Dehradun
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग, दलों के साथ की बैठक।

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने मतदान संबंधी सभी जानकारियां भी दीं। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश की दो विधानसभा सीटों में उप चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए राजनीतिक दलों का आभार जताया। उन्होंने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया, चुनाव के दौरान मतदाता की ओर से पहचान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचानपत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Dehradun
नियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार, पुलिस ने हिरासत में लिया

Dehradun News : बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर रविवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास का घेराव करने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें परेड ग्राउंड के पास कनक चौक पर रोक दिया।
Table of Contents
नियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार
रविवार सुबह बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार परेड ग्राउंड के नजदीक एकत्र हुए। यहां से वे अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कनक चौक की ओर बढ़े। कनक चौक पर पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग की हुई थी, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया गया।
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के बीच हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

नियुक्ति की मांग पर अड़े प्रशिक्षित बेरोजगार
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडे ने कहा कि सरकार लगातार बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों की मांगों की अनदेखी कर रही है। उनका कहना है कि कई अभ्यर्थियों ने बीपीएड का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, लेकिन अभी तक उन्हें नियुक्ति का अवसर नहीं मिल पाया है।
उन्होंने कहा कि नियुक्ति का इंतजार करते-करते कई प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी पार हो चुकी है। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। संगठन ने सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Dehradun
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया याद

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
Table of Contents
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। वे एक राष्ट्रवादी विचारक, प्रभावशाली वक्ता और संवेदनशील कवि के साथ-साथ लोकतंत्र की मजबूत परंपराओं के समर्थक थे। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने सुशासन, राष्ट्रीय एकता और देशहित को हमेशा प्राथमिकता दी।

सीएम धामी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की मिसाल कायम की। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि अटल जी की दूरदर्शी सोच, सहज व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। देश और समाज के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा।
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में नहीं थम रहा बारिश का दौर, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Dehradun9 hours agoनियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार, पुलिस ने हिरासत में लिया
Cricket9 hours agoNDT vs EDR Dream11 Prediction Match 30 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
big news13 hours agoत्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत
Chamoli12 hours agoबद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली
Cricket9 hours agoWDL vs SDS Dream11 Prediction DPL Match 31: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Cricket Tips
Dehradun14 hours agoभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया याद
Chamoli6 hours agoTHDC टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, लापता दो लोगों की हर संभावित स्थान पर हो रही खोजबीन





































