Chamoli
भूस्खलन से बाधित बदरीनाथ हाईवे, प्रशासन राहत कार्य में जुटा

चमोली: चमोली जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया है। गौचर से कर्णप्रयाग के बीच हुए भारी भूस्खलन के चलते हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
प्रशासन की ओर से हाईवे को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास जारी हैं। भारी मशीनरी के माध्यम से मलबा हटाने का काम चल रहा है और अधिकारियों का कहना है कि कुछ ही समय में रास्ता फिर से खोल दिया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
हालांकि दोपहर के बाद बारिश थम गई थी और अधिकांश हिस्सों में हाईवे चालू कर दिया गया था, लेकिन चमोली की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां भूस्खलन की आशंका लगातार बनी रहती है। विशेषकर पीपलकोटी और भनेरपानी जैसे इलाकों में अभी भी सक्रिय भूस्खलन हो रहा है। इन क्षेत्रों में प्रशासन ने निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, ताकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।
राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे आपदा जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क मोड में है। सभी जिलाधिकारियों को लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में जेसीबी और अन्य जरूरी संसाधन पहले से तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
इसके अलावा, नदी-नालों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, राहत सामग्री और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने, और प्रशासनिक टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है, और आम जनता से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
Breakingnews
बड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल

Chamoli News : चमोली में सेना का वाहन हादसे का शिकार, दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
Chamoli News : चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए।
Table of Contents
चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त
चोपता सड़क मार्ग पर एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सेना के जवान सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
घायल जवानों को प्रदीप रमोला और राहुल अजय पंवार ने देवदूत बनकर अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से जवान धवल राठौर को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि धवल राठोर अग्निवीर के रूप मेंभारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
big news
बड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घास लेने के लिए जंगल गई एक महिला की बोल्डर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर
चमोली जिले के गैरबारम गांव में जानवरों के लिए घास लेने के जंगल गई महिला की पत्थर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कमला देवी(52) पत्नी कुंदन सिंह अपने पालतू पशुओं के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान उनके ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
आनन-फानन में महिला को 108 की सहायता से सीएचसी थराली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल के ऊपर कोई कार्य चल रहा था। वहीं से पत्थर गिर कर महिला के ऊपर आया और ये हादसा हो गया।
दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग
ग्रामीणों ने इस हादसे की जांच की मांग की है। इसके साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी की मांग भी की है। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों शांत हो गए हैं। मामले को लेकर सीएमओ चमोली अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के पहले ही महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका कमला देवी जूनियर हाईस्कूल में भोजनमाता थी।
big news
इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Hemkund Sahib Yatra 2026 : उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब तीर्थस्थल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 23 मई को खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही हेमकुंड यात्रा का भी आगाज हो जाएगा।
Table of Contents
23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब धाम 23 मई 2026 से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसी के साथ यात्रा का भी शुभारंभ हो जाएगा। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा की।

इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra 2026
बता दें कि इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा समय से पहले शुरू हो रही है। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने इस वर्ष मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और पिछले वर्षों की अपेक्षा कम बर्फबारी को देखते हुए यात्रा को सामान्य समय से पहले शुरू करने का फैसला लिया है।

पिछले साल 25 मई से शुरू हुई थी हेमकुंड साहिब यात्रा
बता दें कि साल 2025 में हेमकुंड साहिब यात्रा 25 मई से शुरू हुई थी। 10 अक्टूबर 2025 को यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के 139 दिनों में कुल 2 लाख 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे और मत्था टेका। इस संख्या को अब तक की सबसे अधिक दर्शन करने वालों की संख्या है।
Cricket12 hours agoGT vs KKR Dream11 Prediction Match 25 ipl 2026 : गुजरात और कोलकाता के बीच अहमदाबाद में महामुकाबला , ये हो सकती है आज की बेस्ट फैंटेसी टीम…
Cricket9 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction Match 26 ipl 2026 : बेंगलुरु में होगी रनों की बारिश, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट
Cricket12 hours agoLAH vs QUE Dream11 Prediction Match 26 Psl 2026
Cricket12 hours agoSA-W vs IND-W Dream11 Prediction 1st T20I Apr 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
uttarakhand weather12 hours agoअगले 24 घटों में उत्तराखंड में होगी बारिश, इन जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी, जानें अपने शहर का हाल
big news13 hours agoदेहरादून में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक भिड़ी 6 गाड़ियां, मौके पर मची अफरा-तफरी
Haldwani14 hours agoहल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप
Cricket9 hours agoNAM vs SCO Dream11 Team 3rd T20I April 2026 : फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेयर्स..







































