Dehradun
मामूली साइकिल टक्कर पर भड़का युवक, मासूम को जड़े थप्पड़

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तेलीवाला गांव में एक मासूम बच्ची साइकिल से घर जा रही थी, तभी उसका साइकिल पड़ोसी मोहम्मद इकराम से हल्के से टकरा गया। इतनी-सी बात पर गुस्से में आगबबूला हुए इकराम ने बच्ची के गाल पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। डर के मारे बच्ची वहां से रोते हुए घर चली गई।
जब बच्ची के परिजनों ने उसके गाल पर लाल निशान देखे तो उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें साफ दिखा कि इकराम बच्ची पर बेरहमी से थप्पड़ बरसा रहा है। यह देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बात बढ़ी और दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ ही देर में पूरा इलाका रणभूमि में बदल गया।
मारपीट की पूरी घटना भी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दर्जनों लोग एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को औपचारिक शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई, लेकिन पुलिस ने खुद एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया।
पुलिस ने मौके से मोहम्मद इकराम, मोहम्मद आरिफ और शरियत नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि यह घटना 24 अक्टूबर की है। किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी…लेकिन मामला गंभीर था, इसलिए पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई की।
Dehradun
देहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ खबर सामने आ रही है। पलटन बाजार में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण साड़ी-लहंगा शोरूम में लाखों के नुकसान की खबर सामने आ रही है।
Table of Contents
देहरादून के पलटन बाजार में लगी भीषण आग
देहरादून के पलटन बाजार में भीषण आग लग गई। बाजार स्थित एक साड़ी और लहंगा शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
साड़ी-लहंगा शोरूम में लाखों का नुकसान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद शोरूम और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में एक फायर टेंडर को भेजा गया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त तीन दमकल वाहनों को भी बुलाना पड़ा। कुल चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया।
करीब एक घंटे तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया।
आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Dehradun
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Dehradun News : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम और भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्तसंजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना फार्म वितरण और डिजिटाइज करने सम्बंधी उच्च स्तरीय समीक्षा की।
Table of Contents
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म वितरण का शतप्रतिशत तय समयसीमा में करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है वे जनपद फार्म डिजिटाईजेशन पर ध्यान दें।
जिलाधिकारी को बूथवार समीक्षा करने के निर्देश
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्वयं बूथवार समीक्षा करें, जिन बूथों पर वितरण और डिजिटाईजेशन की प्रगति धीमी है उन स्थानों पर अतरिक्त कार्मिकों को हेल्पिंग हेंड के रुप में लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए और बीएलओ साथ-साथ जाएं और अनिवार्य रुप से तीन विजिट करें।

गणना फार्म पर बीएलओ फील्ड रिपोर्ट जरूर करें दर्ज
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है और वहां मतदाता उपस्थित नहीं हैं, तो डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने के बाद ऐसे मतदाताओं की सूची बीएलओ सम्बंधित बूथ लेवल एजेंट्स से भी साझा कर लें। जिन स्थानों पर एबसेंट,शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट वोटर हैं उनके गणना फार्म पर बीएलओ फील्ड रिपोर्ट दर्ज करें।
Dehradun
नेशनल गेम्स पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब को लेकर बड़ी खबर, अगस्त में जारी होगी विज्ञप्ति

Uttarakhand News : नेशनल गेम्स पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पदक विजेताओं के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति अगस्त महीने में जारी होगी।
Table of Contents
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति
राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अगस्त माह तक इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं।
खेल विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा के लिए मंगलवार को सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आउट ऑफ टर्न जॉब देने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस काम को विभाग सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करें।
खेल विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र जल्द शुरू करने के निर्देश
खेल मंत्री ने बैठक में खेल विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र शुरू करने के लिए जल्द से जल्द नियुक्तियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहले सत्र में जिन विषयों में एडमिशन होंगे उनका चयन किया जा चुका है। खेल मंत्री ने बताया कि महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जुलाई माह से यहां भी पहला शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा।

39वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल को लेकर होगी बैठक
बैठक में खेल मंत्री ने कहा कि 39वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल किस तरह होंगे और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम क्या होगा, इसकी तैयारी के लिए जल्द से जल्द विभाग के अधिकारी उत्तराखंड ओलंपिक संघ के साथ बैठक आयोजित करें।
इसके अतिरिक्त खेल मंत्री रेखा आर्या ने नई खेल नीति बनाने और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम स्थापित करने के काम को भी तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह, उपनिदेशक शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।
big news23 hours agoकर्णप्रयाग में हंगामा, सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला, कई लोग हुए घायल
Dehradun22 hours agoनेशनल गेम्स पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब को लेकर बड़ी खबर, अगस्त में जारी होगी विज्ञप्ति
Dehradun20 hours agoघर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
almora3 hours agoअल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी
Cricket2 hours agoPAK-W vs SA-W Dream11 Team Match 11 WT20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Chamoli1 hour agoकर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील, कहा- शस्त्रों का न करें दुरुपयोग
Cricket27 minutes agoKumar Kushagra Biography in Hindi: झारखंड के युवा विकेटकीपर से भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनने तक का सफर
Dehradun21 minutes agoदेहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख






































