Dehradun
अपर पुलिस महानिदेशक ने चारधाम यात्रा और बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के सम्बन्ध में अधिकरियों के साथ की समीक्षा, दिए ये जरुरी निर्देश।

देहरादून – प्रचलित चारधाम यात्रा-2024 के दौरान यातायात को सुचारु एवं सुव्यवस्थित रुप से संचालित कराये हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा आज दिनांकः 21-05-2024 को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से निदेशक, यातायात, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/नोडल अधिकारी, चारधाम यातायात, वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं सेनानायक, एसडीआरएफ एवं उक्त जनपदों के चारधाम यात्रा व्यवस्था में नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक के साथ बैठक आहूत कर चारधाम यात्रा एवं आगामी बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत जनपद प्रभारियों द्वारा यातायात व्यवस्था के सुचारु रुप से संचालन के सम्बन्ध में की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी।

तदोपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा निम्न निर्देश दिये गयेः-

वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, देहरादून एवं हरिद्वार चारधाम यात्रा हेतु राज्य में आये श्रृद्धालुओं एवं उनके वाहनों आदि के सम्बन्ध में लगातर आपसी समन्वय करते हुए उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करें, ताकि चारों धामों में श्रृद्धालुओं की क्षमता से अधिक भीड़ न हो सके।
श्रीकेदारनाथ, श्री बद्रीनाथ, श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धामों में श्रृद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ एवं यातायात का दबाव बढ़ने पर यात्रियों को श्रीनगर, चम्बा, ऋषिकेश, हरबर्टपुर एवं हरिद्वार में श्रृद्धालुओं के रोके जाने हेतु चिन्हित स्थलों पर रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। साथ ही होल्डिंग एरिया की संख्या में भी वृद्धि की जाये।
सभी जनपद प्रभारी अपने-अपने जनपदों में निर्धारित स्थलों पर रोके गये श्रृद्धालुओं को चारधाम यात्रा हेतु एक साथ न छोड़कर बैच बनाकर छोड़ना सुनिश्चित करें।
चारधाम यात्रा मार्ग अपंजीकृत श्रृद्धालुओं के सम्बन्ध में अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग कराते हुए अपंजीकृत श्रृद्धालुओं को वापस किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।
चारधाम यात्रा मार्ग पर रोके गये यातायात से स्थानीय लोगों को असुविधा न हो इस हेतु उनके वाहनों एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों के आवागमन के लिये ग्रीन पैसेज की व्यवस्था की जाये।
वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी अपने-अपने जनपदों में नियुक्त किये गये पुलिस बल के डयूटी चार्ट का पुनः गहनता से अवलोकन कर पुलिस बल का अधिक से अधिक सदुपयोग कराना सुनिश्चित करेंगें। साथ ही अपने-अपने जनपदों में पुलिस बल को रिजर्व के रुप में भी रखेगें।
सभी जनपद प्रभारी सोशल मीडिया पर चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में प्रसारित फेक न्यूज/पोस्टों की जनपद स्तर पर नियमित रुप से मॉनिटरिंग कराते हुए भ्रामक पोस्टों के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय स्तर से निर्गत एस0ओ0पी0 के अनुरुप कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
चारधाम यात्रा के दौरान प्रसारित धरना/विरोध प्रदर्शनों आदि के सम्बन्ध में जनपद की स्थानीय अभिसूचना इकाई को सतर्क कर प्राप्त इनपुटों के सम्बन्ध में तत्काल नियमानुसार कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
सभी जनपद प्रभारी आगामी मानसून के दृष्टिगत चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित भूस्खलन क्षेत्रों एवं बोटलनैक्स पर की गयी व्यवस्थाओं आदि का आकंलन कर पूर्ण तैयारी के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रृद्धालुओं व उनके वाहनों की नियमित रुप से मॉनॉटरिंग किये जाने हेतु ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का नियमित रुप से विश्लेषण कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाये।
Dehradun
देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
Table of Contents
देहरादून के टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 2:54 बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड लेन नंबर-12 के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक बाइक सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली।
बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में बाइक चालक आयुष गुसाँई (23) पुत्र माखन सिंह निवासी बाईपास रोड लालपानी खांड गांव, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथी तनुज मेहरा (23) पुत्र दलीप सिंह मेहरा निवासी जैनोली, अल्मोड़ा, जो वर्तमान में टर्नर रोड स्थित होटल एनएसबी स्क्वायर में रह रहा था, घायल हो गया।
तेज रफ्तार को बताया जा रहा है हादसे का कारण
पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के चलते बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके।
- कुमाऊं कमिश्नर का औचक निरीक्षण, तहसील से SDM कार्यालय तक मिली खामियां ही खामियां, कार्रवाई के निर्देश
- ENG-W vs NZ-W Dream11 Team 2nd ODI 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स
- RCB vs KKR Dream11 Team IPL 2026 Match 57: फैंटेसी टिप्स और प्रेडिक्शन..
- नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
- उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
Dehradun
पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज

Uttarakhand News :मसूरी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जो कथित तौर पर पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल कर टोल टैक्स व पार्किंग में विशेष सुविधा लेने की कोशिश कर रहा था।
Table of Contents
युवक को पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी
मसूरी में एक युवक को पिता की पुलिस की वर्दी का रौब दिखाना भारी पड़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान के अनुसार, लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक वैगनआर कार संदिग्ध लगी।
वाहन के डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप और पीछे उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी हुई थी। जांच में चालक की पहचान मेरठ निवासी विनय सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और कार में उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे।

नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया युवक
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। उसने स्वीकार किया कि टोल टैक्स, पार्किंग और अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मी होने का लाभ लेने के उद्देश्य से वो वर्दी और पी-कैप साथ रखता था। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई
बता दें कि इसी अभियान के तहत पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की और मौके पर फिल्म हटवाई। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहन यातायात बाधित करने के साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं।
- कुमाऊं कमिश्नर का औचक निरीक्षण, तहसील से SDM कार्यालय तक मिली खामियां ही खामियां, कार्रवाई के निर्देश
- ENG-W vs NZ-W Dream11 Team 2nd ODI 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स
- RCB vs KKR Dream11 Team IPL 2026 Match 57: फैंटेसी टिप्स और प्रेडिक्शन..
- नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
- उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
Dehradun
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल, पांच मिनट के सफर के लिए डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे लोग

Mussoorie News : मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होते ही जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को मसूरी में दिन के साथ ही रात के समय भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Table of Contents
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल है। खासकर गांधी चौक, स्प्रिंग रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पांच मिनट का सफर और डेढ़ घंटे फंसे रहे जाम में
स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच मिनट का सफर तय करने में उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। लोगों ने चिंता जताई कि अगर किसी समय आपात स्थिति बन जाए तो मरीज को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
आरोप है कि कई होटल संचालक, जिनके पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, पर्यटकों के वाहन सड़क किनारे खड़े करा रहे हैं। कुछ लोग पार्किंग के नाम पर मोटी रकम भी वसूल रहे हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे।
अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मांग की है कि स्प्रिंग रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर शहर के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ सकता है।
Dehradun20 hours agoदेहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
Nainital24 hours agoनैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Dehradun23 hours agoपिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
Haridwar23 hours agoपत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
CHAR DHAM YATRA18 hours agoICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
big news2 hours agoनैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
Cricket2 hours agoRCB vs KKR Dream11 Team IPL 2026 Match 57: फैंटेसी टिप्स और प्रेडिक्शन..






































