almora
Almora News : सोमेश्वर में विकास को नई गति, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी नए मोटर मार्ग की आधारशिला

Almora News : सोमेश्वर को सौगात: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया 1.85 किमी लंबे मोटर मार्ग का शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत कठपुड़िया से कलोड़िया (कतूनियां) तक बनने वाले 1.850 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
₹55.60 लाख की स्वीकृत लागत से बनने वाले इस मार्ग के शिलान्यास अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़कें केवल संपर्क का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे किसी भी क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की जीवन रेखा होती हैं।
उन्होंने कहा कि सोमेश्वर की सम्मानित जनता को बेहतर कनेक्टिविटी देना और उनके जीवन को सुगम बनाना उनका मुख्य संकल्प है। इस नए मोटर मार्ग के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को हर क्षेत्र में एक आदर्श और सशक्त राज्य बनाने के लिए पूरी तरह काम कर रहे हैं।
विकास कार्यों की इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री ने बंगसर स्थल विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹3.50 लाख और कलोड़िया में बारात घर के निर्माण के लिए ₹3 लाख विधायक निधि से देने की बड़ी घोषणाएं भी कीं।
इस कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक जलाल, वीरेंद्र चिलवाल, वीरेंद्र, महेंद्र बिष्ट, ललित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, भुवन चंद्र, पान सिंह, नवीन आर्य, विजय भंडारी, जगदीश तिवारी, तारा दत्त, राजू रावत, विपिन, हरीश रौतेला, हरीश बिष्ट, प्रकाश जीना, राजेंद्र जोशी और हीरा सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
almora
अल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी

Almora News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
Table of Contents
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन
जागेश्वर में एक मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चार बच्चों सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना पहुंचाया गया, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।
जागेश्वर धाम की यात्रा पर निकले थे सभी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर मेले में व्यापारिक गतिविधियां पूरी करने के बाद परिवार के साथ कैंची धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान बाड़ेछीना क्षेत्र में चालक निर्धारित मार्ग के बजाय गलती से धौलछीना रोड की ओर चला गया।

बताया जा रहा है कि बाड़ेछीना से करीब एक किलोमीटर आगे बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद मैक्स वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के समय वाहन में कई परिवार के सदस्य और बच्चे सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। संयुक्त रूप से चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
almora
शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आँखों से दी अंतिम विदाई, अल्मोड़ा में किया गया अंतिम संस्कार

Almora News : अल्मोड़ा के लिए रविवार का दिन बेहद भावुक और गमगीन रहा। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात अल्मोड़ा निवासी वीरेश्वर गोस्वामी को पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
Table of Contents
शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आँखों से दी अंतिम विदाई
जम्मू-कश्मीर के रजौरी सेक्टर में आतंकवाद विरोधी अभियान शेरूवाली के दौरान उनका निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर के अल्मोड़ा पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोगों ने अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अल्मोड़ा के पांडेखोला निवासी 25 वर्षीय लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी भारतीय सेना की 5 असम यूनिट में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती हमीरपुर में थी। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के रजौरी सेक्टर में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान शेरूवाली के दौरान वह पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी दल का नेतृत्व कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वो गहरी खाई में गिर गए और वीर गति को प्राप्त हो गये।
अल्मोड़ा के विश्वनाथ घाट में किया गया अंतिम संस्कार
रविवार शाम शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास पांडेखोला लाया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शहीद को श्रदांजलि दी । उनके निवास पर परिजनों, जनप्रतिनिधियों, सैन्य अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वीरेश्वर गोस्वामी की शहादत से पूरे अल्मोड़ा में शोक की लहर
इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अल्मोड़ा के विश्वनाथ घाट ले जाया गया, जहां पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सेना के जवानों ने गार्ड आफ ऑनर देकर शहीद वीरेश्वर को अंतिम सलामी दी ।
वीरेश्वर गोस्वामी की शहादत से पूरे अल्मोड़ा जिले में शोक की लहर है। हर आंख नम थी और हर जुबां पर अपने वीर सपूत के लिए सम्मान और गर्व के भाव थे।
big news
उत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू कश्मीर में शहीद, राजौरी में ऑपरेशन के दौरान दिया देश के लिए बलिदान

Almora News : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गए। इस खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।
Table of Contents
उत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू कश्मीर में शहीद
जानकारी के अनुसार, लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी राजौरी के मंजाकोट क्षेत्र में चल रहे ‘ऑपरेशन शेरोवाली’ के तहत तैनात थे। अभियान के दौरान दुर्गम और जंगलों से घिरे इलाके में ऑपरेशनल ड्यूटी निभाते समय वे एक गहरी खाई में गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथी सैनिकों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर सहायता पहुंचाई, लेकिन बाद में उन्होंने वीरगति प्राप्त कर ली।
राजौरी में ऑपरेशन के दौरान दिया देश के लिए बलिदान
सेना के अधिकारियों के मुताबिक, जिस क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है वह अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। घने जंगल, खड़ी चट्टानें, खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियां सुरक्षा बलों के लिए अभियान को और जटिल बना देती हैं। क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद कई दिनों से तलाशी अभियान जारी है।

अल्मोड़ा में किया जाएगा अंतिम संस्कार
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का पार्थिव शरीर जम्मू एयर फोर्स स्टेशन लाया जाएगा। जहां सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक जनपद अल्मोड़ा भेजा जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की शहादत से उत्तराखंड सहित पूरे देश में शोक की लहर है। देश उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा।
Accident8 hours agoDehradun Accident News Today: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला
Cricket6 hours agoSuryansh Shedge कौन हैं? जानिए टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर की पूरी कहानी
Business9 hours agoAdvit Jewels Ltd IPO: संपूर्ण विश्लेषण, जीएमपी, वित्तीय स्थिति और क्या आपको निवेश करना चाहिए?
Uttarakhand6 hours agoउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: मानसून के खतरे को देखते हुए 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन!
Uttarakhand5 hours agoकर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी
Business9 hours agoCSM Technologies IPO: डेट, प्राइस बैंड, फाइनेंशियल और पूरी एनालिसिस
Uttarakhand9 hours agoमुख्यमंत्री के अपर सचिव मैनाली ने किया कोलीढेक झील का निरीक्षण , विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा….
Uttarakhand5 hours agoउत्तराखंड में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश , सभी प्रमुख संस्थानों का कराया जाएगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट..












































