Haldwani
मुख्यमंत्री धामी ने ईजा-बैंणी महोत्सव कार्यक्रम में 713 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्याश, मातृशक्ति के लिए सरकार कर रही काम।

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम में सीएम धामी पहुंचे। सीएम धामी के स्वागत में भारी भीड़ जुटी हुई। प्रभारी मंत्री रेखा आर्य भी कार्यक्रम में मौजूद रही , उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महिलाओं ने पुष्प वर्षा और कलश यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस बीच मुख्यमंत्री ने 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याश किया। साथ ही धामी ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृति दलों द्वारा पूरे शहर के अलग-अलग स्थान पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। पूरे शहर भर में आयोजित हुए इस महोत्सव में हजारों महिलाओं ने प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए पूरे राज्य के अन्य जनपदों की योजनाओं का भी वर्चुअल के माध्यम से लोकार्पण व शिलान्यास किया मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि जिस तरह मातृशक्ति ने यहां अभिनंदन किया है ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित करने का मौका मिला है। कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी नंदा गौरा योजना की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 20 दिसंबर करने की घोषणा की।

Haldwani
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप

Haldwani News : हल्द्वानी में निजी अस्पताल पर में आंख का इलाज कराने आए मरीज की मौत होने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत
हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आज गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय व्यक्ति आंख का इलाज कराने शहर के नामी अस्पताल पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया मृतक
मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
जांच के भरोसे के बाद भी नाराज़ परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इस दौरान अस्पताल में संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। एक बार फिर हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
big news
हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत

Haldwani Accident : हल्द्वानी में पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत, एक युवती की मौत, एक घायल
Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार हल्द्वानी में पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
हल्द्वानी में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर
हल्द्वानी में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास पिकलअप चालक की रफ्तार के कारण एक युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती भावना रावत की ही मौत हो गई। जबकि उसकी साथी अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पिकअप बेहद ही तेज रफ्तार से कालाढूंगी की ओर से आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी के बीच उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एक युवती गंभीर रूप से घायल
आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोग उन्हें अस्पातल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चकलुवा निवासी भावना रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी साथी लामाचौड़ निवासी नेहा जोशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Cricket8 hours agoSRH vs CSK Dream11 Prediction Match 27 IPL 2026
big news9 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 PCS समेत आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले
big news7 hours agoDehradun Accident : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के अंदर फंसा युवक
Cricket8 hours agoLAH vs RAP Dream11 Prediction Match 27 PSL 2026
uttarakhand weather8 hours agoचारधाम यात्रा की शुरुआत से ठीक पहले मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी
Cricket7 hours agoKKR vs RR Dream11 Prediction Match 28 Ipl 2026
Udham Singh Nagar7 hours agoउधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त
big news5 hours agoGangotri Dham : मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना, कल खुलेंगे कपाट






































