Haridwar
हरिद्वार के रुड़की में मामूली विवाद पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष , आधा दर्जन लोग घायल….

हरिद्वार के रुड़की में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल
हरिद्वार के रुड़की स्थित गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इस विवाद में महिलाएं भी शामिल रही।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस अब दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
घटना के दौरान, किसी ने इस संघर्ष का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि यह घटना रविवार रात की है, जब दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हुई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा कांवड़िया, तलाश जारी

Haridwar News : हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले के बीच गंगा स्नान के दौरान हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को हरकी पैड़ी के नजदीक धनुष पुल के नीचे एक कांवड़िया गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा कांवड़िया
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में कांवड़िया बह गया। मिली जानकारी के मुताबिक कांवड़िया सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग के बाहर जाकर गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसने गहरे पानी में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने के कारण वो खुद को संभाल नहीं सका और देखते ही देखते गंगा की धारा के साथ बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में वो नजरों से ओझल हो गया।
जल पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
कांवड़िए के गंगा में बहने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम हरकत में आ गई। जल पुलिस के जवानों ने नाव और उपलब्ध अन्य संसाधनों के जरिए गंगा में तलाशी अभियान शुरू किया। टीम नदी के आसपास के संभावित स्थानों पर भी कांवड़िए की तलाश कर रही है।
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास मौजूद एक शिवभक्त गंगा स्नान के दौरान वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसके कैमरे में कांवड़िए के गंगा में छलांग लगाने और तेज बहाव में बहने का घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
प्रतिबंधित स्थानों पर स्नान से लगातार हो रहे हादसे
कांवड़ मेले को देखते हुए हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से लगातार अपील की जा रही है कि वे निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। इसके साथ ही तेज बहाव वाले क्षेत्रों और प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से बचने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
इसके बावजूद कई श्रद्धालु सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग को पार कर नदी के ऐसे हिस्सों में पहुंच जाते हैं, जहां पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे स्थानों पर जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
Uttarakhand
Haridwar News: कांवड़ मेले के बीच दो घरों में चोरी का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार; ₹5 लाख कैश बरामद

Haridwar News: 3 शातिर चोर गिरफ्तार; ₹5 लाख कैश बरामद
हरिद्वार: कांवड़ मेले की व्यस्तता के बीच रानीपुर पुलिस और सीआईयू को बड़ी सफलता मिली है। टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हुई दोहरी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात बेचकर मिली ₹5 लाख की नकदी, वारदात में इस्तेमाल किया गया टैम्पो और मृतक गृहस्वामी के दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय उर्फ गोलू, सोनू सैनी और सोनू शर्मा शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए मृतक के पुलिस कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था।
Table of Contents
29 जुलाई की रात हुई थी चोरी
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की रात रानीपुर थाना क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी स्थित गली नंबर A-20 में चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने स्वर्गीय राजेंद्र पाल के मकान नंबर 23/28 के साथ ही पड़ोस के एक बंद मकान को भी निशाना बनाया था।
चोर दोनों मकानों के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर 4 अगस्त को रानीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
CCTV फुटेज से पुलिस को मिला सुराग
घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
जांच के दौरान पुलिस को परमिट नंबर 2722 वाला एक संदिग्ध नीले रंग का टैम्पो दिखाई दिया। पुलिस ने टैम्पो के नंबर UK07TC0457 के आधार पर उसकी तलाश शुरू की।
BHEL स्टेडियम के पास से पहला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने बीएचईएल स्टेडियम के पास सुरेश्वरी देवी मंदिर तिराहे से टैम्पो चालक अक्षय उर्फ गोलू निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मृतक राजेंद्र पाल का पुलिस कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दो साथियों सोनू सैनी और सोनू शर्मा के साथ मिलकर बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चेकिंग के दौरान खुद को पुलिसकर्मी बताकर बचने के लिए पुलिस कार्ड अपने पास रखा था।
धामपुर में बेचे थे चोरी के जेवर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषण धामपुर में एक व्यापारी को ₹5 लाख में बेचे गए थे।
अक्षय उर्फ गोलू की निशानदेही पर पुलिस टीम ने रावली महदूद में डेंसो चौक के पास स्थित एक कमरे में दबिश दी। यहां से पुलिस ने सोनू सैनी निवासी बिजनौर और सोनू शर्मा निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी चोरी के जेवर बेचकर मिली रकम को आपस में बांटने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
₹5 लाख कैश समेत ये सामान बरामद
रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹5 लाख की नकदी बरामद की है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया टैम्पो और मृतक के कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार बरामदगी
- ₹5,00,000 नकद
- घटना में प्रयुक्त टैम्पो
- 1 पुलिस कार्ड
- 1 पैन कार्ड
- अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज
तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। उनके खिलाफ बिजनौर, कोटद्वार और हरिद्वार के अलग-अलग थानों में चोरी, नकबजनी और अवैध हथियार रखने से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- अक्षय उर्फ गोलू — निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश
- सोनू सैनी — निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश
- सोनू शर्मा — निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
कांवड़ मेले के बीच पुलिस की कार्रवाई
कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच चोरी की इस वारदात का खुलासा पुलिस के लिए अहम माना जा रहा है। CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पहले टैम्पो चालक को पकड़ा और फिर उसकी निशानदेही पर उसके दोनों साथियों तक पहुंची।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Haridwar
एक्सपायरी दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो मेडिकल स्टोर सील, अवैध क्लिनिक पर भी शिकंजा

Haridwar News : हरिद्वार में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निगरानी में गठित समिति लगातार मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है।
Table of Contents
एक्सपायरी दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार में एक्सपायरी दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। लगातार जिले के मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुभाष नगर क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोरों की जांच की गई, जहां दो दुकानों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उन्हें तत्काल बंद कर नोटिस जारी किया गया।

दो मेडिकल स्टोर सील, अवैध क्लिनिक पर भी शिकंजा
निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी दवाओं को नियमानुसार अलग नहीं रखा गया था और उन पर आवश्यक चेतावनी चिन्ह भी नहीं लगाए गए थे। वहीं एक स्थान पर बिना निर्धारित मानकों के क्लिनिक संचालित होता मिला, जिस पर भी संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
दवा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता मंजूर नहीं
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि ‘सेफ ड्रग्स, सेफ लाइफ’ अभियान के तहत हर महीने नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Cricket22 hours agoSUL vs WEF Dream11 Prediction Match 27: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Cricket10 hours agoLNS vs BPH Dream11 Prediction Match 28: The Hundred 2026 (9 Aug)
Udham Singh Nagar5 hours agoखटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो शव मिलने से हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
big news8 hours agoउत्तराखंड में 10 हजार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जानिए कब और कहां लगेंगे रोजगार मेले ?
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 11 अगस्त तक कई जिलों में अलर्ट, देखें पूरी रिपोर्ट
Haldwani6 hours agoहल्द्वानी की रेणु धरियाल ने रचा इतिहास, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Haridwar3 hours agoहरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा कांवड़िया, तलाश जारी






































