Crime
उपहार पार्सल पर क्यूआर कोड स्कैन करने से पहले हो जाओ सावधान..वरना अकाउंट हो जाएगा खाली।

हरिद्वार – यदि आपके पास अनजान व्यक्ति ने कोई उपहार पार्सल के माध्यम से भेजा है और उस पर क्यूआर (क्विक रिस्पॉन्स) कोड बना है तो जरा सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा न हो कि आप क्यूआर कोड को स्कैन कर दें और आपका खाता खाली हो जाए। क्योंकि, साइबर जालसाजों ने लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करने का ये नया तरीका इजाद कर लिया है। पुलिस इससे लोगों को सावधान कर रही है।

हरिद्वार जिले में रोजाना साइबर ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। एक हफ्ते में 10 से अधिक शिकायतें साइबर ठगी की पहुंचती हैं। साइबर जालसाज लोगों को हर बार नए-नए अंदाज अपनाते हुए शिकार बनाते हैं और खातों से रकम साफ कर देते हैं।
यूपीसीएल से लेकर बैंक कर्मचारी बनकर तो कभी कस्टमर केयर से खुद को बाते हुए ठग लोगों को जाल में फंसाते हैं। अब नया तरीका ठगों ने निकाला है, जिसमें वह उपहार को पैक कराकर लोगों को भेजते हैं। इस पर क्यूआर कोड बना होता है। इसे गलती से लोग स्कैन कर बैठते हैं और खातों से रकम साफ हो जाती है।
big news
यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस में कुछ दंबंगों ने घुसकर एक छात्र की पिटाई कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान कैंपस के सुरक्षा गार्ड बस मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने छात्र को बचाने तक की कोशिश नहीं की।
Table of Contents
कोर यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा
रुड़की के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस उस वक्त रणभूमि में तब्दील हो गया, जब आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने एक छात्र को घेरकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। बेल्ट, लात-घूंसों और बेरहमी की हद पार करती ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग युवक बेखौफ होकर एक निहत्थे छात्र को पीट रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद कोर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड भी इस पूरी घटना के सामने लाचार नजर आए और छात्र को बचाने में नाकाम रहे।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि घायल छात्र सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जबरदस्तपुर गांव का रहने वाला है। पिटाई के कारण छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं यूनिवर्सिटी के छात्रों में भी भारी आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
Ramnagar
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramnagar News : रामनगर में खुलेआम घूम रहे बददमाश, घर में क्यारी में पानी दे रही महिला का मंगसूत्र लूटा
Ramnagar News : रामनगर में महिला से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है।
Table of Contents
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिरूमदारा स्थित शांति कुंज रोड निवासी दुर्गा देवी, पत्नी बिशन सिंह बिष्ट, शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। पीड़िता दुर्गा देवी अपने घर के पास खेत की क्यारी में पानी दे रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी लूट की पूरी वारदात
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली वार्ड सदस्य रेखा देवी को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी की और कहा कि वे खुद ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
उनका कहना है कि पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सीओ सुमित पांडे का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
big news3 hours agoरिजर्व फॉरेस्ट में मंत्री जी के बेटे की शादी को लेकर बवाल, सफाई में बोले मंत्री- पहले बता देते तो कहीं और करते शादी
big news9 hours agoबीकेटीसी के स्थायी CEO की हुई नियुक्ति, PCS अधिकारी सोहन सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
Dehradun7 hours agoऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को किया गिरफ्तार
Uttarakhand4 hours ago28 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी देहरादून में विशाल मशाल जुलूस, महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देगी जवाब
Dehradun4 hours agoसीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण, कहा- कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को दिया मंच
big news6 hours agoगेहूं काटते समय मिली टॉपर बनने की खबर, बेटे के जिला टॉप करने की खबर सुन रो पड़े किसान पिता
Rudraprayag2 hours agoएसपी रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ मार्ग का किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा






































