almora
अल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण

ALMORA NEWS: उत्तराखंड में धामी सरकार ने 23 मार्च को 4 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. इस अवसर पर प्रदेश भर में कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज मल्ला महल, अल्मोड़ा में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया.
मुख्य बिंदु
अल्मोड़ा में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन
प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने चार साल का कार्यकाल [पूरा कर लिया है. इस मौके पर अल्मोड़ा में “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण भी किया गया, जिसमें उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून और राज्य की बढ़ती प्रति व्यक्ति आय जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया.
स्वयं सहायता समूहों को 22.50 लाख के चेक वितरित
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों का उपचार किया गया. कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को 22.50 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए.

‘धुरंधर धामी’ सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र
आज के इस कार्यक्रम में ‘धुरंधर धामी’ सेल्फी पॉइंट युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. साथ ही इस कार्यक्रम में कुमाऊंनी कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा. इस कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सूचना विभाग द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई.

almora
रानीखेत में जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Almora News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। द्वाराहाट तहसील के सुदूरवर्ती ग्राम भांसी कफलानी के सुंदरखाल जंगल में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Table of Contents
रानीखेत में जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में महिला का अज्ञात शव मिलने से सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम गांव के कुछ लोग जंगल से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके एक महिला के शव पर पड़ी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद द्वाराहाट पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया।
10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है शव
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव काफी पुराना है। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत करीब 10 से 12 दिन पहले हुई होगी। शव की स्थिति खराब होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
फिलहाल नहीं हो पाई मृतका की शिनाख्त
पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही मृतका की पहचान कराने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
big news
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर

Almora Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार खाई में गिरने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना लमगड़ा विकासखंड के चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया क्षेत्र के पास हुई है।
Table of Contents
अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार, 4 की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक मारुति ऑल्टो कार चायखान-बेगानिया मार्ग से गुजर रही थी। बलिया के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे।
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

दर्दनाक हादसे में दो गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
Accident
Ranikhet Accident News: रानीखेत में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Ranikhet Accident News: सोनी-बिनसर मुख्य मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रानीखेत तहसील के ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत आने वाले तितालीखेत क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
Table of Contents
सोनी-बिनसर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोनी-बिनसर मुख्य मार्ग पर हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए।
SDRF और राजस्व पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। खाई बेहद गहरी और ढलान वाली होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा: पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है।
मृतकों की पहचान और पुलिस जांच
- पहचान: दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक मृतक की शिनाख्त जीवन चंद्र जोशी (पुत्र पूरन चंद्र जोशी, निवासी बिठौरिया नंबर-1, हल्द्वानी) के रूप में हुई है।
- अज्ञात शव: कार में सवार दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार उसकी शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी हुई है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, कार दुर्घटनाग्रस्त किस वजह से हुई, इसका अभी सटीक पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहाड़ी रास्तों पर लगातार हो रहे इन हादसों से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में नहीं थम रहा बारिश का दौर, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Cricket12 hours agoWDL vs SDS Dream11 Prediction DPL Match 31: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Cricket Tips
big news16 hours agoत्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत
Cricket12 hours agoNDT vs EDR Dream11 Prediction Match 30 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Dehradun12 hours agoनियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार, पुलिस ने हिरासत में लिया
Dehradun17 hours agoभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया याद
Chamoli15 hours agoबद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली
Chamoli10 hours agoTHDC टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, लापता दो लोगों की हर संभावित स्थान पर हो रही खोजबीन












































