Chamoli
बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे बदरीनाथ धाम, 17 जून से लेकर 19 जून तक भव्य कथा का करेंगे आयोजन।

चमोली – बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री रविवार को भगवान बदरीनाथ धाम पहुंचे है। यहां वह 17 जून से लेकर 19 जून तक भव्य कथा का आयोजन करेंगे।
जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। इसके बाद खाक चौक आश्रम पहुंचकर भगवान बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना की। बताया जा रहा है कि वह यहां परमाथ निकेतन में ‘श्री बदरीनाथ महात्म्य’ कथा करेंगे। कथा को लेकर सेवकों ने तैयारी भी तेज कर दी है। यह कथा बागेश्वर धाम के फेसबुक पेज पर लाइव भी देखी जा सकेगी।
Chamoli
ड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र के डुंग्री गांव निवासी आईटीबीपी जवान प्रदीप कुमार की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहे जवान की पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में जान चली गई।
Table of Contents
अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत
उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र के डुंग्री गांव निवासी आईटीबीपी जवान प्रदीप कुमार की ट्रेन दुर्घटना में जान चली गई। रविवार को जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास हुआ था ट्रेन हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र पातीराम भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 23वीं बटालियन में तैनात थे। उनकी तैनाती सीमा द्वार, देहरादून में थी। वो अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसा हुआ। इसी हादसे में प्रदीप कुमार की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिवार और गांव में मातम पसर गया। जवान की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पार्थिव शरीर को देखकर बिलख पड़े परिजन
रविवार को प्रदीप कुमार का पार्थिव शरीर नारायणबगड़ स्थित उनके पैतृक घाट पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को देखकर परिवार के लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम दर्शन के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां-पिता और अन्य परिजनों के विलाप से पूरा माहौल बेहद भावुक हो गया।
Chamoli
THDC टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, लापता दो लोगों की हर संभावित स्थान पर हो रही खोजबीन

Chamoli News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को रेस्क्यू अभियान को और तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं चल रहे खोज एवं बचाव अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा रेस्क्यू में जुटी सभी टीमों से समन्वय करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
Table of Contents
THDC टनल में रेस्क्यू अभियान जारी
टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दोनों लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। टनल के भीतर पानी के स्तर को कम करने के लिए पंपों के माध्यम से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है। पानी की निकासी से टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों के आगे बढ़ने और प्रभावित हिस्सों में गहन खोजबीन करने के लिए रास्ता सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
लापता दो लोगों की हर संभावित स्थान पर हो रही खोजबीन
रेस्क्यू अभियान के दौरान टनल के भीतर फंसी मशीनों और अन्य भारी अवरोधों को हटाने का कार्य भी प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। आधुनिक उपकरणों एवं उपलब्ध तकनीकी संसाधनों की मदद से फंसी मशीनों को बाहर निकालने का प्रयास तेजी से जारी है, ताकि रेस्क्यू टीमों के लिए टनल के अंदर आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो सके। मलबे और प्रभावित हिस्सों को व्यवस्थित तरीके से हटाते हुए संभावित सभी स्थानों पर बारीकी से खोजबीन की जा रही है।

प्रत्येक संभावित स्थान को चिन्हित कर सघन सर्च ऑपरेशन जारी
रेस्क्यू टीमों द्वारा टनल के भीतर प्रत्येक संभावित स्थान को चिन्हित कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे के बीच छोटी से छोटी जगह और ऐसे सभी हिस्सों की भी गहन जांच की जा रही है, जहां लापता लोगों के होने की संभावना हो सकती है। अभियान में किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए टीमों द्वारा लगातार आगे बढ़कर खोजबीन की जा रही है।
अब तक कुल 20 लोगों को बाहर निकाला गया
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के माध्यम से हादसे के कारणों व परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद टनल से अब तक कुल 20 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि 8 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। वहीं, टनल में फंसे दो शेष लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
Chamoli
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली

Chamoli News : बद्रीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का विधिवत आगाज हो गया है। महोत्सव के पहले दिन बद्रीनाथ मंदिर में भगवान नर-नारायण की उत्सव मूर्ति का विशेष महाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित कर आरती संपन्न हुई।
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का शुभारंभ
मंदिर के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए। पूजा के बाद सुबह करीब 9:30 बजे भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली भक्तों के साथ माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई।
माता मूर्ति मंदिर पहुंचने पर नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी की ओर से भगवान नर-नारायण का महाभिषेक और विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान को भोग भी अर्पित किया जाएगा।

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह
नर-नारायण महोत्सव को लेकर बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक परंपराओं और अनुष्ठानों का विधिवत आयोजन किया जा रहा है।
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील
Breakingnews6 hours agoराष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Cricket7 hours agoPD vs NDS Dream11 Prediction Match 32 DPL 2026: Pitch Report, Probable XI & Fantasy Tips
Trending9 hours agoमकान की मरम्मत के दौरान मजदूरों को मिला खजाना, दीवार के भीतर से मिला 98 करोड़ का सोना
Chamoli10 hours agoड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
Dehradun11 hours agoसहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही हरियाणा की महिला, पुलिस ने बरामद किया शव
big news7 hours agoNET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरकर किया विरोध
Haridwar9 hours agoयहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत





































