Roorkee
2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार…

लक्सर: लक्सर में चकबंदी लेखपाल बृजमोहन को 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी लेखपाल ने प्रह्लादपुर गांव निवासी अंकित नामक किसान से उनकी जमीन को आबादी क्षेत्र में दर्ज करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

पीड़ित किसान अंकित ने आरोप लगाया था कि बृजमोहन ने उन्हें अपनी जमीन के आबादी क्षेत्र में परिवर्तन के लिए रिश्वत देने के लिए दबाव डाला। किसान ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत देहरादून स्थित विजिलेंस विभाग से की थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।
विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल को लक्सर के बसेड़ी गांव स्थित चकबंदी कार्यालय से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विजिलेंस विभाग ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इस घटना के बाद से क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
#BriberyArrest, #LekhpalCorruption, #VigilanceBureau, #LaksarNews, #LandRecordFraud
Roorkee
सीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

Roorkee News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।
Table of Contents
सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की “मन की बात”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

पीएम के संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Roorkee
रूड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Roorkee News : रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र से देर रात बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
Table of Contents
रूड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
गोली लगने से एक बदमाश घायल दूसरा फरार
घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुग्गावाला थाना पुलिस जोनल चेकिंग के दौरान यूपी बॉर्डर से बंजारावाला की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिए।

पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।
बुग्गावाला का रहने वाला है गिरफ्तार हुआ बदमाश
घायल बदमाश की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी गोकुलवाला थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग मामले से जुड़ा मोबाइल फोन बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है, वहीं फरार आरोपी गुलजार की तलाश में पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है।
Roorkee
रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Roorkee News : रूड़की में होटल के कमरे से युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
ऋषिकेश के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप
शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने गुरुवार शाम होटल में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह होटल स्टाफ जब कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों ने उन्हें आराम कर रहा समझकर वापस लौट गए।

दोपहर में निर्धारित चेकआउट समय बीतने के बाद भी जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिले।
जहरीले पदार्थ के सेवन की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए कमरे से मिले आवश्यक साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- धामी सरकार का फैसला बड़ा फैसला मदरसा बोर्ड खत्म, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण हुआ शुरू
- देहरादून में अनिंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, शराब के नशे के कारण हुआ हादसा
- Best Places To Visit In Uttarakhand:उत्तराखंड के 10 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल
- मसूरी में डॉक्टर का इंतजार करता रहा परिवार, मासूम ने दम तोड़ा! जांच शुरू
- यहां भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड, पूरे मामले की जांच के आदेश जारी
Bageshwar13 hours agoउत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज इस जिलें में बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश
Cricket13 hours agoBest WAS vs SUS Dream11 Team Today T20 Blast 2026: मैच 69 प्रेडिक्शन और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Tehri Garhwal12 hours agoपैदल ही देवल गांव पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, केतन लाल के परिजनों से की मुलाकात
Cricket12 hours agoLAS vs WAS Dream11 Prediction Match 16 MLC 2026:फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Dehradun7 hours agoदेहरादून में अनिंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, शराब के नशे के कारण हुआ हादसा
Dehradun8 hours agoमसूरी में डॉक्टर का इंतजार करता रहा परिवार, मासूम ने दम तोड़ा! जांच शुरू
Breakingnews10 hours agoयहां भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड, पूरे मामले की जांच के आदेश जारी
Uttarakhand8 hours agoBest Places To Visit In Uttarakhand:उत्तराखंड के 10 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल










































