Politics
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो दिवसीय जौनसार बावर दौरा, हनोल में स्थानीय लोगों से की मुलाकात…

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर हनोल पहुंचे। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने प्रातःकाल भ्रमण करते हुए हनोल क्षेत्र के स्थानीय लोगों से मुलाकात की और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने विद्यालय जा रही छात्राओं से भी मुलाकात की और उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक में, मुख्यमंत्री ने महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जौनसार बावर क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि इस क्षेत्र के जन-जन का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
big news
नारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार, कही बड़ी बात

Uttarakhand Politics : नारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर BJP में आक्रोश, गणेश गोदियाल ने किया पलटवार
Uttarakhand Politics : संसद में पेश होने के बाद गिरा नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री और भाजपा के तमाम नेता विपक्ष को दोषी करार दे रहे हैं। इसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री सहित भाजपा पर पलटवार किया है।
Table of Contents
गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार
गणेश गोदियाल ने कहा है कि भाजपा विपक्ष के खिलाफ महिला विरोधी होने का एक नेटेरेटिव सेट करना चाहती थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वो इस बिल के पक्षधर थे तो वहां पर बिल गिरते ही भाजपा महिला सांसदों के पास नारों वाली तख्तियां पहले से ही मौजूद कैसे थी ?
उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी एक-दो घंटे पहले हो चुकी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बिल को गिराना चाहती थी इसलिए पहले से ही ये तैयारी की गई।
बीजेपी करवा सकती थी बिल के समर्थन में वोटिंग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि भाजपा इस बिल को पास करवाना चाहती तो किसी भी हद तक विपक्ष के तमाम सांसदों को तोड़कर बिल के समर्थन में वोट डलवा सकती थी। अगर अडानी और अंबानी के पक्ष में होता तो बीजेपी हर वो कोशिश करती जिससे ये बिल पास हो गया होता।
लोग समझ गए हैं भाजपा का चाल चरित्र
गोदियाल ने कहा कि अब भाजपा नैरेटिव सेट नहीं कर सकती क्योंकि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर विपक्ष को कोस रहे थे, तब उन्हीं के सोशल मीडिया पेज पर 50% से ज्यादा गलियां उन्हें दी जा रही थी, कहा कि अब लोग भाजपा का चाल और चरित्र समझ गए हैं।
big news
Jaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

Jaspur News : मूर्ति लगाने को लेकर हुआ विवाद, आपस में भिड़ गए पूर्व विधायक और विधायक
Jaspur News : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से हंगामेदार खबर सामने आ रही है। जहां विपक्ष दल के कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान और सत्ता पक्ष के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंगल दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के चलते दोनों विधायक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।
Table of Contents
जसपुर में आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगर से सामने आया है जहां नगर के ठाकुर मंदिर चौराहा के निकट वर्तमान कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान अपने समर्थकों सहित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने को लेकर खुदान कार्य कर रहे थे। तभी सत्ता पक्ष के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंगल भी अपने समर्थकों सहित सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंच गए। पूर्व विधायक ने इसका विरोध कर चल रहे खुदान कार्य को रुकवा दिया।
विधायक और पूर्व विधायक में जमकर हुई धक्का-मुक्की
देखते ही देखते ये मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों विधायकों के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया इतना ही नहीं मौके पर मौजूद दोनों विधायक भी आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच कहासुनी के साथ ही जमकर धक्का मुक्की भी हुई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और मामले को बमुश्किल शांत कराया।

विधायक आदेश सिंह चौहान ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
विवाद को लेकर विधायक आदेश सिंह चौहान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बताया कि जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। लेकिन दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के पूर्व विधायक उनके समर्थकों पर मूर्ति नहीं लगाने देते।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र बहुत सिंगल ने उन्हें मूर्ति लगाने से रोका। इस पर उनका जवाब भी सामने आया है पूर्व विधायक का कहना है कि वर्तमान विधायक द्वारा बिना परमिशन के ये मूर्ति लगाई जा रही थी, जिसका विरोध करने पर ये विवाद हुआ।
big news
महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल का प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है। जिसके बाद से प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है।
Table of Contents
महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है…
प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल का हाल ही में एक एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें आए दिन शिकायत मिलती है कि लोगों ने महिला को जंगल जाने के लिए मना किया था। लेकिन महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती है और फिर गुलदार उन्हें शिकार बना लेता है। अब कोई खुद गुलदार के मुंह में जाएगा तो कोई क्या ही कर सकता है ?
वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने मंत्री के उस तर्क को “बचकाना और हास्यास्पद” करार दिया, जिसमें उन्होंने वन्यजीवों के हमलों के लिए महिलाओं का जंगल में लकड़ी लेने जाना मुख्य कारण बताया था।

डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने उज्ज्वला योजना पर उठाए सवाल
डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने सरकार की उज्ज्वला योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ये योजना सफल होती, तो महिलाओं को आज भी चूल्हा जलाने के लिए जंगल जाकर अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ती। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री का बयान न केवल पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनहीनता दर्शाता है, बल्कि अपनी सरकार की विफलता को भी उजागर करता है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को इस तरह टालना निंदनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में इस संवेदनहीनता का कड़ा जवाब देगी।
Cricket14 hours agoLSG vs RR Dream11 Team Match 32 IPL 2026: लखनऊ बनाम राजस्थान फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket20 hours agoSRH vs DC Dream11 Team Match 31 ipl 2026
Cricket20 hours agoRAP vs MUL Dream11 Team PSL 2026: Rawalpindiz बनाम Multan Sultans फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news20 hours agoकपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर
Cricket18 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Prediction 2nd ODI : आज की ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Cricket17 hours agoKAR vs PES Dream11 Team Match 32 PSL 2026: आज की टॉप टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन…
big news18 hours agoटिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल
big news21 hours agoउत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके












































