Haridwar
चारधाम यात्रा: ऑनलाइन के बाद ऑफलाइन पंजीकरण के लिए उमड़ी रही भारी भीड़, हंगामा..पुलिस तैनात।

हरिद्वार – चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के बाद अब ऑफलाइन पंजीकरण के लिए भी मारामारी शुरू हो गई। चारधाम यात्रा के लिए आज बुधवार से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होते ही हरिद्वार में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान एक यात्री ने हंगामा भी कर दिया। भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने आए एक यात्री ने हंगामा करते हुए पुलिस पर भी मारपीट का आरोप लगाया। यात्री आधी रात के बाद ही पंजीकरण कराने के लिए जिला पर्यटन विकास केंद्र पर पहुंचने लगे, लेकिन 8:00 बजे तक भी पंजीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया। जिससे यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
पर्यटन विभाग की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने व्यवस्था बनानी शुरू की, लेकिन यात्रियों ने पुलिस पर ही मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने यात्रियों की लाइन लगाकर पंजीकरण कार्य शुरू कराया। व्यवस्था बनाने के लिए एसडीएम अजययवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी से यात्रियों की पंजीकरण की व्यवस्था की जानकारी ली।

इसके बाद भी यात्रियों की लंबी लाइन केंद्र के बाहर लगी हुई है। यात्रियों को पंजीकरण करने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों ने पंजीकरण व्यवस्था को खत्म करने की मांग की है। जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश कुमार सिंह यादव का कहना है कि चारों धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री के लिए 500-500 के स्लॉट ऑफलाइन पंजीकरण के लिए दिए गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि इतने स्लॉट में सभी यात्रियों के पंजीकरण हो जाएंगे।

जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश कुमार सिंह यादव का कहना है कि चारों धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री के लिए 500-500 के स्लॉट ऑफलाइन पंजीकरण के लिए दिए गए हैं। कहना है कि उम्मीद है कि इतने स्लॉट में सभी यात्रियों के पंजीकरण हो जाएंगे।
हरिद्वार के साथ ही ऋषिकेश में भी ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। धर्मनगरी में भी ऑफलाइन पंजीकरण के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। इन पर हर धाम के लिए पांच-पांच सौ यात्रियों के पंजीकरण किए जाएंगे।
उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी। वैसे तो उत्तराखंड सरकार की ओर से चारधाम यात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इससे उत्तराखंड में यात्रा करने वाले श्रद्धालु घर बैठे पंजीकरण करा रहे हैं, लेकिन प्रदेश में प्रवेश करने वाले यात्रियों को भी जगह-जगह ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाती है।
विभाग की ओर से पंजीकरण काउंटर खोले जाते हैं। इसमें धर्मनगरी में भी पर्यटन विभाग के कार्यालय परिसर में छह काउंटर खोल दिए गए हैं। काउंटरों पर बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए पांच-पांच सौ स्लॉट यात्रियों की बुकिंग के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। केंद्रों पर पंजीकरण के लिए इंटरनेट सुविधा, लाइट, बिजली के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां, हवा और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।
Haridwar
उत्तराखंड में हुई मखाना की खेती की शुरुआत, हरिद्वार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया रोपण

Haridwar News : बिहार की तरह ही उत्तराखंड में मखाना की खेती की शुरूआत हो गई है। हरिद्वार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार जिले के लक्सर के गंगदासपुर बालावाली में मखाना खेती की औपचारिक शुरुआत की।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुई मखाना की खेती की शुरुआत
हरिद्वार जिले में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की पहल के तहत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लक्सर के गंगदासपुर बालावाली में मखाना खेती की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं खेत में उतरकर मखाना का रोपण किया और किसानों को इस फसल की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई पहल
बता दें कि ये पहल एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। जिसे बिहार की एक संस्था पहली बार उत्तराखण्ड में लेकर आई है। इससे स्थानीय किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आय बढ़ाने के नए विकल्प मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर रही काम
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। वर्ष 2025 में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन के बाद देश के 11 राज्यों में इस क्षेत्र के विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाई गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा 2025-26 से 2030-31 तक 476 करोड़ रुपये की योजना के तहत अनुसंधान, बेहतर बीज, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग और निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मखाना योजना के लिए उत्तराखण्ड को केंद्र से मिले 50 लाख
कृषि मंत्री ने ये भी जानकारी दी कि इस योजना के तहत उत्तराखण्ड को 50 लाख रुपए की सहायता राशि मिली है, जिसके जरिए कृषि विज्ञान केंद्रों के सहयोग से किसानों को प्रशिक्षण, सेमिनार और प्रदर्शन प्लॉट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 143.16 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी है, जिससे मखाना उत्पादन को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को बागवानी हब बनाने के उद्देश्य से सेब, मोटे अनाज, कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Haridwar
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Haridwar News : बैसाखी स्नान पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
Table of Contents
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। बैसाखी स्नान को लेकर श्रद्धालुओं ने आज से ही हरिद्वार पहुंचना शुरू कर दिया है। सुबह से ही देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं और मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
हर की पैड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों पर भारी भीड़
हर की पौड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। जहां श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। गंगा स्नान के साथ-साथ लोग पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में
वहीं, इस बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच श्रद्धालु भी शांति और व्यवस्था के साथ स्नान कर रहे हैं, जिससे पूरा आयोजन सुचारू रूप से संपन्न होता दिख रहा है।
Dehradun10 hours agoमसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें पूरी ना होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
big news10 hours agoUttarakhand Earthquake : बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती, भूकंप के कारण दहशत में आए लोग
big news13 hours agoगंगोत्री धाम के खुले कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का हुआ भव्य आगाज, सीएम धामी बने दिव्य पल के साक्षी
Breakingnews14 hours agoकेदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली, जयकारों से गूंज उठी पूरी केदारघाटी
big news10 hours agoगंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, दोनों धामों में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा
big news15 hours agoआज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, अक्षय तृतीया पर होगा चारधाम यात्रा का आगाज
big news8 hours agoउत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने यहां से 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद






































