Dehradun
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं बची हुई चाय पत्ती, जानें इसे फिर से कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल…

देहरादून: भारत में चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि एक अहम आदत बन चुकी है। चाहे सर्दी हो या गर्मी, चाय पीने का मजा सभी को आता है। इसके स्वाद और सुगंध का जादू कुछ ऐसा है कि कोई भी इसके बिना अपना दिन नहीं शुरू कर सकता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय पत्ती के इस्तेमाल के बाद बची हुई पत्तियों को भी आप कई तरीकों से उपयोग में ला सकते हैं? आइए जानते हैं चाय पत्ती के कुछ अनजाने और फायदेमंद इस्तेमाल के बारे में।
1. प्राकृतिक खाद के रूप में चाय पत्ती का उपयोग
चाय पत्तियों में टेनिक एसिड और कुछ ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मददगार होते हैं। आप बची हुई चाय पत्तियों को अपने बगीचे में खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे ही चाय पत्तियां मिट्टी में मिलती हैं, ये अपने न्यूट्रिएंट्स को मिट्टी में छोड़ देती हैं, जिससे पौधों की वृद्धि और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
2. पौधों में फंगल इंफेक्शन से बचाव
अगर आपके पौधों में फंगल इंफेक्शन का खतरा है तो बची हुई चाय पत्तियों का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। चाय पत्तियों को बाल्टी में भरकर गार्डन एरिया में छिड़कने से पौधों में फंगल इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह एक प्राकृतिक तरीका है, जो बिना किसी हानिकारक रसायन के काम करता है।
3. फ्रिज की बदबू को दूर करें
फ्रिज से बदबू आना एक आम समस्या है। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो बची हुई चाय पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाय पत्तियों को एक कपड़े में लपेटकर फ्रिज में रख लें। इससे फ्रिज में लगी बदबू, जैसे प्याज या लहसुन की गंध, मिनटों में गायब हो जाती है।
4. स्किन के लिए चाय पत्ती के फायदे
बची हुई चाय पत्तियां आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकती हैं। चाय पत्तियों से आप एक प्राकृतिक स्क्रब बना सकते हैं, जो आपकी त्वचा को निखारने और सनबर्न से राहत देने में मदद करेगा। साथ ही, इसे आप फेसवॉश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी त्वचा को ताजगी और नमी प्रदान करेगा।
#Usedtealeaves, #Naturalfertilizer, #Fungalinfectioninplants, #Tealeavesskinbenefits, #Tealeavesforfridgeodor
Breakingnews
तड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Dehradun News : देहरादून पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। नयागांव इलाके में वाहन चेकिंग और सघन नाकेबंदी के दौरान पुलिस की संदिग्ध व्यक्तियों से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान राजस्थान के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Table of Contents
तड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता
गुरूवार तड़के सुबह दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान के दो बदमाशों को नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर RJ नंबर की कार मे सवार बदमाशों द्वारा बैरियर पर टक्कर मारकर सेलाकुई की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। बदमाश कार से चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे, रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन बदमाशों की तलाश जारी है।
दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद
घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई जिसके बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों द्वारा मौके व चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।
घायल बदमाश को प्रेमनगर चिकित्सालय से दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दोनों बदमाशों से दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस और घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद हुई है।
Dehradun
देहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी

Dehradun News : देहरादून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
Table of Contents
देहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून की रणनीति के तहत “ऑपरेशन प्रहार” में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के 2 विदेशी पैडलर समेत 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20.92 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने 2 जून को चेकिंग के दौरान जोहडी रोड से स्कूटी सवार सूडान के नागरिक माइकल इक्का मेकसन और लेविकिरी वानिकी को 9.15 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा। वहीं, सीआईएसएफ तिराहा ओल्ड मसूरी रोड से स्विफ्ट कार सवार जावेद आलम को 11.77 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया।

20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी
पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली से कोकीन लाकर राजपुर क्षेत्र में हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने वाले थे। कोबरा गैंग के इन तस्करों से दिल्ली के फ्रान्जी और जॉन नाम के सप्लायर के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और कार को सीज कर दिया है।
अब तक कोबरा गैंग के 13 पैडलर हुए गिरफ्तार
एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस कोबरा गैंग के 13 पैडलरों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे ढाई करोड़ की 200 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।
दून पुलिस ने 5 महीनों में 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 3 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इसमें 1.23 किलो स्मैक, 9 किलो चरस, 51 किलो गांजा शामिल है।
Dehradun
देहरादून में हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था छात्र, हॉर्न की नहीं सुनी आवाज, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Dehradun News : राजधानी देहरादून से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक छात्र ट्यूशन से वापस लौट रहा था। इस दौरान उसने अपने कानों में हेडफोन लगाए हुए थे। जैसे ही वो रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था ट्रेन चालक ने हॉर्न दिया। लेकिन हेडफोन लगे होने के कारण उसने सुना नहीं और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
Table of Contents
हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहे किशोर की मौत
देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल हादसे में 17 वर्षीय छात्र की जान चली गई। अजबपुर कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर यह हादसा उस समय हुआ, जब छात्र ट्यूशन से घर लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग निवासी अभिनव कुमार अपने परिवार के साथ अजबपुर कलां की बैंक कॉलोनी में रह रहा था। मंगलवार शाम वह घर लौटते समय रेलवे ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहा था। बताया जा रहा है कि उस दौरान वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था और उसके कानों में हेडफोन लगे हुए थे।
हेडफोन लगे होने के कारण हॉर्न की नहीं सुनी आवाज
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से आ रही ट्रेन के चालक ने कई बार हॉर्न बजाकर चेतावनी दी, लेकिन छात्र तक आवाज नहीं पहुंच सकी। इससे वह समय रहते ट्रैक से नहीं हट पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है, वहीं पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Business24 hours agoHexagon Nutrition IPO: निवेश का नया मौका? जानें बिजनेस, फाइनेंशियल्स, जीएमपी और सभी जरूरी डिटेल्स..
Dehradun23 hours agoदेहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी
big news5 hours agoRahul Gandhi’s Almora Visit : आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा से करेंगे 2027 का चुनावी शंखनाद…
big news2 hours agoRahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से कर रहे जनसभा को संबोधित
Breakingnews2 hours agoबड़ी खबर : धामी सरकार ने बांटे दायित्व, इन नेताओं की हुई बल्ले बल्ले, जानें किसे क्या मिला ?
Breakingnews4 hours agoतड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Breakingnews21 hours agoसिडकुल में मेडिकल स्टोर पर छापा, 101 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, मेडिकल संचालक फरार, एक गिरफ्तार
Uttarakhand3 hours agoValley of Flowers Uttarakhand Tour Guide in Hindi






































