Trending
होली से ठीक पहले चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, किसकी खुलेगी किस्मत

Chandra Grahan 2026 कैसा रहेगा आपके लिए ?, जानें राशिवार चंद्रग्रहण का का प्रभाव
Chandra Grahan 2026 : साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। खास बात ये है कि ये चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, जिस कारण सुबह से ही सूतक काल लग गया है और ये लोगों को प्रभावित भी करेगा। ऐसे में कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।
Table of Contents
होली से ठीक पहले लग रहा चंद्र ग्रहण
आज इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है जो कि ग्रहण सिंह राशि में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के दौरान घटित होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस समय चंद्रमा के साथ केतु भी सिंह राशि में स्थित रहेंगे। जिससे कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अधिक गहरा माना जा रहा है।
बता दें कि चंद्र ग्रहण का मालिन्य काल दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से प्रारंभ होगा। जिसके बाद 3 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण का स्पर्श आरंभ माना जाएगा। दोपहर 4 बजकर 34 मिनट पर खग्रास चंद्रग्रहण शुरू होगा और इसका मध्य समय शाम 5 बजकर 4 मिनट रहेगा। खग्रास अवस्था 5 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। जबकि ग्रहण का पूर्ण मोक्ष 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। इसके बाद शाम 7 बजकर 53 मिनट पर चंद्रमा की कांति पूरी तरह निर्मल मानी जाएगी। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगी, जबकि खग्रास अवस्था करीब 59 मिनट तक प्रभावी रहेगी।

चंद्रग्रहण पर इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष राशि: ये चंद्रग्रहण आपकी राशि से पंचम भाव में पड़ रहा है, जिससे खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक कई आर्थिक जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं और कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ भी बढ़ेगी। कुछ योजनाएं आखिरी समय पर अटक सकती हैं, इसलिए धैर्य और सावधानी से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के लिए ये चंद्रग्रहण चतुर्थ भाव में प्रभाव डालेगा। ग्रहण के बाद अटके हुए कामों में सुधार के संकेत मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। साथ ही आय में वृद्धि या धन लाभ के अवसर भी बन सकते हैं।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए चंद्रग्रहण तृतीय भाव में रहेगा, जिससे साहस और आत्मविश्वास बढ़ने के संकेत हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि से आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ सकते हैं
कर्क राशि: कर्क राशि के दूसरे भाव में ये चंद्रग्रहण प्रभाव डालेगा। जिससे धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और यात्रा पर भी पैसा खर्च होने के संकेत हैं। इस समय भावनाओं में आकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचें।

सिंह राशि: सिंह राशि में ग्रहण लगने से इस राशि के जातकों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां या चोट लगने की आशंका रह सकती है। आर्थिक मामलों में नुकसान से बचने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें और अनावश्यक जोखिम से दूर रहें।
कन्या राशि से लेकर मीन राशि वालों पर ये होगा ग्रहण का प्रभाव
कन्या राशि: कन्या राशि के लिए यह ग्रहण बारहवें भाव में प्रभाव डालेगा, जिससे खर्च और तनाव बढ़ सकते हैं। परिवार और कार्यस्थल पर कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि: तुला राशि के लिए ये ग्रहण लाभ भाव में रहेगा, जो सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत देता है। करियर में प्रगति और सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से चल रही परेशानियों में राहत मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए ग्रहण कर्म भाव में प्रभाव डालेगा। कामकाज में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है और मानसिक चिंता भी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पुराने रोगों को नजरअंदाज न करें।
धनु राशि: धनु राशि के लिए ये ग्रहण भाग्य भाव में रहेगा। इस दौरान जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और करियर में दबाव महसूस हो सकता है। हालांकि रचनात्मक और कला से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि के लिए यह ग्रहण अष्टम भाव में प्रभाव डालेगा, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं और जोखिम भरे कामों से बचना बेहतर रहेगा। नौकरी और व्यापार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल सकते हैं।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए ग्रहण सप्तम भाव में रहेगा, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।
मीन राशि: मीन राशि के लिए ये ग्रहण छठे भाव में प्रभाव डालेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी और इलाज या देखभाल पर खर्च बढ़ सकता है। कामकाज में देरी या दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें।
big news
केशव नेगी की गिरफ्तारी पर क्यों भड़का उत्तराखंड?, आम जनता से लेकर नेताओं तक ने उठाए सवाल

Keshav Negi : दिल्ली के मालवीय नगर अग्रिकांड में 21 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। इस मामले में जांच एजेंसियों ने शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
कौन है केशव नेगी, जिनकी गिरफ्तारी पर भड़का उत्तराखंड?
मालवीय नगर होटल अग्निकांड में कुक Keshav Negi को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से देहरादून तक राजनीति गरमाई हुई है औरर इस गिरफ्तारी को लेकर लोगों में आक्रोश है. सोशल मीडिया पर शेफ केशव नेगी के लिए आवाज उठाई जा रही है।
राजनीतिक दलों ने भी केशव नेगी के लिए न्याय की मांग की है। जहां एक ओर कांग्रेस ने केशव नेगी के लिए मोर्चा खोल दिया है। तो वहीं सीएम धामी ने भी इस मामले को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से बात की है और उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण ब्लॉक के रहने वाले हैं Keshav Negi
आपको बता दें कि केशव नेगी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण ब्लॉक के रहने वाले हैं। जो कि दिल्ली में रहकर मालवीय नगर के होटल में कुक का काम करते थे। दिल्ली में वो अपने परिवार के साथ रहते हैं जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हैं। उनकी बेटी कनिष्का नेगी वकील हैं जो कि फिलहाल तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं।

दिल्ली के इस अग्निकांड में बुधवार को केशव नेगी की गिरफ्तारी हुई है। उनकी गिरफ्तारी के बाद आम जनतका के साथ ही प्रदेश के नेताओं ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि केशव नेगी पर ये आरोप हैं कि उन्होंने होटल में लगी आग को बुझाने में मदद नहीं की।

ये तो आम बात है कि जब कहीं अचानक से आग लगती है तो हर कोई अपनी जान बचाने की कोशिश करता है, इधर-उधर भागता है। केशव नेगी ने भी यही किया होगा। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी केशव नेगी के लिए आवाज उठाई है।

मामले को लेकर सीएम धामी ने भी दिल्ली की मुख्यमंत्री से बात
इस मामले को लेकर सीएम धामी ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से फोन पर बात की है। जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं इस मामले में पूर्व सीएम और हरिद्वार से बीजेपी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल से बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने भी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बात की है। जिसमें उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
National
पेट्रोल और डीजल के बाद अब बढ़े सीएनजी के दाम, 2 रुपये प्रति किलोग्राम हुई महंगी, देखें नए रेट

CNG Price Hike : पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब सीएनजी उपभोक्ताओं को भी महंगाई का झटका लगा है। 26 मई से सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है।
Table of Contents
पेट्रोल और डीजल के बाद अब बढ़े सीएनजी के दाम
पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। नई दरों के अनुसार, CNG अब 2 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। बीते कुछ दिनों में ये चौथी बार है जब सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया है। नई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में CNG की कीमत बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।
चौथी बार सीएनजी के दामों में हुई बढ़ोतरी
पिछले दिनों कीमतों में क्रमिक वृद्धि देखी गई थी। 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपये, 23 मई को 1 रुपये और अब 26 मई को 2 रुपये की बढ़ोतरी के साथ बीते 11 दिनों में कुल 6 रुपये प्रति किलोग्राम तक कीमत बढ़ चुकी है।

इस बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र पर पड़ सकता है, जहां बड़ी संख्या में ऑटो, टैक्सी, स्कूल वाहन और निजी गाड़ियां सीएनजी पर निर्भर हैं।
आने वाले दिनों में रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें हो सकती हैं महंगी
गौरतलब है कि हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कई बार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि डीजल की बढ़ती लागत से परिवहन खर्च बढ़ सकता है, जिसका असर सब्जियों, फलों, दूध, दवाओं और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
- बद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के हुए ब्रेक फेल, मौके पर मची चीख-पुकार
- देहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…
- Turtlemint Fintech Solutions IPO 2026: प्राइस बैंड, तारीखें, जीएमपी और संपूर्ण विश्लेषण…
- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
- देहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
National
आज से नौतपा शुरू, अगले नौ दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

Nautapa 2026 : 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। नौतपा का संबंध सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से माना जाता है। मान्यता के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब धरती पर गर्मी का असर सबसे अधिक महसूस होता है। इसी वजह से इन शुरुआती नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है।
Table of Contents
आज से नौतपा शुरू, अगले नौ दिन पड़ेगी भीषण गर्मी
Nautapa 2026 शुरू होते ही कई इलाकों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। भारतीय पंचांग के अनुसार ये नौ दिन साल के सबसे गर्म दिनों में शामिल होते हैं। इस दौरान लू लगना, शरीर में पानी की कमी, पेट संबंधी समस्याएं और थकान जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
लू से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
विशेषज्ञों के अनुसार इस समय ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ठंडा रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी की पूर्ति करें। वहीं, शरीर की गर्मी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना बेहतर माना जाता है। सही खानपान अपनाकर गर्मी के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

नौतपा में क्या करें और क्या ना करें ?
खाने-पीने में ज्यादा तला-भुना और अत्यधिक मसालेदार भोजन कम लेना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। भारी नॉनवेज भोजन जैसे मटन से भी परहेज करना बेहतर माना जाता है। इसकी जगह हल्का भोजन जैसे दाल, हरी सब्जियां और ताजे फल शामिल किए जा सकते हैं।
चाय और कॉफी का अधिक सेवन करने के बजाय पानी, जूस और अन्य तरल पदार्थों को प्राथमिकता देना चाहिए। साथ ही शराब और धूम्रपान से दूरी बनाए रखना बेहतर रहता है।

नौतपा के दौरान इन चीजों को डाइट में करें शामिल
- छाछ और लस्सी
- नारियल पानी
- तरबूज, खरबूजा और खीरा
- नींबू पानी
- दही और हल्का भोजन
- मौसमी फल
- अधिक पानी और ORS

गर्मी से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
इसके अलावा गर्मी से बचाव के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनना फायदेमंद माना जाता है। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि धूप में बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े, टोपी या अन्य साधनों से ढककर रखना चाहिए।
Cricket23 hours agoPAK-W vs SA-W Dream11 Team Match 11 WT20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Dehradun21 hours agoदेहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Business18 hours agoTurtlemint Fintech Solutions IPO 2026: प्राइस बैंड, तारीखें, जीएमपी और संपूर्ण विश्लेषण…
almora23 hours agoअल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी
Breakingnews18 hours agoदेहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…
Cricket21 hours agoKumar Kushagra Biography in Hindi: झारखंड के युवा विकेटकीपर से भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनने तक का सफर
Chamoli22 hours agoकर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील, कहा- शस्त्रों का न करें दुरुपयोग
Rudraprayag20 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस








































