Champawat
120 साल बाद 22 दिनी भूमिया देवता का जागर, 29 ग्राम सभाओं का सहयोग !

चंपावत: चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के कालाकोट में 120 साल के बाद भूमिया देवता का 22 दिनी जागर बड़े धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में 29 ग्राम सभाओं और क्षेत्रीय ग्रामीणों का तन, मन, और धन से सहयोग मिल रहा है। आयोजन समिति अध्यक्ष उमेश कालाकोटी के दिशा-निर्देश पर जागर का आयोजन सफलतापूर्वक चल रहा है, जिसमें विशेष रूप से युवा वर्ग और मातृशक्ति की भागीदारी दिखाई दे रही है।
जागर के नौवे दिन, दूर-दूर से भक्त कालाकोट पहुंचे हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कालाकोटी ने बताया कि इस जागर में बड़ी संख्या में प्रवासी भी अपने गांव लौटे हैं, ताकि वे अपने इष्ट देवता से आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। जागर के इस आयोजन में देव डांगर के अवतरण का समय भी विशेष महत्व रखता है, जो भक्तों के कष्टों का निवारण कर रहे हैं।
महिलाएं भक्ति से भरपूर झोड़ों और चाचरी गीतों का गायन कर रही हैं, वहीं जागर गायक दिनेश सिंह और कल्याण सिंह देवी देवताओं की गाथाएं भक्तों को सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं। कालाकोट में इस समय एक विशेष धार्मिक माहौल बन चुका है, और आयोजन समिति ने लोगों से अपील की है कि वे जागर को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
ग्रामीणों का कहना है कि यह जागर हमारे पूर्वजों की परंपरा है और इसे बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। बुजुर्ग भी इस आयोजन में भरपूर सहयोग दे रहे हैं, और इस जागर के माध्यम से वे अपनी परंपरा के साथ-साथ ईष्ट देवताओं का आह्वान कर रहे हैं।
#BhoomiyaDevta, #JagarFestival, #Champawat, #CulturalTradition,#CommunityCooperation
Uttarakhand
चम्पावत : नाबालिग दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज मोड़, पीड़िता ने कबूला- “दोस्त के कहने पर रचा था षड्यंत्र”..

चम्पावत : नाबालिग दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज मोड़
उत्तराखंड के चम्पावत जनपद में पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं और आक्रोश का केंद्र बने कथित नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी, वह अब पूरी तरह से झूठा और एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा निकला है।
नाबालिग ने खुद खोला राज
मामले में नया मोड़ तब आया जब नाबालिग लड़की ने पुलिस के समक्ष अपने पहले के बयानों को पूरी तरह से नकार दिया। पीड़िता ने स्वीकार किया कि उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ था। उसने स्पष्ट किया कि यह पूरा घटनाक्रम उसके एक दोस्त के उकसावे पर रचा गया एक सुनियोजित षड्यंत्र था।
बिना किसी दबाव के दिए बयान
पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने कहा कि वह यह स्वीकारोक्ति किसी भी बाहरी दबाव, डर या प्रलोभन में आकर नहीं दे रही है, बल्कि पूरे होशो-हवास में सच्चाई सामने ला रही है। उसने स्वीकार किया कि पूर्व में लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार थे।
पुलिस जांच और वैज्ञानिक साक्ष्य
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच की गई थी। सच्चाई सामने लाने में निम्नलिखित बिंदुओं ने अहम भूमिका निभाई:
- मेडिकल रिपोर्ट: डॉक्टरी परीक्षण में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।
- गहन पूछताछ: पुलिस की निरंतर पूछताछ में बयानों में विरोधाभास पाया गया।
- तकनीकी साक्ष्य: अन्य डिजिटल और भौतिक तथ्यों के आधार पर मामले की परतें खुलीं।
अफवाहों पर लगाम लगाने की अपील
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं और राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल रही थी। पुलिस प्रशासन ने अब लोगों से अपील की है कि:
“किसी भी संवेदनशील मामले में बिना तथ्यों की पुष्टि किए अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें प्रसारित करें। इस प्रकार के जल्दबाजी में दिए गए बयान और अफवाहें सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकती हैं।”
संपादन नोट: पुलिस अब उन कारणों की भी जांच कर रही है जिनके तहत इस साजिश को अंजाम दिया गया और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है।
Breakingnews
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…

Champawat News : चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत तीन पर लगे आरोप
Champawat News : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
चंपावत जिला मुख्यालय से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन पर आरोप लगे हैं।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप
पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई शिकायत के अनुसार, वो अस्वस्थ हैं और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम जब बेटी घर वापस नहीं पहुंची, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तलाश अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 4 बजे नाबालिग को एक कमरे से बरामद किया गया, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वो निर्वस्त्र हालात में थी। उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
तहरीर के बाद मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ चंपावत ने मामले की पुष्टि की है। जनमंच टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Champawat
चंपावत में जनगणना की धीमी रफ्तार पर डीएम सख्त, हर हाल में समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

Champawat News : राष्ट्रीय जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सुस्ती पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। द्वितीय चरण की प्रगति महज 20 प्रतिशत रहने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए साफ निर्देश दिए कि तय समयसीमा के भीतर हर हाल में लक्ष्य पूरा किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Table of Contents
चंपावत में जनगणना की धीमी रफ्तार पर डीएम सख्त
अपर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने वाली आधारशिला है।
ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने 25 अप्रैल से शुरू हुए द्वितीय चरण को 24 मई 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
हर हाल में समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
जिले में तैनात 370 प्रगणकों और 62 सुपरवाइजरों के साथ नगर पालिका क्षेत्रों में लगे 89 प्रगणकों व 19 सुपरवाइजरों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर कार्य की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग करें और किसी भी स्तर पर ढिलाई मिलने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं।
लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि यदि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या प्रगणक द्वारा लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन तक शामिल है।
डीएम ने आमजन से भी अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग करें और घर-घर पहुंच रहे प्रगणकों को सही और पूरी जानकारी दें। ताकि भविष्य की योजनाएं सटीक आंकड़ों के आधार पर तैयार की जा सकें।
Blog24 hours agoकौन हैं Makhanlal Sarkar ? जानिए पीएम मोदी ने क्यों छुए उनके पैर…
big news21 hours agoयमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत, अभी तक यमुनोत्री में तीन भक्तों की जा चुकी जान
Chamoli23 hours agoबद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद
National4 hours agoमदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खुश हो जाएंगी आपकी मां
Haldwani24 hours agoचारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, जगह-जगह चलाए जा रहे चेकिंग अभियान
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा करवट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Uttarkashi3 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
National2 hours agoकौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..












































