prediction Today Match, Pitch Report & Playing 11 | Top End T20 2026
Politics1 hour agoरामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग





































