Dehradun
भाजपा ने स्टार प्रचारकों का स्थान व समय किया तय, इन स्थानों पर करेंगे स्टार प्रचारक जन, 12 को राजनाथ सिंह करेंगे जनसभा।

देहरादून – लोकसभा चुनाव में प्रचार गरमाने के लिए भाजपा अगले हफ्ते अपने स्टार प्रचारकों को झोंक देगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 अप्रैल को गोपेश्वर और अल्मोड़ा में चुनावी जनसभाएं करेंगे। इसी दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी कैंट, धर्मपुर, गदरपुर और सितारगंज में प्रचार करेंगे। 12 को ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रचार के लिए हरिद्वार आएंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 14 अप्रैल को उत्तरकाशी, ऋषिकेश और बागेश्वर में चुनावी जनसभाएं करेंगी।

उनसे पहले प्रचार करने के लिए सात व आठ अप्रैल को भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन आएंगे। वह हरिद्वार और नैनीताल संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। हरिद्वार में अल्पसंख्यक वोटों को साधने के लिए पार्टी ने उनके भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम लगाए हैं।
इसके अलावा वह नैनीताल संसदीय क्षेत्र में जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर में प्रचार करेंगे। सात अप्रैल को मनजिंदर सिंह सिरसा बागेश्वर व नैनीताल में प्रचार करेंगे। आठ व अप्रैल को जनरल वीके सिंह टिहरी, पौड़ी, नैनीताल लोस सीट पर प्रचार करेंगे। उनकी मसूरी, कैंट, ढालवाला, अल्मोड़ा में जनसभाएं होंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ और केंद्रीय नेताओं के दौरे भी जल्द तय हो सकते हैं।
Uttarakhand
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी

Dehradun News : आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्वाचन ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध नहीं कराने वाले 250 से अधिक सरकारी विभाग प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी
चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने केंद्र और राज्य सरकार के सभी विभागों, कार्यालयों और संस्थानों से वहां कार्यरत कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा था। इसके लिए निर्धारित समय सीमा भी तय की गई थी, लेकिन कई विभागों ने अब तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। वहीं, कुछ विभागों की ओर से भेजी गई सूचियां भी अधूरी हैं।
देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा के अनुसार, जनपद में करीब 500 विभागों ने ही कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराया है, जबकि 250 से अधिक विभागों की सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है। विधानसभा चुनाव-2027 के लिए रिजर्व कार्मिकों समेत विभिन्न निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए लगभग 23 हजार कर्मचारियों की जरूरत का आकलन किया गया है। इसके मुकाबले अब तक केवल 12 हजार कर्मचारियों का ही विवरण प्रशासन को मिला है।
तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं
कर्मचारियों का पूरा आंकड़ा नहीं मिलने से निर्वाचन ड्यूटी के लिए जरूरी मानव संसाधन का आकलन प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्धारित प्रारूप में कर्मचारियों की अद्यतन और पूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। तय समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

Mussoorie News : मसूरी में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 28 वर्षीय सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस को मिली शुरुआती सूचना में सतीश के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया गया, जबकि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद उसके दोस्त सरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Table of Contents
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
मृतक की पहचान सतीश पुत्र जगदीश, निवासी पिक्चर पैलेस, मसूरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सतीश अपने परिचित सरजीत निवासी आईटीएम लंढौर के साथ पिकअप वाहन में कहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। बीती शाम दोनों सिविल अस्पताल, सिपलिंग स्टेट के पास पहुंचे, जहां किसी तीसरे व्यक्ति के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों वाहन से उतरकर पैदल पिकअप के पीछे की तरफ चले गए।
दोस्त पर ही लगे हत्या के आरोप
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वापस लौटने पर सरजीत पिकअप लेकर आगे निकल गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कुछ समय बाद जब वो वापस लौटा तो वाहन की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सतीश को पिकअप का किनारा लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे लंढौर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। सूचना देने वाले ने आरोप लगाया था कि सतीश के दोस्त ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह भाटी, उपनिरीक्षक रजनीश सैनी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अब पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं। पहली सूचना में हत्या का आरोप क्यों लगाया गया? तीसरे व्यक्ति के साथ हुई कहासुनी का इस घटना से क्या संबंध है? क्या सतीश की मौत वाहन की टक्कर से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोस्त सरजीत से पूछताछ के साथ घटनास्थल की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।
Dehradun
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़ा और 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी OPS

Uttarakhand News : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों और कर्मचारी कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क, पुल, पार्किंग और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 155.96 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी और 178 पुलिसकर्मियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में शामिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।
Table of Contents
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
सरकार ने 1 जुलाई 2026 से छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 262 प्रतिशत से बढ़ाकर 269 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, पांचवें वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA 483 प्रतिशत से बढ़ाकर 497 प्रतिशत किया गया है।
इसके अलावा 178 पुलिस, पीएसी और आईआरबी कार्मिकों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से पुरानी पेंशन योजना (OPS) में शामिल करने की मंजूरी दी गई है।
पार्किंग और सड़क-पुल निर्माण के लिए करोड़ों मंजूर
अवस्थापना विकास के तहत चंपावत के लोहाघाट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए 998.55 लाख रुपये और अल्मोड़ा के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए 591.16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वहीं, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में विभिन्न मोटर मार्गों पर पुराने क्लास-बी पुलों को क्लास-ए में उच्चीकृत करने और नए पुलों के निर्माण के लिए भी बजट मंजूर किया गया है। इसके अतिरिक्त टिहरी, पौड़ी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर में ग्रामीण एवं संपर्क मार्गों के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
देहरादून और हरिद्वार में लगेंगे वाटर मीटर
पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए देहरादून और हरिद्वार के अधिक पानी की खपत वाले वार्डों में घरेलू मैकेनिकल वाटर मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए देहरादून में 349.59 लाख और हरिद्वार में 464.77 लाख रुपये यानी कुल 814.36 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वैच्छिक चकबंदी को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
Kotdwar22 hours agoकोटद्वार में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत
Breakingnews20 hours agoWhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने जारी किया अलर्ट, बताई ये वजह
Haridwar3 hours agoदेव दीपावली पर रोशनी से नहाई हर की पौड़ी, हजारों दीपों के बीच हुई मां गंगा की आराधना
Udham Singh Nagar3 hours agoबाजपुर में आग का तांडव! चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख, लाखों का नुकसान
Uttarakhand1 hour agoनिर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी







































