Accident
अल्मोड़ा: कौसानी में देर रात अचानक हुआ धमाका, रेस्टोरेंट ध्वस्त…आसपास के छह से अधिक मकानों में आई दरारे।

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा के कौसानी में देर रात एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हुआ, इससे दहशत फैल गई। धमाके से रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया जबकि इसके पास पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे, खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। आसपास के छह से अधिक मकानों में दरारें आ गईं। होटलों में रह रहे पर्यटक और घरों में रह रहे लोग पूरी रात नहीं सो सके। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस, फायर सर्विस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची लेकिन किसी भी निर्णय तक नहीं पहुंच सकी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

सोमेश्वर की सीमा से लगे कौसानी में शनिवार रात करीब 12 बजे एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हुआ। धमाके साथ रेस्टोरेंट पूरी तरह ध्वस्त हो गया और इसमें रखा सभी सामान मलबे में दब गया। रेस्टोरेंट संचालक को खासा नुकसान हुआ है। धमाका इतना भीषण था कि रेस्टोरेंट की ईंट सहित अन्य सामग्री कई मीटर दूर होटलों और घरों तक पहुंच गए। आसपास के होटल, मकान हिलने लगे और इनमें रह रहे पर्यटक और लोगों ने बाहर की तरफ दौड़ लगाई। रेस्टोरेंट के पास स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए जबकि आसपास बने छह से अधिक मकानों में दरारें आ गईं।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दूसरे दिन रविवार को सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस, फायर सर्विस और फोरेंसिंक की टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पूरे दिन टीम घटना के कारण खोजती रही, लेकिन किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। धमाके के पीछे कोई विस्फोटक सामग्री थी, यदि यही कारण है तो यह सामग्री कहां से आई और इसे कौन लाया या इसके पीछे अन्य कारण है, इन सब सवालों के जवाब खोजने में टीम जुटी है।
घटना के बाद पुलिस, फायर सर्विस की टीम के साथ ही स्थानीय लोग रेस्टोरेंट में रखे रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से धमाका होने की संभावना जता रहे थे। रविवार को टीम और स्थानीय लोगों के साथ ही रेस्टोरेंट संचालक ने मलबा हटाया तो भीतर रखे सभी सिलिंडर सुरक्षित मिले। ऐसे में अब पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ स्थानीय लोग भी हैरत में हैं।
कौसानी में इन दिनों पर्यटकों की खासी आवाजाही हो रही है। सभी होटल पैक हैं। रेस्टोरेंट में भी खासी भीड़ जुट रही है। जब घटना हुई तो रेस्टोरेंट बंद और उसके आगे की सड़क और रास्ता सुनसान था। यदि दिन के समय घटना होती तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
व्यापारियों ने घटना की गंभीरता से जांच की मांग की है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा कि इन दिनों देश-विदेश से लोग कौसानी पहुंच रहे हैं। ऐसे में संदिग्ध लोग भी इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा हर एंगल से घटना की जांच होनी चाहिए ताकि पर्यटन नगरी अराजक तत्वों से सुरक्षित रह सके।
सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीम गिरने के बाद रेस्टोरेंट ध्वस्त होने से धमाका हुआ। फोरेंसिंक टीम भी जांच में जुटी है। धमाका किसी विस्फोटक पदार्थ से तो नहीं हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। हर एंगल से जांच होगी। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत

Uttarkashi Accident : उत्तरकाशी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर देर रात एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
उत्तरकाशी के गंगनानी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
उत्तरकाशी जिले के गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। कतार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना 29 मई 2026 की देर रात की है। डीसीआर उत्तरकाशी से मिली सूचना के अनुसार गंगनानी, भटवाड़ी के पास एक स्विफ्ट कार संख्या PB 01 F 1733 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी और उजेली की टीमें तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुईं।

भीषण हादसे में दो की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम ने देखा कि वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दे घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
रात के अंधेरे और बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने खाई में उतरकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला, प्राथमिक उपचार दिया और सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।
घायलों का विवरण
- विमल कुमार प्रधान पुत्र बैकुंठ प्रधान, उम्र 61 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
- यशवीर पुत्र बाज सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी पंजाब।
- उपासना पत्नी विमल कुमार प्रधान, उम्र 54 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
मृतकों का विवरण
- दामोदर हरीराम जी रामटेककर, उम्र 77 वर्ष।
- लक्ष्मी दामोदर रामटेककर, उम्र 67 वर्ष।
- दोनों निवासी — नागपुर, महाराष्ट्र।
- चमोली में Niti Extreme Ultra Run का भव्य आगाज , कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दिखाई हरी झंडी..
- Dehradun DM disaster management meeting : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुलाई आपात बैठक , मानसून से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश..
- Kedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा एहतियातन रोकी गई, गढ़वाल आयुक्त ने दिए निर्देश..
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना..
- IRE-W vs WI-W Dream11 Team Tri Series 2026: आयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला मैच की फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Breakingnews
चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Chamoli Accident : चमोली में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ल्वाणी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार
उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवाल क्षेत्र के ल्वाणी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
मिली जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई। कार में सवार सभी लोग देहरादून से देवाल के वाक गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ल्वाणी गांव के पास वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ (DDRF) की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने से ये हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें कई स्थानों पर संकरी और जोखिमभरी हैं, जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
Tehri Garhwal
भद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर गिरने से डिवाइडर भी टूटा, दो लोगों की मौके पर मौत

Tehri Accident : टिहरी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
भद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा
भद्रकाली तिराहे के पास एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
डंपर गिरने से डिवाइडर भी टूटा, दो लोगों की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे दो भारी कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर नीचे जा गिरे। दुर्भाग्यवश नीचे झोपड़ी में रह रही एक महिला उनकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को मलबे के नीचे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Cricket15 hours agoIRE-W vs WI-W Dream11 Team Tri Series 2026: आयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला मैच की फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand11 hours agoKedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा एहतियातन रोकी गई, गढ़वाल आयुक्त ने दिए निर्देश..
Uttarakhand12 hours agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना..
Uttarakhand8 hours agoचमोली में Niti Extreme Ultra Run का भव्य आगाज , कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दिखाई हरी झंडी..
Uttarakhand10 hours agoDehradun DM disaster management meeting : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुलाई आपात बैठक , मानसून से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश..





































