Haridwar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अध्यात्म महोत्सव में हरिद्वार कहा नई सरकार आते ही लागू होगा समान नागरिकता कानून।

हरिद्वार – हरिद्वार से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे जहां वह सबसे पहले अपने राजनीतिक गुरु जगद्गुरु राज राजेश्वरानंद से मिलने उनके आश्रम में पहुंचे इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में आयोजित जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में प्रतिभाग करने उनके हरिहर आश्रम में पहुंचे जहां उन्होंने साधु-संतों द्वारा राम मंदिर के लिए दिए बलिदान पर बोलते हुए कहा की जो साधु संतों द्वारा सपना देखा गया था वह अब जाकर पूरा होने जा रहा है जनवरी में राम लाल अपने स्थान पर विराजमान हो जाएंगे जिसके लिए शादी शब्दों में कई बलिदान दिए और आज उसी की देन है की राम मंदिर बनने जा रहा है।

इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज साधु संतों की इस सभा मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि हमारे द्वारा उत्तराखंड राज्य में कई कठिन फैसले लिए गए हैं जिसमें लैंड जिहाद एक एम फैसला है जिसके तहत उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर हुए 5000 एकड़ से भी अधिक अतिक्रमण को हमारे द्वारा खाली कराया गया है।
वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिकता कानून पर बोलते हुए कहा कि हमारे वाली द्वारा बनाई गई कमेटी ने अपना कार्य पूरा कर लिया है और मैं आज इस मंच पर घोषणा करता हूं की नई सरकार आते ही हमारे द्वारा उत्तराखंड राज्य में समान नागरिकता कानून लागू किया जाएगा जो कि देश का पहला राज्य होगा।
Haridwar
हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

Haridwar News : प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। टिहरी गढ़वाल में सुरकंडा देवी के दर्शन करने के बाद सायना नेहवाल गुरुवार को हरिद्वार पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता डॉ हरवीर सिंह नेहवाल समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे।
Table of Contents
धर्म नगरी हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल
सायना नेहवाल परिजनों के साथ नील पर्वत स्थित सिद्धपीठ चंडी देवी मंदिर पहुंची। रोपवे के जरिए चंडी देवी मंदिर पहुंची सायना नेहवाल ने परिवार के साथ साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वो शाम को अचानक हरकी पैड़ी पहुंची, जहां उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया।
सायना नेहवाल ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती
इस दौरान श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समेत कई तीर्थ पुरोहितों ने सायना नेहवाल का स्वागत किया और माता की चुनरी व गंगाजली भेंट की। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने उन्हें मां गंगा की पौराणिक मान्यता और महिमा के बारे में जानकारी दी।

तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि सायना नेहवाल अचानक से हरकी पैड़ी पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता और अन्य दो लोग भी आए थे। हरकी पैड़ी पर उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात वो परिवार के साथ हरिद्वार से रवाना हो गई।
चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
हरकी पैड़ी के बाद वो चंडी देवी मंदिर भी पहुंची। चंडी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी नंदन गिरी ने बताया कि भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उनके परिवार ने सिद्धपीठ माँ चण्डी देवी मंदिर में माँ चण्डी देवी जी के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया जा रहा है कि सायना नेहवाल इन दिनों परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने उत्तराखंड आई हुई हैं। बुधवार को उन्होंने टिहरी गढ़वाल में सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। परिवार के साथ ही वो मसूरी भी पहुंची थी।
Haridwar
रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Haridwar News : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
रुड़की क्षेत्र में देर शाम एक ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव (22) पुत्र रोशन और रितिक (21) पुत्र माधव बाइक से झबरेड़ा कस्बे से अपने घर लौट रहे थे। दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे।

परिजनों में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों युवक झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Haridwar
पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान होकर हर की पैड़ी पर उसका पिंडदान कर दिया। जबकि युवक की पत्नी जिंदा है। इस मामले के सामने आने के बाद से हर ओर इसकी चर्चाएं हो रही हैं।
Table of Contents
हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान
धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक गंगा घाट पर पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर के सामने कथित तौर पर पांच बार थूकता हुआ दिखाई दे रहा है और बाद में फोटो को गंगा में बहा देता है। युवक वहां पिंडदान जैसी धार्मिक क्रिया करता भी नजर आ रहा है।

पत्नी के रील बनाने की आदत से था परेशान
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि युवक पत्नी की लगातार रील बनाने की आदत से नाराज था और इसी वजह से उसने जिंदा पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान किया। हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज, तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
हरकी पैड़ी की मर्यादा और धार्मिक परंपराओं के अपमान का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- बड़ी खबर : डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू
- देहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
- भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
- देहरादून में यहां मां ने दो मासूमों को नहर में फेंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
- CSK vs SRH Dream11 Prediction ipl 2026 Match 63: फैंटेसी क्रिकेट टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news9 hours agoउत्तराखंड पुलिस में देर रात हुए बंपर तबादले, कई पुलिस उपाधीक्षकों को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
Dehradun7 hours agoदेहरादून में यहां मां ने दो मासूमों को नहर में फेंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Ramnagar8 hours agoरामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Chamoli6 hours agoभगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
Cricket7 hours agoCSK vs SRH Dream11 Prediction ipl 2026 Match 63: फैंटेसी क्रिकेट टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news3 hours agoदेहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
Dehradun50 minutes agoबड़ी खबर : डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू





































