Almora
बोल्डर की चपेट में आया ग्रामीण, रामनगर में मरीज को लेकर फंसी एंबुलेंस

बोल्डर की चपेट में आया ग्रामीण
रामनगर/भिकियासैंण: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश अब लोगों की ज़िंदगी पर भारी पड़ने लगी है। एक ओर पहाड़ी से गिरते पत्थर लोगों की जान पर बन आए हैं, वहीं दूसरी ओर बरसाती नाले और गदेरे जिंदगी के रास्ते रोक रहे हैं। मंगलवार की शाम अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण-बासोट मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पीपलगांव निवासी फकीर सिंह बाजार से घर लौटते समय अचानक गिरते बोल्डरों की चपेट में आ गए।
बस एक पल की देर थी…
करीब डेढ़ किलोमीटर दूर फकीर सिंह जैसे ही भिकियासैंण बाजार से आगे बढ़े, अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर और बोल्डर टूटकर सड़क पर गिरने लगे। फकीर सिंह इनका शिकार हो गए। उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। राह चलते लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हर साल बारिश आती है, लेकिन सुरक्षा इंतज़ाम नहीं…
स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर ग़ुस्सा है। उनका कहना है कि भिकियासैंण-बासोट रोड पर हर बरसात में यही हाल होता है। न कहीं चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षात्मक दीवारें। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर जालीदार बैरिकेड, चेतावनी संकेत और निगरानी टीम की व्यवस्था की जाए, ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके।
रामनगर: गदेरे ने रोकी एंबुलेंस, मरीज घंटों परेशान
उधर, रामनगर-भंडारपानी मार्ग पर टेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक और बड़ी परेशानी सामने आई, जब तेज बारिश के कारण बरसाती नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी सड़क पर फैल गया और ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया।
इस बीच, अमगढ़ी पाटकोट क्षेत्र से एक मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस भी नाले के किनारे फंस गई। घंटों तक मरीज, परिजन और स्वास्थ्यकर्मी परेशान रहे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं थी। हालात ये थे कि कोई न आगे जा सकता था, न पीछे लौट सकता था।
लापरवाही की तस्वीर: बहाव में डगमगाई पिकअप
सबको रोकने की चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन जैसे ही नाले का बहाव थोड़ा कम हुआ, एक पिकअप चालक ने रिस्क लेते हुए गाड़ी गदेरे में उतार दी। तेज बहाव में गाड़ी लड़खड़ाई, डिसबैलेंस हुई, लेकिन चालक ने किसी तरह संतुलन बना लिया। यह देख कई अन्य वाहनों ने भी पीछे-पीछे नाले को पार करने की कोशिश की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
स्थानीय लोग बोले – हर साल यही होता है, लेकिन सुनवाई नहीं
टेड़ा गांव के निवासी नमित अग्रवाल कहते हैं कि हर साल यह नाला लोगों के लिए मुसीबत बनता है। “प्रशासन मुनादी तो करता है, लेकिन नाले को पार करने से रोकने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाता। लोग भी जान जोखिम में डालते हैं, और कई बार इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।”
प्रशासन अलर्ट मोड पर, लेकिन ज़मीन पर तैयारी अधूरी
रामनगर सहित कई इलाकों में सड़कें बंद, रास्ते कटे और जलभराव जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, और प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में बुनियादी इंतज़ामों की कमी, हर बरसात को हादसे में बदल रही है।
सावधानी ही सुरक्षा है
प्रशासन का कहना है कि लोग यदि सतर्क रहें और जोखिम भरे रास्तों पर न जाएं, तो हादसों से बचा जा सकता है। लेकिन जमीनी हकीकत यही है — जब सुरक्षा इंतज़ाम अधूरे हों, तो आम जनता के पास लापरवाही और मजबूरी के बीच कोई विकल्प नहीं बचता।
big news
अल्मोड़ा में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, पांव छोड़ पूरे शरीर को खाया

Almora News : सल्ट में बाघ का आतंक, जंगल लकड़ी लेने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला
Almora News : उत्तराखंड में वन्यजीवों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बाघ और गुलदार के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही दुखद खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है। यहां लकड़ी लेने के लिए जंगल गए एक शख्स को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
अल्मोड़ा के सल्ट में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार
अल्मोड़ा के सल्ट के मोहान रेंज में बाघ ने एक ग्रामीण को निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि तड़म (बेलम) गांव के एक व्यक्ति लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे बुजुर्ग
मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय खीम सिंह 31 मार्च की सुबह लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। परिजनों का कहना है कि रोजाना वो लकड़ी इकट्ठा करने जंगल जाया करते थे और फिर लौट आते थे। लेकिन मंगलवार को वो काफी देर तक घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।

कहीं भी पता ना चलने पर गांव वालों ने भी खोज शुरू की। इस दौरान उन्हें रास्ते में खून के धब्बे पड़े दिखे। अनहोनी की आशंका में सभी ने तलाश तेज कर दी। काफी ढूंढने के बाद खीम सिंह का क्षत विक्षिप्त शव घने जंगल में मिला।
पांव छोड़ कर धड़ पूरा खाया मिला शव
बाघ ने पांव छोड़ कर धड़ पूरा खा लिया था। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
big news
बड़ी खबर : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल

Almora Accident : अल्मोड़ा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्यालदे के चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत
अल्मोड़ा जिले के स्यालदे चिंतोली में आज दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
चिन्तोली गांव के ही रहने वाले हैं दोनों
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर चार लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां दर्शन सिंह (24) पुत्र छोदाण सिंह और चन्दन सिंह (24) पुत्र प्रेम सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक चिन्तोली गांव के ही निवासी हैं। जबकि हादसे में घायल गोपाल सिंह (24) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18) पुत्र दीवान सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद से गांव में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और इलाके में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। वहीं, देघाट थाना पुलिस ने मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच भी जारी है।
big news
मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल

Almora News : पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के मरचूला से सामने आया है, जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।
Table of Contents
मरचूला में चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा
गुरुवार सुबह मरचूला क्षेत्र में चूने से भरा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे में चालक समेत दो घायल
हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे में घायल दानिश उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के रहने वाला है। उसने बताया कि वे अपने साथी अकरम के साथ चांदपुर से कैंटर में चूना लेकर मरचूला की ओर जा रहे थे। वाहन को अकरम चला रहा था।

सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
दानिश के मुताबिक मरचूला से करीब एक किलोमीटर पहले एक मोड़ पर सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद किसी तरह दोनों ने खुद को संभाला और खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
Cricket20 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar21 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
big news2 hours agoधामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…
Dehradun22 hours agoदेहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ
Cricket21 hours agoNAM vs OMN Dream11 Team CWC League Two Match 93
Breakingnews18 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट
Delhi18 hours agoअस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम










































