Accident
शादी का सामान लेकर जा रहा पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा, एक की मौत सात घायल।

नैनीताल – भीमताल के धारी ब्लॉक के पलड़ा में सोमवार रात आठ बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पुलिस ने खाई में गिरे लोगों को निकाला। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। गंभीर चार घायलों को एसटीएच भेज दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप में सवार लोग हल्द्वानी से शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे। घायलों के अनुसार कच्ची और संकरी सड़क के कारण संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।

क्षेत्र निवासी पप्पू बेलवाल ने बताया कि पिकअप हल्द्वानी से हरीनगर सरना जा रही थी। सोमवार रात आठ बजे पिकअप गांव से एक किलोमीटर पहले पलड़ा पहुंची थी कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में सभी आठ लोगों को करीब 100 फीट खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया।
ग्रामीणों ने निजी वाहनों से आठ घायलों को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दीवान राम (52) निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और एबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने से घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। भवाली-भीमताल सीओ सुमित पांडे का कहना है कि पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप गलत है। पुलिस ने समय से पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी आदि मौजूद रहे। इधर, पदमपुरी सीएचसी के डॉ. सुष्मित ह्यांकी का कहना है कि घायल आठ लोगों में चार को हल्द्वानी रेफर किया है। इनमें दो की हालत गंभीर है।
घायलों की सूची
-अरविंद, सुंदर कुमार, हरीश चंद्र (मामूली चोटिल)
-गिरीश चंद्र, जगदीश चंद्र, संतोष कुमार, दीपक कुमार (गंभीर घायल)
Uttarkashi
यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत

Uttarkashi Accident :उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जरड़ा खड्ड के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर
प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर संख्या JK-02 CS-0136 किसी कार्य के सिलसिले में यमुनोत्री हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान जरड़ा खड्ड के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते डंपर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक की मौके पर मौत
राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र रावत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्गम खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

जम्मू-कश्मीर निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान
पुलिस ने मृतक की पहचान हरजीत सिंह पुत्र जगत सिंह, निवासी डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में की है। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच जारी
चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र रावत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में डंपर में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Roorkee
रूड़की के बाजूहेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Roorkee Accident :रुड़की में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगनहर पटरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
रूड़की के बाजूहेड़ी में भीषण सड़क हादसा
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये दर्दनाक हादसा सोमवार रात करीब पौने 11 बजे कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रुड़की-कलियर मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के पास गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और दो घायल हैं।
मृतकों को अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
big news
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर

Almora Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार खाई में गिरने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना लमगड़ा विकासखंड के चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया क्षेत्र के पास हुई है।
Table of Contents
अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार, 4 की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक मारुति ऑल्टो कार चायखान-बेगानिया मार्ग से गुजर रही थी। बलिया के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे।
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

दर्दनाक हादसे में दो गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
big news21 hours agoसौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल मंत्री !, आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म
Uttarkashi3 hours agoयमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत
Haldwani23 hours agoRapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी
Uttarakhand22 hours agoकेसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस है एकजुट, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Breakingnews20 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक क्लिक में पढ़ें सभी फैसले
Cricket24 hours agoBig Bash League in India: चेन्नई में रचा जाएगा इतिहास, पहली बार भारत में होगा BBL का मैच!
Udham Singh Nagar5 hours agoकाशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, वाटर कूलर में करंट आने से युवक की मौत !
Pauri3 hours agoसतपुली में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में, चालक सुरक्षित





































