Uttarakhand
अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन जारी , 110 मदरसों पर ताले लगा चुकी धामी सरकार।

उत्तराखंड : सीएम धामी ने मदरसों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को फ्री हैंड दिया हुआ है, प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 110 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जहाँ उधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में दो मदरसे सील किए। अब तक तकरीबन 110 मदरसों पर ताला लगाया जा चुका है। प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। जो मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किया जा रहे थे उन मदरसों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है।
उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। पिछले एक माह से उत्तराखंड प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, यह मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किया जा रहे थे। वहीँ बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर तीन, जसपुर एक और हरिद्वार में दो मदरसों को सील किया गया जबकि इससे पहले देहरादून, पौड़ी में भी बड़े स्तर पर अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 92 मदरसों को सील किया जा चुका है।
पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। धामी सरकार द्वारा जारी किए गए एक्शन के चलते प्रशाशन पर व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इतने बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे इन अवैध मदरसों पर छात्रों को किस प्रकार की तालीम दी जा रही थी और इसके पीछे पीछे किसका हाथ है।
Uttarakhand
RUDRAPUR NEWS: सुखवंत सिंह सुसाइड केस में SIT की चार्जशीट, 12 आरोपी नामजद, 58 गवाह शामिल
किसान सुखवंत सिंह मामले में SIT ने दाखिल की चार्जशीट, पूर्व थानाध्यक्ष समेत 12 आरोपी नामजद
RUDRAPUR NEWS: उधम सिंह नगर के चर्चित सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में पेश की गई है, जिसमें कुल 12 आरोपियों को नामजद किया गया है और 58 गवाहों को शामिल किया गया है।
मुख्य बिंदु
सुखवंत सिंह आत्महत्या – क्या है पूरा मामला
ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह ने 10-11 जनवरी की रात हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित गौलापार के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जमीन से जुड़े विवाद और पुलिस कार्यप्रणाली से परेशान होने की बात कही थी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने कई लोगों और तत्कालीन पुलिस अधिकारियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
SIT जांच में बड़ा खुलासा
इस सनसनीखेज मामले के बाद तत्कालीन एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त कदम उठाते हुए आईटीआई कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला और एसआई प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया था, जबकि पूरी पैगा चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
पहले इस केस की जांच जिला स्तर की SIT को सौंपी गई थी, जिसकी निगरानी एसपी क्राइम निहारिका तोमर कर रही थीं। बाद में पुलिस मुख्यालय ने जांच अपने हाथ में लेते हुए आईजी नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में नई SIT का गठन किया। वहीं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी गई।
किन-किन पर क्या आरोप
SIT जांच में 79 दिनों के बाद 12 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई।
- 1 आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
- 7 आरोपियों पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप
- 4 आरोपियों पर धमकी देने के आरोप
चार्जशीट में विमल कुमार, आशीष चौहान उर्फ पटवारी, कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी, अमरजीत सिंह, जगपाल सिंह, गुरप्रेम सिंह और जहीर पर धोखाधड़ी व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए गए हैं।
वहीं तत्कालीन थानाध्यक्ष कुंदन सिंह रौतेला पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने के आरोप शामिल हैं।
इसके अलावा बलवंत सिंह उर्फ काले, जगवीर सिंह, मनप्रीत सिंह और सुखवंत सिंह पन्नू पर धमकाने के आरोप लगाए गए हैं।
जांच अभी भी जारी
पुलिस के मुताबिक मामला अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। IPS अधिकारियों समेत 12 अन्य लोगों के खिलाफ जांच जारी है। नए सबूत सामने आने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
Udham Singh Nagar
Rudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल

RUDRAPUR ACCIDENT NEWS: उत्तराखंड के पंतनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरे को उजागर कर दिया है। इस हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर जा रहा युवक भी चोटिल हुआ है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मुख्य बिंदु
काम पर जाते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, कैथुलियां गाँव निवासी रणजीत सिंह की पुत्री आंचल राना अपने रिश्तेदार संदीप सिंह राना के साथ मोटरसाइकिल से Dabur India Limited, सिडकुल पंतनगर में काम पर जा रही थी। सुबह के समय जब दोनों SIDCUL पंतनगर क्षेत्र में Britannia Industries फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें_ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
RUDRAPUR ACCIDENT युवती गंभीर, युवक भी घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आंचल राना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं संदीप सिंह राना को ट्रक चालक बाइक समेत कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसे भी चोटें आईं।
चालक फरार, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, पहले उपचार को प्राथमिकता देने के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में थोड़ी देर हुई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़िता के पिता रणजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंतनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Nanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सिडकुल क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम बात हो गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।
Roorkee
रुड़की में STF की बड़ी कार्रवाई, 101 LPG सिलेंडर बरामद, महिलाओं ने किया हंगामा

ROORKEE NEWS: सिविल लाइंस रुड़की में STF का एक्शन, 101 LPG सिलेंडर जब्त, जांच जारी
ROORKEE NEWS: हरिद्वार जिले के रुड़की के साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में STF देहरादून की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित गोदाम से 101 LPG गैस सिलेंडर बरामद किए। छापेमारी के दौरान मौके पर हंगामा भी देखने को मिला, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मुख्य बिंदु
रुड़की में STF छापा, 101 LPG सिलेंडर बरामद
जानकारी के मुताबिक, STF टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। इसी आधार पर टीम ने छापेमारी की और मौके से 101 सिलेंडर बरामद किए, जिनमें अधिकतर ‘इंद्रा गैस’ कंपनी के बताए जा रहे हैं। जांच के दौरान सभी सिलेंडर खाली पाए गए।
ये भी पढ़ें_ नैनीताल में पूर्ति विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और टीम ने पकड़ा कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन
गैस एजेंसी संचालक मुख्य आरोपी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये सिलेंडर गदरजुड़ा निवासी एक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जो कथित रूप से एक निजी गैस एजेंसी संचालित करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां निरीक्षक ने जांच शुरू की।

महिलाओं ने STF से किया दुर्व्यवहार
छापेमारी के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब सामने मौजूद घर की महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता की और कथित गोदाम में ताला जड़ दिया। महिलाएं घर के अंदर बंद हो गईं और काफी प्रयासों के बावजूद बाहर नहीं आईं। फिलहाल STF और खाद्य आपूर्ति विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
Cricket2 hours agoNAM vs SCO Dream 11 Team 2026: 7 दमदार खिलाड़ी, पिच रिपोर्ट और जीत की भविष्यवाणी
Roorkee6 hours agoरुड़की में STF की बड़ी कार्रवाई, 101 LPG सिलेंडर बरामद, महिलाओं ने किया हंगामा
Udham Singh Nagar4 hours agoRudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल
Uttarakhand40 minutes agoRUDRAPUR NEWS: सुखवंत सिंह सुसाइड केस में SIT की चार्जशीट, 12 आरोपी नामजद, 58 गवाह शामिल




































