Chamoli
गैरसैंण में विधानसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संस्थान का उद्घाटन किया और ई-विधान प्रणाली का किया निरीक्षण…

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज भराड़ीसैण स्थित विधानसभा भवन में अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के मुख्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस संस्थान की स्थापना का उद्देश्य राज्य के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध एवं प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “यह संस्थान उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगा। शोध और प्रशिक्षण के माध्यम से नीति-निर्माण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुदृढ़ होगी, जिससे राज्य के विकास को गति मिलेगी।”

इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन में चल रहे ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने अधिकारियों से डिजिटल प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और इस प्रणाली को तेजी से लागू करने पर संतोष व्यक्त किया।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “हमारा लक्ष्य उत्तराखंड विधानसभा को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। NeVA के माध्यम से विधानसभा की कार्यवाही अब पूरी तरह से पेपरलेस, तेज़ और पारदर्शी होगी। इससे संसाधनों की बचत होगी और कार्यों में अधिक प्रभावशीलता आएगी।”
उद्घाटन और निरीक्षण के बाद, विधानसभा अध्यक्ष ने भराड़ीसैण विधानसभा भवन के प्रांगण में हार्टिकल्चर महिला समूह के साथ मिलकर सेब के वृक्षों का रोपण किया।
उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की जलवायु सेब उत्पादन के लिए अनुकूल है। इस वृक्षारोपण के माध्यम से न केवल हरित उत्तराखंड की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है, बल्कि इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। यह पहल कृषि और बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिकी को भी मजबूती प्रदान करेगी।”
इस अवसर पर महिला समूह के प्रयासों की सराहना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की पहलों से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य की समृद्धि में योगदान होगा।
Chamoli
चमोली में बद्रीनाथ धाम में 25 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार

Chamoli News : चारधाम यात्रा के बीच बद्रीनाथ धाम की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी दौरान पुलिस ने
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम में 25 लीटर शराब बरामद
ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बद्रीनाथ पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मंदिर परिसर के पास सार्वजनिक स्थान पर कथित तौर पर अशोभनीय हरकत करने वाले तीन युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भृगुधारा गुफा की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर चेकिंग और घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया।
शराब तस्कर समेत 4 पर कार्रवाई
पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान 75 वर्षीय सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम भृगुधारा, थाना बदरीनाथ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बदरीनाथ में मुकदमा संख्या 10/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मंदिर परिसर के पास तीन युवकों पर कार्रवाई
इसी अभियान के तहत पुलिस को मंदिर परिसर के नजदीक सार्वजनिक स्थान पर तीन युवक कथित तौर पर असभ्य और अशोभनीय व्यवहार करते हुए मिले। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक पंजाब के रहने वाले हैं।

श्रद्धालुओं की आस्था और बदरीनाथ धाम की धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तीनों को तत्काल हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
धार्मिक स्थल की पवित्रता और मर्यादा का करें सम्मान
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बदरीनाथ धाम में धार्मिक मर्यादा और कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और धाम की गरिमा बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि बदरीनाथ धाम जैसे धार्मिक स्थल की पवित्रता और मर्यादा का सम्मान करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Chamoli
सिक्किम NHPC टनल हादसे में उत्तराखंड के इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, परिजनों में कोहराम

Chamoli News : सिक्किम के नामची में उत्तराखंड के इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत हो गई। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
Table of Contents
सिक्किम NHPC टनल हादसे में इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत
सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत हो गई। प्रवीन नेगी चमोली जिले के गुनियाला गांव के निवासी थे। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
निर्माणाधीन सुरंग के भीतर अचानक हुआ था विस्फोट
जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को दक्षिण सिक्किम के सामरदुंग क्षेत्र में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग के भीतर अचानक संदिग्ध मीथेन गैस का विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे अंदर काम कर रहे कई कर्मचारी और अधिकारी मलबे तथा जहरीली गैस के बीच फंस गए। इन्हीं में इंजीनियर प्रवीन नेगी भी शामिल थे।

गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल
घटना के बाद राहत और बचाव दलों ने कई दिनों तक लगातार अभियान चलाया, लेकिन सुरंग के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। इस हादसे में प्रवीन नेगी सहित अन्य फंसे लोगों की जान चली गई।
प्रवीन नेगी के निधन की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
Chamoli
दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में गोपेश्वर में छात्रों का प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च और मशाल जुलूस

Chamoli News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध की गूंज अब उत्तराखंड के चमोली जिले तक पहुंच गई है। गोपेश्वर में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
Table of Contents
दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में गोपेश्वर में छात्रों का प्रदर्शन
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में छात्रों, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और छात्र आंदोलन पर हुई कार्रवाई की आलोचना की गई।
महाविद्यालय परिसर से शुरू हुआ विरोध मार्च
प्रदर्शन की शुरुआत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर से हुई, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने हाथों में मोमबत्तियां और मशालें लेकर महाविद्यालय परिसर से मंदिर मार्ग तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला।

छात्रों के समर्थन में उठी आवाज
मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने छात्रों की मांगों के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। उनका कहना था कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए।
Cricket15 hours agoSUL vs LNS Dream11 Prediction Match 20: The Hundred 2026
Cricket10 hours agoहेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम (Headingley Cricket Stadium) – इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और संपूर्ण जानकारी
Uttarakhand9 hours agoउत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल!, 6 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
Chamoli5 hours agoचमोली में बद्रीनाथ धाम में 25 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार
Champawat11 hours agoतीन साल से फाइलों में दबी घिंघारुकोट सड़क, मरीज आज भी कंधों पर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Bageshwar8 hours agoबागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
Uttarkashi10 hours agoउत्तरकाशी में पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, डरा रहीं बड़ी-बड़ी और चौड़ी होतीं दरारें
Cricket2 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips









































