Breakingnews
सीएम पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा , जनवरी 2025 से लागू होगा UCC….

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और राज्य आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला प्रदेश बन जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) की बैठक के दौरान इस महत्वपूर्ण कदम की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “प्रदेश सरकार अपने संकल्प के अनुसार समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में पूरी तरह तैयार है।”
समिति द्वारा की गई तैयारी:
मुख्यमंत्री ने बताया कि मार्च 2022 में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्णय लिया गया था। इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई ने की, और समिति में पांच सदस्य थे। समिति की रिपोर्ट के आधार पर 7 फरवरी 2024 को राज्य विधान सभा से समान नागरिक संहिता विधेयक 2024 पारित हुआ, और राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद 12 मार्च 2024 को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया।
नियमावली और प्रशिक्षण:
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून के तहत नियमावली भी पूरी हो चुकी है, और अब जनवरी 2025 से इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समान नागरिक संहिता के प्रावधानों को लागू करने के लिए कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण दिया जाए। इसके साथ ही सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को जुटाने की दिशा में काम तेज़ किया जाए।
ऑनलाइन सेवाओं का प्रावधान:
जन सामान्य को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत एक पोर्टल और मोबाइल एप भी तैयार किया गया है, जिससे पंजीकरण, अपील और अन्य प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से की जा सकेंगी। उन्होंने कहा, “इससे लोगों को अधिक से अधिक सेवाओं का लाभ मिलेगा और जनसामान्य की सुविधा का खास ध्यान रखा जाएगा।”
समान नागरिक संहिता का प्रभाव:
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना को आगे बढ़ाना है। यह कानून विशेष रूप से देवभूमि की महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए नए अवसर खोलेगा और समाज को एक नई दिशा देगा।
#Uttarakhand #UniformCivilCode #PuskarSinghDhami #UttarakhandGovernment #SocialReform #WomenEmpowerment #ChildrenEmpowerment #UttarakhandNews #LegalReform
Breakingnews
संसद में टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश, मसूरी में राहुल गांधी का फूंका पुतला

Mussoorie News : संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज राहुल गांधी का पुतला फूंका।
Table of Contents
संसद में टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी में राहुल गांधी का फूंका पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला हाथों में लेकर कांग्रेस पार्टी के विरोध में नारे लगाए और बाद में पुतले का दहन किया। प्रदर्शन के दौरान “राहुल गांधी मुर्दाबाद” और “कांग्रेस पार्टी होश में आओ” जैसे नारे गूंजते रहे।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि लोकसभा में चुने गए जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं और उनके आचरण व व्यवहार पर पूरे देश की नजर रहती है।
उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख पार्टियों का नेतृत्व करने वाले नेताओं से मर्यादित भाषा और जिम्मेदार बयान की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कर क्या संदेश दिया जा रहा है। ये न केवल निंदनीय है बल्कि संसदीय गरिमा के भी खिलाफ है।
ये बयान पूरे अल्पसंख्यक समाज को आहत करने वाला
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संसद में जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वो केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे अल्पसंख्यक समाज को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान ये दर्शाते हैं कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई ठोस नीति या मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल विवादित बयान देकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।
रजत अग्रवाल ने कहा कि “गद्दार” जैसे शब्दों का प्रयोग करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ये कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को भी उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इतिहास से सबक लेने के बजाय आज भी समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन दंगों में कांग्रेस की भूमिका को देश कभी भूल नहीं सकता और सिख समाज आज भी उस पीड़ा से पूरी तरह उबर नहीं पाया है।
Breakingnews
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव

Nainital News : नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद हिंदू वादी संगठनों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आज विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का घेराव किया।
Table of Contents
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
नैनीताल के भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इसके बाद से ही भवाली में हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। जिसे लेकर आज सुबह विभिन्न हिंदू वादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। इसके साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर विरोध भी जताया।
हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। वहीं मामले में एसपी जगदीश चंद्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोप के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
एसपी जगदीश चंद्रा ने क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। आरोपी साहिल निवासी टमट्यूडा है जो कि भवाली में टैक्सी का काम करता है। जबकि उसका पिता दर्जी का काम करता है। नाबालिग के परिजनों ने बुधवार चार फरवरी की शाम कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
Breakingnews
दून जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन, XEN व ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Dehradun News : देहरादून जिला प्रशासन ने पिटकुल को बैन कर दिया है। इसके साथ ही XEN और ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Table of Contents
दून जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन
रोड कटिंग कार्य में अनुमति की शर्तों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। देहरादून जिला प्रशासन ने पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड (पिटकुल) की रोड कटिंग अनुमति निरस्त करते हुए कार्य को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।
XEN व ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) को दी गई रोड कटिंग की अनुमति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित कार्य पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।
लगातार लोगों के घायल होने की घटनाएं आ रही थी सामने
एलआईसी भवन के पास चल रहे विद्युत केबल अंडरग्राउंड कार्य के दौरान लगातार लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासनिक आदेश के अनुपालन में पिटकुल की अनुमति पर बैन लगाते हुए संबंधित एक्सईएन (XEN) और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Cricket22 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction – WPL फाइनल के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प…
big news23 hours agoहरिद्वार में SSP प्रमेंद्र डोभाल ने किया बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और 4 दारोगाओं के किए तबादले
Haridwar19 hours agoहरिद्वार में विसर्जित की गईं दिवंगत अजित पंवार की अस्थियां, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
big news20 hours agoआपके बच्चे के फोन में भी है ये गेम तो हो जाएं सावधान !, एक टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान
Breakingnews15 hours agoनैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
Ramnagar22 hours agoगर्जिया देवी मंदिर अस्थायी रूप से बंद, 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक, ये है वजह
Dehradun16 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026: वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों एवं शंखनाद के बीच हुआ शुभारंभ
big news21 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, क्या कहता है अल्पसंख्यक समाज, पढ़ें खास रिपोर्ट






































