Accident
मसूरी में सीमेंट से भरा ट्रक खाई में गिरा, तीन लोग घायल, इलाज के लिए अस्पताल भेजे गए….

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गजी बैंड के पास सुबह के समय एक ट्रक खाई में गिर गया, जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रक के चालक और दो अन्य व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि ट्रक सीमेंट के बोरों से भरा हुआ था और मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर (यूके 17 सीए 4014) है। हादसे के समय ट्रक में चालक और दो अन्य लोग सवार थे। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मोहम्मद दानिश (उम्र 26 वर्ष), निवासी हरिजन कॉलोनी, छुटमलपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
राजेश (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम भराटी, पोस्ट ऑफिस भराटी, थाना सिमर, जिला दरभंगा, बिहार (वर्तमान में सब्जी मंडी, निरंजनपुर, पटेल नगर)
विनय यादव (उम्र 40 वर्ष), निवासी लोहिया नगर, ब्रह्मपुरी, सब्जी मंडी, निरंजनपुर, पटेल नगर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा
big news
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौके पर ही मौत, रेस्क्यू जारी

Rishikesh Accident : उत्तराखंड में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई यात्री घायल हैं।
Table of Contents
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर बाजार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सात यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ सेवा की ये बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला गया
एसएसपी श्वेता चौबे के मुताबिक, हादसे में चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश के लिए खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला गया है। इनमें से 19 को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है।
Accident
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत

Nainital Accident : नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। जिस से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा
नैनीताल जिले के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे मजदूर अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मेहरागांव में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। मजदूर इसकी चपेट में आ गए और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीसरा मजदूर घायल हो गया।

परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर जताया आक्रोश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर आक्रोश जताया।
पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को लिया हिरासत में
मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि काम के दौरान संभावित खतरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
Haridwar19 hours agoहरिद्वार में इंसानियत शर्मसार, 11 महीने की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
Rudraprayag24 hours agoद्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, ऊखीमठ रवाना हुई उत्सव डोली
Haridwar19 hours agoअंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने का आरोप, विनोद आर्य पर कार्रवाई के लिए उठी आवाज
big news2 hours agoहरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौके पर ही मौत, रेस्क्यू जारी
Breakingnews1 hour agoरूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत













































