Dehradun
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: खुले में कुट्टू का आटा बेचा तो होगी सख्त कार्रवाई, उपभोक्ताओं से सील पैक आटा खरीदने की अपील !

देहरादून: नवरात्रि के दौरान व्रत उपवास में प्रमुखता से उपयोग किए जाने वाले कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर उत्तराखंड सरकार ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कुट्टू के आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटी व संदूषित आटे के कारण होने वाली बीमारियों की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य सचिव व खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डाॅ आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर राज्य में कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर नई गाईडलाइन जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अब कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता खुले में कुट्टू का आटा नहीं बेच सकेगा। इसका विक्रय केवल सील बंद पैकेटों में ही किया जाएगा। इसके अलावा, पैकेट पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अनुसार लेबलिंग नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है।
खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डाॅ आर राजेश कुमार ने कहा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार, कुट्टू के आटे की पिसाई की तिथि, पैकेजिंग की तिथि और एक्सपायरी डेट पैकेट पर स्पष्ट रूप से अंकित करना जरूरी होगा। इसके अतिरिक्त, हर पैकेट पर विक्रेता की खाद्य लाइसेंस संख्या दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।
खाद्य कारोबारियों के लिए सख्त नियम
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डाॅ आर राजेश कुमार ने कहा बिना वैध खाद्य लाइसेंस के कुट्टू का आटा और बीज नहीं बेचा जा सकेगा। सभी खाद्य कारोबारियों को खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड लिखित रूप में रखना होगा। बिना अनुमति के खुले में कुट्टू के आटे की बिक्री करने पर कडी कार्रवाई की जाएगी।
मिलावट से बीमार होने की घटनाएं
गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में देहरादून, हरिद्वार और अन्य जिलों में मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से कई लोग फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियों से ग्रसित होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए सरकार ने पहले से ही सख्ती बरतने का फैसला किया है।
संबंधित अधिकारियों को दिए गए कडे निर्देश
आयुक्त डाॅ आर राजेश कुमार ने कहा खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है कि नए नियमों का कडाई से पालन हो और इसकी नियमित जांच व निरीक्षण किया जाए। यदि कोई भी विक्रेता इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा नवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे की खरीदारी करते समय उपभोक्ताओं को भी चाहिए कि वे केवल सील पैक आटा ही खरीदें और पैकेट पर अंकित निर्माण व एक्सपायरी तिथि, लाइसेंस नंबर और अन्य विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें।
कुट्टू के आटे के छह सैंपल फेल
आयुक्त डाॅ आर राजेश कुमार ने कहा कुट्टू के आटे की जांच में कई नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जनपदों में सघन निरीक्षण और नमूना संग्रहण किये जा रहे हैं। जिसमें कई प्रतिष्ठानों से लिए गए कुट्टू के आटे के नमूने असुरक्षित पाए गए। रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में इन नमूनों की जांच की गई। देहरादून जनपद में मैसर्स लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी, विकासनगर से संग्रहित नमूना मिला असुरक्षित। यह कीट व फंगस से विषाक्त पाया गया। ब्लिंक कामर्स प्राइवेट लिमिटेड ऋषिकेश, हरिद्वार जनपद में नटराज एजेंसी, पीठ बाजार, ज्वालापुर और आशीष प्रोविजन स्टोर, खेडी मुबारकपुर, लक्सर से संग्रहित नमूने भी असुरक्षित पाए गए। इनमें मायकोटॉक्सिन विषाक्त पाया गया है। इसके अलावा अनाज मंडी रुडकी स्थित शिवा स्टोर से संग्रहित नमूना अधोमानक मिला। वहीं, जनपद ऊधमसिंहनगर में सिसोना, सितारगंज स्थित जय मैया किराना स्टोर से लिए कुट्टू के आटे के सैंपल में मायकोटॉक्सिन पाया गया। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि इन मिलावटी और असुरक्षित नमूनों को लेकर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद दायर करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
खाद्य कारोबारियों को मिली चेतावनी
खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया है कि वे खुले में कुट्टू का आटा न बेचें और केवल सील पैक व मानकों के अनुरूप उत्पाद ही बिक्री के लिए रखें। इसके अलावा, सभी खाद्य विक्रेताओं को खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य किया गया है।
उपभोक्ताओं से अपील
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे की खरीदारी करते समय विशेष सतर्कता बरतें। केवल सील पैक और वैध लाइसेंस प्राप्त उत्पाद ही खरीदें और पैकेट पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि और लाइसेंस नंबर की जांच अवश्य करें। यदि किसी उपभोक्ता को संदेहास्पद खाद्य उत्पाद मिलता है, तो वह इसकी शिकायत संबंधित विभाग से कर सकता है।
#BuckwheatFlourSale #GovernmentCrackdown #ContaminatedSamples #SealedPackaging #LicensingRequirement
Dehradun
देहरादून में कल बदलेगा ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Dehradun News : प्रकाश पर्व के अवसर पर 21 नवंबर को देहरादून में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शोभायात्रा दोपहर 1 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।
Table of Contents
देहरादून में कल बदलेगा ट्रैफिक प्लान
शोभायात्रा की शुरुआत पटेलनगर स्थित गुरुद्वारे से होगी। यहां से जुलूस सहारनपुर चौक, लक्खीबाग पुलिस चौकी, दर्शनी गेट, धामावाला, पलटन बाजार, दर्शन लाल चौक, बुद्धा चौक और सुभाष रोड होते हुए गुरुद्वारा श्री नानक निवास पहुंचेगा। यहीं शोभायात्रा का समापन होगा।
घर से निकलने से पहले देख लें रूट
यातायात पुलिस के अनुसार, शोभायात्रा सड़क के बाईं ओर निकाली जाएगी और दाईं ओर से वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर पटेलनगर मंडी, लाल पुल, बल्लीवाला और सहारनपुर चौक से वाहनों को जीएमएस रोड के रास्ते घंटाघर की ओर भेजा जाएगा। शोभायात्रा के घंटाघर से दर्शन लाल चौक पहुंचने पर चकराता रोड से आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
दर्शन लाल चौक और बुद्धा चौक के आसपास भी यातायात के दबाव को देखते हुए रूट में बदलाव किया जाएगा। वहीं, शोभायात्रा के सुभाष रोड पहुंचने पर वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा। सीएमआई और रेसकोर्स चौक से एमकेपी चौक की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
इन स्थानों पर रहेंगे बैरियर प्वाइंट
ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटेलनगर मंडी, बल्लीवाला चौक, लालपुल तिराहा, घंटाघर, बुद्धा चौक, लैंसडाउन चौक, सीएमआई तिराहा और एमकेपी चौक पर बैरियर लगाए जाएंगे। इन स्थानों से वाहनों को शोभायात्रा के मार्ग पर जाने से रोका जाएगा।
यातायात पुलिस ने लोगों से शोभायात्रा वाले रास्तों पर जाने से बचने और निर्धारित डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।
नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो लगेगा 1500 रुपये जुर्माना
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर क्रेन से उसे टो किया जाएगा। इसके लिए 1,500 रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा सार्वजनिक रास्तों और चौराहों पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun
देहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, 11वीं के छात्र पर FIR

Dehradun News : स्कूल में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप उसी स्कूल के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र पर लगा है। परिजनों ने छात्रा को धमकाने, बदनाम करने और सीसीटीवी फुटेज मिटवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
Table of Contents
देहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप
कोतवाली क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी स्कूल के 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र ने गलत हरकत की। मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
11वीं के छात्र पर FIR
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 18 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र ने यौन उत्पीड़न किया। साथ ही छात्रा को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
परिजनों ने मामले से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिटवाने और घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचने से रोकने के प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न, धमकी देने और साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
Dehradun
लोन के बदले मांगी थी 9 लाख की रिश्वत, CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार

Dehradun News : राजधानी देहरादून में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्रांच ने कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के ब्रांच मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 1.80 करोड़ रुपये का लोन मंजूर कराने और उसका भुगतान करवाने के एवज में शिकायतकर्ता से 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
Table of Contents
लोन के बदले मांगी थी 9 लाख की रिश्वत
सीबीआई के अनुसार, क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा में अपनी संपत्ति के आधार पर 1.80 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने और वितरित कराने के बदले ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (DSA) के रूप में काम कर रहे तीन निजी व्यक्तियों ने कुल लोन राशि का 5 प्रतिशत यानी 9 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे थे।
CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उससे पहले ही 2.50 लाख रुपये नकद ले चुके थे और बाकी 6.50 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद आरोपियों के कहने पर शिकायतकर्ता ने 3.80 लाख और 2.20 लाख रुपये के दो बिना तारीख वाले चेक दिए। साथ ही 50 हजार रुपये नकद देने की बात भी तय हुई।
देर शाम जाल बिछाकर सीबीआई ने की कार्रवाई
मामले में सीबीआई ने 18 नवंबर की देर शाम जाल बिछाकर डीएसए नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कथित संलिप्तता के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और एक अन्य डीएसए नीरज राय को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई ने आरोपियों के आवास पर तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी भी बरामद की है। तीनों आरोपियों को 19 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल सीबीआई मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Dehradun6 hours agoलोन के बदले मांगी थी 9 लाख की रिश्वत, CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार
National5 hours agoदिवाली के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 11 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की
Dehradun4 hours agoदेहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, 11वीं के छात्र पर FIR
Breakingnews4 hours agoCM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
Dehradun38 minutes agoदेहरादून में कल बदलेगा ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले देख लें रूट







































