Breakingnews
Banbhulpura News : बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अपडेट, जानें यहां

Banbhulpura News : हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अपडेट सामने आई है। बनभूलपुरा रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है।
Banbhulpura News : बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
आज सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुनवाई होनी थी। लेकिन कोर्ट ने मंगलवार को निर्धारित सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए अगली तारीख 10 दिसंबर तय कर दी है। इससे पहले उम्मीद की जा रही थी कि आज इस बहुचर्चित केस में कोई महत्वपूर्ण फैसला आ सकता है, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते सुनवाई स्थगित कर दी गई।
10 दिसंबर को हो सकता है मामले का फैसला
बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्र की रेलवे भूमि पर अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा तैयार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हजारों परिवारों के पुनर्वास एवं हटाए जाने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन लगातार इलाके में गश्त कर रहा है और किसी भी तरह की अफवाहों पर नजर रखी जा रही है। माना जा रहा है कि दस दिसबंर को इस मामले में फैसला आ सकता है।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में फायरिंग से मचा हड़कंप, पटेलनगर में दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली

Dehradun News : राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक युवक पर कथित फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में फायरिंग से मचा हड़कंप
पुलिस को दी गई शिकायत में हरिद्वार के झबरेड़ा निवासी सन्नी ने बताया कि 19 जुलाई को उसके दोस्त शुभम ने उसे फोन कर पटेल नगर स्थित स्वास्तिक कैफे के बाहर मिलने के लिए बुलाया था। शिकायत के अनुसार, दोनों के बीच पहले से चल रहे मनमुटाव को खत्म करने के उद्देश्य से ये मुलाकात तय हुई थी।
पटेलनगर में दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली
पीड़ित का आरोप है कि तय समय पर मौके पर पहुंचने पर शुभम अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौजूद था। बातचीत के दौरान पहले कहासुनी हुई और फिर शुभम ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। हालांकि, साथ मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे सुरक्षित बचा लिया।
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार
शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि युवराज नाम के एक अन्य युवक ने भी हथियार से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हो सका। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की।
पुलिलस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Breakingnews
बागेश्वर में बड़ा हादसा! सरयू नदी में बहा 7 साल का बच्चा, तलाश में जुटी SDRF और NDRF की टीमें

Bageshwar News : बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब सात वर्षीय एक बच्चा सरयू नदी के तेज बहाव में बह गया।
Table of Contents
बागेश्वर में सरयू नदी में बहा 7 साल का बच्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि राकेश नाम का करीब सात साल का बच्चा शिवालय के समीप सरयू नदी में बह गया।
तलाश में जुटी SDRF और NDRF की टीमें
सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमें नदी और आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और अभियान लगातार जारी है।

विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रशासन ने बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Breakingnews
1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में उत्तराखंड में पड़ा CBI का छापा, काशीपुर में फैक्टरी में खंगाले दस्तावेज

CBI Raid in Uttarakhand : 1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में उत्तराखंड में CBI की कार्रवाई देखने को मिली है। CBI ने काशीपुर में फैक्टरी में दस्तावेज खंगाले हैं।
Table of Contents
1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में उत्तराखंड में पड़ा CBI का छापा
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 1109 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक औद्योगिक इकाई में छापेमारी की। ये कार्रवाई ओडिशा की कंपनी गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज मामले के संबंध में की गई।
CBI ने काशीपुर में फैक्टरी में खंगाले दस्तावेज
बताया जा रहा है कि काशीपुर स्थित यह फैक्टरी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण औद्योगिक उपकरणों का निर्माण करती है। सीबीआई की जांच केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रही। एजेंसी ने इस मामले में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिशा के विभिन्न ठिकानों पर भी एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जुटाना है।
केनरा बैंक से जुड़ा हुआ है मामला
जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी पर केनरा बैंक से फंड आधारित और गैर-फंड आधारित ऋण सुविधाओं के माध्यम से करीब 1109 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिक ऋण प्राप्त करने के लिए कंपनी ने अपने स्टॉक का मूल्य वास्तविकता से अधिक दर्शाया और व्यापारिक देनदारियों से जुड़े आंकड़ों में कथित रूप से हेरफेर किया। इसके अलावा वित्तीय दस्तावेजों में भी भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करने के आरोप लगाए गए हैं।
छापेमारी के दौरान जब्त किए गए कई दस्तावेज
सीबीआई का कहना है कि ऋण स्वीकृत होने के बाद धनराशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के बजाय अन्य कार्यों में किया गया और उसे अलग-अलग खातों में स्थानांतरित किया गया। जांच में यह भी आरोप है कि बैंक खातों को नियमित और सक्रिय दिखाने के लिए कथित तौर पर फर्जी वित्तीय लेनदेन किए गए, जिससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
फिलहाल सीबीआई मामले की विस्तृत जांच कर रही है और छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों व डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews21 hours ago1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में उत्तराखंड में पड़ा CBI का छापा, काशीपुर में फैक्टरी में खंगाले दस्तावेज
Cricket21 hours agoWomen’s Hundred League 2026 Schedule: यहाँ देखें पूरा शेड्यूल, टीमें और नया फॉर्मेट
Cricket16 hours agoBest MIL-W vs SL-W Dream11 Team 2026 : The Hundred Women’s Match 1 (21-07-2026)
Breakingnews16 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में फायरिंग से मचा हड़कंप, पटेलनगर में दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली
Rishikesh19 hours agoऋषिकेश में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, एक व्यक्ति ने घर में की आत्महत्या, स्टेशन के पास मिला अज्ञात शव
Uttarakhand20 hours agoGidara Bugyal Trek : उत्तरकाशी का अनछुआ खजाना | Complete Trekking Guide 2026
Dehradun14 hours agoमसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, 12 जिलों में आज स्कूल बंद, लोगों से सतर्क रहने की अपील







































